सोमवार, 27 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों को त्योहारों का तोहफ़ा

मुख्यमंत्री द्वारा पंजाबियों को त्योहारों का तोहफ़ा

4150 करोड़ रुपये की लागत से 19,491 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण की शुरुआत

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 3 अक्टूबर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
AAP
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

झबाल (तरनतारल), 3 अक्टूबर (The News Air) त्योहारों के सीज़न में प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफ़ा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में 19,491.56 किलोमीटर ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए विशाल प्रोजेक्ट की शुरुआत की।

इक्ट्ठ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने तरनतारन की पवित्र धरती को नमन किया, जिसे पाँचवें गुरु श्री गुरु अर्जन देव जी, नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और बाबा बुढ़ा जी के चरण स्पर्श प्राप्त हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है, विशेषकर पंजाब के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए क्योंकि आज से ग्रामीण लिंक सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण का कार्य आरंभ किया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार ने एक और ऐतिहासिक निर्णय लिया है, जिसके अंतर्गत अब इन लिंक सड़कों की मरम्मत के साथ-साथ अगले पाँच वर्षों तक ठेकेदारों द्वारा उनकी देखरेख भी सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में कुल 30,237 लिंक सड़कें हैं, जिनकी कुल लंबाई 64,878 किलोमीटर है। इनमें से 33,492 किलोमीटर पंजाब मंडी बोर्ड के अधीन हैं और 31,386 किलोमीटर सड़कें लोक निर्माण विभाग (पी.डब्लयू.डी.) के अधीन हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार अब 19,491.56 किलोमीटर लंबाई वाली 7,373 लिंक सड़कों की मरम्मत और उन्नयन का प्रोजेक्ट शुरू कर रही है। इस प्रोजेक्ट पर 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसमें पाँच वर्षों की देखरेख शामिल है। इसमें से 3,424.67 करोड़ रुपये मरम्मत और उन्नयन पर खर्च होंगे और 725.75 करोड़ रुपये पाँच साल की देखभाल पर खर्च होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सड़कों की मरम्मत और उन्नयन के लिए ई-टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और सारा कार्य पारदर्शी ढंग से होगा। उन्होंने बताया कि इन सड़कों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आइ.) सर्वेक्षण करवाया गया था, जिसके परिणामस्वरूप 383.53 करोड़ रुपये की बचत हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार ‘‘सड़क बुनियादी ढाँचा विकास बैठक’’ आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बैठक में मंडी बोर्ड के अधिकारी, ठेकेदार और अन्य हितधारक शामिल हुए और सभी ठेकेदारों और एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लिंक सड़क प्रोजैक्ट में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता ना किया जाये और हर हालत में उचित देखभाल यकीनी बनायी जाये। धुंध या अंधेरे में जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 91.83 करोड़ रुपये की लागत से विशेष सड़क सुरक्षा प्रोजेक्ट लागू किया जाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि धुंध या अंधेरे के दौरान यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए लिंक सड़कों के दोनों तरफ़ तीन इंच चौडी सफ़ेद पट्टी पेंट की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों या लिंक सड़कों के साथ स्थित सार्वजनिक इक्ट्ठ वाले क्षेत्रों के नज़दीक चालकों को सचेत करने और बच्चों पर पैदल चलने वालों की सुरक्षा यकीनी बनाने के लिए स्कूल के फाटकों और सार्वजनिक क्षेत्रों के दोनों तरफ़ ज़ैबरा क्रासिंगों को चिन्न्हत किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार सभी लिंक सड़कों पर हर दो किलोमीटर बाद साईन बोर्ड लगाए जाएंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बोर्ड सड़क का नाम, लंबाई, सड़क