LIVE | ...
बुधवार, 24 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंचायत में बोले सौरभ भारद्वाज, “फर्जी विकास की पोल खुलने से बौखलाई भाजपा”

पंचायत में बोले सौरभ भारद्वाज, “फर्जी विकास की पोल खुलने से बौखलाई भाजपा”

पुलिस सच्चाई की आवाज़ उठाने वाले युवा कच्छे-बनियान में घर से उठा ले गई ताकि गांव वालों के स्वाभिमान को कुचला जाए - सौरभ भारद्वाज

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 29 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Sourabh
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 29 सितंबर (The News Air) दिल्ली देहात के घोंघा गांव में लगे झूठे उद्घाटन बोर्ड को उखाड़ने वाले ग्रामीण रवीश की गिरफ्तारी के खिलाफ सोमवार को हुई पंचायत में आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा शामिल हुए और भाजपा सरकार की कार्रवाई की कड़ी निंदा की। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पहले विकास कार्य का शिलान्यास होता है, फिर उदघाटन, यहां तो भाजपा सरकार ने बिना शिलान्यास के ही उदघाटन कर दिया। लगता है डेढ़ से दो करोड़ रुपए का टेंडर कागजों में खर्च हो गया। जब रवीश ने चोरी की पोल खोली तो भाजपा बौखला गई और उनको गिरफ्तार करा दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा सरकार दिल्ली में जहां भी फर्जी विकास के बोर्ड लगाएगी, आम आदमी पार्टी उसे ढूंढकर उखाड़ फेंकेगी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सोमवार को दिल्ली देहात के घोघा गांव में एक पंचायत को संबोधित करते हुए भाजपा शासित दिल्ली सरकार पर गांववासियों के खिलाफ बदले की कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक स्थानीय निवासी रवीश ने सरकार के झूठे उद्घाटन का पर्दाफाश किया था, जिसके बाद बदले की भावना से सरकार ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सौरभ भारद्वाज ने गांववालों को समर्थन देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाएगी। पंचायत में कई गांव वासी, “आप” पार्षद और विधायक भी शामिल हुए।

सौरभ भारद्वाज ने पंचायत के दौरान रवीश के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुझे फोन कर बताया था कि रवीश भाजपा के समर्थक हैं, लेकिन इससे मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। रवीश ने जो मुद्दा उठाया, वह हर गांववासी को उठाना चाहिए था। उन्होंने स्पष्ट किया कि गांव के लिए आया पैसा सरकार का नहीं, बल्कि ग्राम सभा का है, जो सालों से जमा हो रहा था। 2023-24 में डीडीए ने सभी गांवों के ग्राम सभा के पैसे ले लिए गए, जो गलत था। डीडीए ने गांवों को अपने अधीन कर लिया, जिससे चौपालों, सड़कों और खाली जमीनों पर विवाद शुरू हो गया। इस तरह ग्राम सभा के सैकड़ों करोड़ रुपये डीडीए के पास आए ।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि डीडीए ने वादा किया था कि इस पैसे से चौपाल, श्मशान घाट और सड़कें बनवाएंगे, लेकिन बोर्डों पर “उद्घाटन” लिखा गया, जबकि कोई विकास कार्य नहीं हुआ। उद्घाटन तो काम पूरा होने पर होता है। लगता है डेढ़-दो करोड़ का टेंडर कागजों में खर्च हो गया, जो खुली चोरी है। सरकार ने सोचा था कि गांववासी भोले हैं, किराएदारी से गुजारे करते हैं, इसलिए वे ज्यादा नहीं सोचेंगे। लेकिन रवीश ने वीडियो बनाकर भाजपा की चोरी उजागर की, बोर्ड को संबल से उखाड़ कर फेंका, जो सही कदम था। सरकार ने उसकी गिरफ्तारी करा दी।

