मंगलवार, 10 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

गुरु तेग बहादर साहिब के 350वें शहादत दिवस की तैयारियों संबंधी मुख्यमंत्री द्वारा सिख संतों,महापुरुषों एवं विद्वानों से बैठक

श्री गुरु तेग बहादर जी का शहीदी दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाए — मुख्यमंत्री द्वारा भारत सरकार से मांग

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 6 अक्टूबर 2025
A A
0
2
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 6 अक्टूबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी के शहादत दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाने के लिए राज्य सरकार इस मामले को भारत सरकार के समक्ष उठाएगी।

आज यहां संत समाज की प्रमुख हस्तियों के साथ विचार-विमर्श करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर साहिब जी का शहादत दिवस राष्ट्रीय स्तर पर मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे देशभर में धार्मिक निष्पक्षता, अंतर-सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि नवें पातशाह समानता और धर्मनिरपेक्षता के पक्षधर थे और उन्होंने देश में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादर जी का शहादत दिवस मानवाधिकार दिवस के रूप में मनाने से जहां महान गुरु साहिब जी को विन्रम श्रद्धांजलि दी जाएगी, वहीं लोगों के बीच आपसी भाईचारा और मजबूत होगा, क्योंकि उनका जीवन और दर्शन पूरी मानवता के लिए मार्गदर्शन है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार, गुरु साहिब जी के दिल्ली जाने के समय अपनाए मार्ग के पंजाब हिस्से का निर्माण श्री गुरु तेग बहादर मार्ग के रूप में करने की संभावना तलाशेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब लोक निर्माण और पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा इस मार्ग का खाका तैयार किया जाएगा, जो सही मायनों में गुरु साहिब जी के प्रति श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक होगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार इस मार्ग को दिल्ली में गुरुद्वारा सीस गंज साहिब तक ले जाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष मामला उठाएगी।

एक अन्य मामले का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस मार्ग से महान सिख जर्नल बाबा जीवन सिंह (भाई जैता जी) ने नवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादर जी का पवित्र सीस श्री आनंदपुर साहिब लाये थे, उस मार्ग को विकसित करके बाबा जीवन सिंह मार्ग के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबा जीवन सिंह जी ने गुरु साहिब जी का सीस लाते समय उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा का मार्ग कठिनाइयों भरा था। संबंधित राज्यों और भारत सरकार से इस मार्ग को बनाने का अनुरोध किया जाएगा, जो महान सिख नायक को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्कूल पाठ्यक्रम में गुरु साहिब जी के जीवन और दर्शन को शामिल करने के लिए समिति गठित करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विरासत-ए-खालसा म्यूज़ियम में किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री, जो सिख भावनाओं के अनुरूप न हो, उसे म्यूज़ियम से हटाया जाएगा।

भगवंत सिंह मान ने बेअदबी विरोधी कानून को सख्ती से लागू करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, ताकि इस घृणित अपराध के लिए उदाहरणीय सजा सुनिश्चित की जा सके।

मुख्यमंत्री ने संत समाज को बताया कि राज्य सरकार ने श्री गुरु तेग बहादर जी के 350वें शहादत दिवस के अवसर पर श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों की शुरुआत 25 अक्टूबर को दिल्ली के गुरुद्वारा सीस गंज साहिब से होगी और 1 नवंबर से पूरे राज्य में कीर्तन दरबार आयोजित किए जाएंगे।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि 15 नवंबर से राज्य की हर शैक्षणिक संस्था में गुरु साहिब जी के महान जीवन, दर्शन और बलिदान पर सेमिनार आयोजित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 18 नवंबर को श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में कीर्तन दरबार आयोजित किया जाएगा और अगले दिन 19 नवंबर को नगर कीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें कश्मीरी पंडित भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह नगर कीर्तन 19 नवंबर को जम्मू में, 20 नवंबर को पठानकोट और 21 नवंबर को होशियारपुर में रुकेगा। यह नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब पहुंचेगा।

भगवंत सिंह मान ने बताया कि नगर कीर्तन तख्त श्री दमदमा साहिब से 19 नवंबर को सजाया जाएगा और 20 नवंबर को फरीदकोट तथा गुरदासपुर में नगर कीर्तन सजाया जाएगा । उन्होंने कहा कि सभी चारों नगर कीर्तन 22 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में संपूर्ण होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य सरकार द्वारा श्री आनंदपुर साहिब में 23 से 25 नवंबर तक व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्री आनंदपुर साहिब में 12,000 श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए टेंट सिटी बनाई जाएगी, जिसका नाम ‘चक्क नानकी’ होगा। उन्होंने कहा कि इस पवित्र नगरी में सर्वधर्म सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस ऐतिहासिक नगरी में गुरु साहिब के जीवन और दर्शन को दर्शाती प्रदर्शनी और ड्रोन शो भी आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