बनाने वाली एजेंसी और सड़क बारे अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दिखाऐंगे जिससे व्यवस्था में और ज्यादा पारदर्शिता यकीनी बनाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुविधा प्रदान करना है क्योंकि यह लिंक सड़कें लोगों तक वस्तुएँ और सेवाओं की पहुँच और सुचारू यातायात के लिए प्रेरक के तौर पर काम करती हैं। उन्होंने कहा कि यह लिंक सड़कें राज्य में आर्थिक विकास की रीढ़ की हड्डी हैं क्योंकि यह एक तरफ़ ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आने-जाने में मदद करती हैं और दूसरी तरफ़ व्यापार और कारोबार को बढ़ावा देती हैं। भगवंत सिंह मान ने पंजाब मंडी बोर्ड और लोक निर्माण विभाग को काम की उच्च गुणवत्ता यकीनी बनाने के साथ-साथ यह यकीनी बनाने के लिए कहा कि इस प्रोजैक्ट के लिए अलाट किये गए एक-एक पैसे का तर्कसंगत तरीके से प्रयोग हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी को अपनी उपभोग की हरेक वस्तु पर टैक्स देना पड़ता है परन्तु ‘ राजे’ और बड़े नेता इससे अनजान हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं को पंजाब, पंजाबियों और पंजाबी भाषा के बारे अल्प जानकारी है क्योंकि वह पहाड़ों में स्थित स्कूलों में पढ़े हुए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं को आम आदमी की कोई चिंता नहीं है और उन्होंने हमेशा अपने निजी हितों को प्राथमिकता दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रिवायती राजनैतिक पार्टियाँ उनसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि उनको यह हज़म नहीं हो रहा कि साधारण घर का पुत्र राज्य का शासन अच्छे ढंग के साथ चला रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का रिवायती राजनैतिक पार्टियों से विश्वास उठ गया है क्योंकि इन पार्टियों ने हमेशा जन विरोधी और पंजाब विरोधी स्टैंड लिए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के बुद्धिमान और बहादुर लोगों ने साल 2022 के विधान सभा मतदान के दौरान इन पार्टियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था, जिस कारण यह अब बौखलाए हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नौजवानों को नशों की दलदल में धकेल कर नस्लकुशी के लिए ज़िम्मेदार ‘जरनैलों’ के साथ राज्य सरकार कोई रहम नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नशों के कारोबार को सरप्रस्ती देने वाले जरनैलों को पहले ही सलाखें के पीछे भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह नेता न सिर्फ़ राज्य भर में नशों के कारोबार को सरप्रस्ती देते थे, बल्कि दुख इस बात का है कि वह अपनी सरकारी गाड़ीयाँ में नशा बेचते और स्पलाई भी करते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पहले किसी ने भी इन रसूखवान नेताओं को गिरफ़्तार करने की हिम्मत नहीं की थी, परन्तु अब उनकी सरकार ने यह जुअर्रत की है और इन लोगों को अपने पापों की कीमत चुकानी पड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के अथक यत्नों स्वरूप पंजाब पहले ही सरपलस्स बिजली वाला राज्य बन चुका है। भगवंत सिंह मान ने दुख प्रकट किया कि बाढ़ के कहर ने राज्य का बहुत बड़ा नुक्सान किया है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से 2300 से अधिक गाँव डुब गए हैं, 20 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और पाँच लाख एकड़ ज़मीन में फसलें तबाह कर दीं हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग 60 जानें गई हैं जो बहुत दुखदायक बात है और सात लाख लोग बेघर हो गए हैं। इसके इलावा 3200 सरकारी स्कूल नुकसाने गए हैं, 19 कालेज मलबे में बदल गए हैं, 1400 क्लीनिक और हस्पताल बर्बाद हो गए हैं, 8500 किलोमीटर सड़कें तबाह हो गई हैं और 2500 पुल और पुलियां ढह गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि शुरुआती अनुमानों अनुसार, कुल नुक्सान लगभग 13,800 करोड़ रुपए है, हालाँकि असली संख्या इससे भी अधिक हो सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को हुए एक- एक पैसो के नुक्सान की भरपायी करेगी और किसानों को फ़सल के नुक्सान के लिए 20, 000 रुपए प्रति एकड़ दिए जाएंगे, जो कि देश में सबसे अधिक होगा।