केंद्र की भाजपा सरकार की दिल्ली पुलिस की गुंडागर्दी का जिक्र करते हुए सौरभ भारद्वाज ने कहा कि रवीश की माता जी ने बताया कि पुलिस गांव में घुसी और कच्छे-बनियान में बैठे रवीश को उठा ले गई। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दिल्ली के किसी गांव में पुलिस नाइंसाफी करे, तो सारे गांववासी पुलिस के रास्ते पर बैठ जाएं। गांव में पुलिस का राज न बनने दें। सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस के एसएचओ और डीसीपी से कहा कि सरकारें हमेशा नहीं रहतीं, लेकिन रवीश और मैं उनका नाम याद रखेंगे। उन्होंने गांव वालों से कहा कि आगे से ऐसा हो तो रास्ते पर बैठकर वीडियो बनाएं, पुलिस से झगड़ा न करें। रवीश की माता जी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी बंद कराया, डीवीआर चुरा लिया, जो चोरों का काम है। वारंट दिखाना चाहिए था, थाने बुलाकर जमानत हो सकती थी, लेकिन यह स्वाभिमान कुचलने की साजिश है।

यह भी पढे़ं 👇

History

History of June 24: नेपोलियन के रूस आक्रमण से लेकर Roe v Wade तक

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 24 जून 2026
Mumbai

Southwest Monsoon 2026 ने Mumbai में दी दस्तक: भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates 24 June 2026

Breaking News Live Updates 24 June 2026: Top Alerts, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 24 जून 2026

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा की पुलिस एक आदमी को कच्छे-बनियान में ले गई, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। जहां भी झूठा बोर्ड लगेगा, मैं खुद ढूंढूंगा और उखाड़कर फेंकूंगा। रवीश का काम व्यर्थ नहीं जाएगा। उनके वीडियो को देखकर हर गांव में रवीश जैसे लोग बोर्ड उखाड़ेंगे।

अंत में सौरभ भारद्वाज ने गांववालों से बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि रवीश का घर गांव की बाउंड्री पर होने से पुलिस चुपके से ले गई, लेकिन अगर बीच में होता तो गांववासी नहीं जाने देते। पूरे गांव को नमन है, क्योंकि मुकदमे के डर से कई बार लोग पीछे हट जाते हैं। आज हरि ओम जी को भी धमकी मिली थी कि उन्हें भी उठा लेंगे। लेकिन हम डरेंगे नहीं, पंचायत होकर रहेगी। घोघा गांव के निवासियों, बुजुर्गों, माताओं और खासकर रवीश की माता जी को नमन, जिन्होंने शेरनी की तरह मजबूती दिखाई। कई बार घरवाले समझौता करने को कहते हैं, लेकिन ऐसी शेरनी जैसी मां का दूध पीकर बेटा डरता नहीं है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बाढ़ जैसी कठिन घड़ी में राजनीति करने और सदन को गुमराह करने से बाज़ नहीं आया विपक्ष: बरिंदर कुमार गोयल

Next Post

पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब टाउन इम्प्रूवमेंट एक्ट पारित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

History of June 24: नेपोलियन के रूस आक्रमण से लेकर Roe v Wade तक

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 24 जून 2026
Mumbai

Southwest Monsoon 2026 ने Mumbai में दी दस्तक: भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates 24 June 2026

Breaking News Live Updates 24 June 2026: Top Alerts, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 24 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुध की चाल से बदलेगा किस्मत

बुधवार, 24 जून 2026
Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
Next Post
Ravjot

पंजाब विधानसभा द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब टाउन इम्प्रूवमेंट एक्ट पारित

Vidhan sabha

पंजाब विधानसभा द्वारा 6 महत्वपूर्ण विधेयक पास

Cheema

पंजाब वस्तुएँ और सेवाएँ कर (संशोधन) बिल, 2025 और पंजाब सहकारी सभाएँ (संशोधन) बिल, 2025 सर्वसम्मति से पास

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।