LPG Shortage India

LPG Shortage India: ईरान युद्ध के बीच भारत में गैस सिलेंडर का बड़ा संकट

मंगलवार, 10 मार्च 2026
BrahMos Missile Deal

BrahMos Missile Deal: इंडोनेशिया ने भारत से $350 मिलियन में ब्रह्मोस खरीदने का किया सौदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: भारत की GDP पर मंडराया 2% का खतरा, बड़ा संकट

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Khalistan Project Exposed

Khalistan Project Exposed: कैसे ISI ने रची भारत तोड़ने की साजिश, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 10 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आनंदां में पूरी तरह से पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया जाएगा, जिसमें ऐतिहासिक मत पास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर को रक्तदान शिविरों और वन विभाग द्वारा बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान और ‘सरबत की भलाई एकत्रता ’ कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इस पवित्र नगरी में 500 वाहनों के लिए बहुमंजिला पार्किंग और भीड़-भाड़ कम करने हेतु बाईपास का निर्माण भी करवाया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि 350 वर्षीय शहादत दिवस को सही ढंग से मनाने के लिए दुनिया भर से संत समाज का आशीर्वाद और सुझाव लिया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व और संतोष की बात है कि यह ऐतिहासिक अवसर उनके कार्यकाल में आ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार इन कार्यक्रमों को सही तरीके से आयोजित करेगी और कार्यक्रमों के लिए संत समाज की हस्तियों की राय ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्य ध्यान गुरु साहिब के जीवन, दर्शन और महान बलिदान पर केंद्रित होगा, जिससे दुनियाभर के लाखों लोग प्रेरणा लें।

इस बैठक में संत समाज की प्रमुख हस्तियों में बाबा बलबीर सिंह जी 96 करोड़, बाबा कश्मीर सिंह जी भूरी वाले, बाबा सतनाम सिंह जी किला आनंदगढ़ साहिब वाले, संत बाबा अवतार सिंह जी टिब्बी साहिब रोपड़, बाबा तीर्थ सिंह जी तप अस्थान भाई जैता जी, भाई गुरप्रीत सिंह जी रंधावे वाले, बाबा सुखविंदर सिंह जी रतवाड़ा साहिब वाले, अन्य संत और गुरुद्वारा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस, हरभजन सिंह ई.टी.ओ., तरुनप्रीत सिंह सौंद, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा, डी.जी.पी. गौरव यादव, पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Previous Post

एल एंड टी कंपनी द्वारा ‘चढ़दी कला मिशन’ के लिए पाँच करोड़ रुपये का योगदान

Next Post

श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस: हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में मंत्रियों की टीम करेगी नगर कीर्तन के मार्गों का निरीक्षण

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

LPG Shortage India

LPG Shortage India: ईरान युद्ध के बीच भारत में गैस सिलेंडर का बड़ा संकट

मंगलवार, 10 मार्च 2026
BrahMos Missile Deal

BrahMos Missile Deal: इंडोनेशिया ने भारत से $350 मिलियन में ब्रह्मोस खरीदने का किया सौदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Crude Oil Price Surge

Crude Oil Price Surge: भारत की GDP पर मंडराया 2% का खतरा, बड़ा संकट

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Khalistan Project Exposed

Khalistan Project Exposed: कैसे ISI ने रची भारत तोड़ने की साजिश, बड़ा खुलासा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Russia Iran War

Russia Iran War: मिडिल ईस्ट की जंग में रूस को कैसे मिल रहा बड़ा फायदा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Punjab Budget Session

Punjab Budget Session: कांग्रेस MLA खैहरा के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास, सदन में हंगामा

मंगलवार, 10 मार्च 2026
Next Post
Harjot Bains

श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी दिवस: हरजोत सिंह बैंस की अगुवाई में मंत्रियों की टीम करेगी नगर कीर्तन के मार्गों का निरीक्षण

Aap

आप ने भाजपा पर बाढ़ राहत में पंजाब के साथ विश्वासघात करने का लगाया आरोप

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।