बेबुनियाद बयान देने के लिए शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर बरसते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वह दिन दूर नहीं, जब लोग पूर्व उप मुख्यमंत्री की अस्थिर पहुँच के लिए उस पर पत्थर फेंकेंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल का प्रधान अब बड़े दावे कर रहा है कि दरियाओं के आसपास कंक्रीट की दीवारें बनाईं जाएंगी जब कि सत्य यह है कि उन्होंने अपने लम्बे कुशासन के दौरान गलियां भी नहीं बनाईं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली प्रमुख गलत तरीकों से कमाऐ पैसे लोगों को बाँट रहा है और ज़्यादातर गाँवों में फंड कुछेक व्यक्तियों को बार- बार बाँट कर लोगों को गुमराह कर रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट का किया बहिष्कार

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
White House Dinner Shooting

White House Dinner Shooting: Cole Allen के 1052 शब्दों के Letter का बड़ा खुलासा

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Raghav Chadha Quits AAP

Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा के बयान के बाद AAP में हड़कंप, विधायकों पर नजर

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Arvind Kejriwal का Justice Swarnakanta Sharma को पत्र, ‘न्याय की उम्मीद टूटी’

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने हर पाँच सालों के बाद बारो- बारी सत्ता में आ कर लूट करने वाली राजनैतिक पार्टियों को सत्ता के गलियारों में से उखेड़ कर फैंक दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को लोगों ने उनकी सेवा करने का मौका दिया है और वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए सख़्त मेहनत कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विरोधी नेता अपना दिन सिर्फ़ उनकी आलोचना के साथ शुरू करते हैं क्योंकि वह उनकी सरकार द्वारा लिए गए जन हितैषी फ़ैसलों से जलन करते हैं।

इस संकट की घड़ी में भी राज्य की माँगों को ठंडे बस्ते में रखने के लिए भारत सरकार की आलोचना करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के फंडों को बेवज़्हा रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे केंद्र का राज्य के प्रति दुश्मनी भरा व्यवहार ज़ाहिर होता है। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसान देश के अन्न भंडार की रक्षा करते हैं और जवान सरहदों की सुरक्षा करते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केंद्र के बेगानापन वाले रवैये के बावजूद राज्य केंद्रीय अनाज भंडार में अपना हिस्सा डालेगा और लोगों को भोजन सुरक्षा प्रदान करने का अपना फर्ज निभाता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह राज्य के सरहदी क्षेत्रों की ज़रूरतों से अच्छी तरह अवगत हैं, जहाँ धरती के बहादुर और देश भक्त पुत्र बसते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किये बिना जहाँ भी संभव हो, सरहदी बाड़ को अंतरराष्ट्रीय सरहद की तरफ तबदील करने का मुद्दा उठाया है। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि राज्य सरकार जिले में कई ओर विकास प्रोजैक्ट शुरू करने की संभावनाएं तलाशेगी।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और हरभजन सिंह ई. टी. ओ., विधायक सरवन सिंह धुन और अमनशेर सिंह शेरी कलसी, मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचन्द सिंह बरसट, सचिव मंडी बोर्ड रामवीर और अन्य भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री मान ने तरनतारन उपचुनाव के लिए हरमीत सिंह संधू को उम्मीदवार घोषित किया

आम आदमी पार्टी (आप) ने तरनतारन विधानसभा उपचुनाव के लिए हरमीत सिंह संधू को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तरनतारन में ग्रामीण लिंक सड़कों के नींव पत्थर के बाद एक रैली के दौरान यह घोषणा की और लोगों को भरोसा दिया कि संधू की जीत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सभी स्थानीय मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। लंबी बीमारी के बाद ‘आप’ विधायक डॉ. कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद यह सीट खाली हो गयी थी। संधू लगभग 25 वर्षों से राजनीति में है और क्षेत्र के लोगों में उनकी अच्छी पकड़ है। मुख्यमंत्री मान ने विश्वास व्यक्त किया कि हल्के (निर्वाचन क्षेत्र) के लोग संधू को भारी बहुमत से जिताकर ‘आप’ के विकास-केंद्रित और भ्रष्टाचार-मुक्त शासन एजेंडे का समर्थन करेंगे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रावण की राह पर मोदी सरकार, गांधीवादी सोनम वांगचुक को बचाने के लिए आवाज उठाएं देशवासी – संजय सिंह

Next Post

CM रैली जा रही AAP बस पर Firing & Stone Attack, 4 कार्यकर्ता घायल!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट का किया बहिष्कार

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
White House Dinner Shooting

White House Dinner Shooting: Cole Allen के 1052 शब्दों के Letter का बड़ा खुलासा

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Raghav Chadha Quits AAP

Raghav Chadha Quits AAP: राघव चड्ढा के बयान के बाद AAP में हड़कंप, विधायकों पर नजर

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal Delhi High Court

Arvind Kejriwal का Justice Swarnakanta Sharma को पत्र, ‘न्याय की उम्मीद टूटी’

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: DA Arrear पर सरकार का साफ इनकार, कर्मचारियों की उम्मीद टूटी

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Heatwave Alert

Weather Update: Heatwave Alert! कई राज्यों में स्कूलों की छुट्टियां, बदली टाइमिंग

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
Cm mann rally

CM रैली जा रही AAP बस पर Firing & Stone Attack, 4 कार्यकर्ता घायल!

Punjab jalandhar violence live photos update; hindu muslim

Jalandhar Clash: जय श्रीराम vs Allahu Akbar नारे से मचा बवाल, Hindu-Muslim आमने-सामने, रोड जाम!

Guru

पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु तेग बहादर जी का 350वां शहीदी पर्व श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा: हरजोत बैंस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।