LIVE | ...
बुधवार, 22 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - यूईआर-2 टोल को लेकर 21 सितंबर को किसानों के आंदोलन को ‘‘आप’’ का समर्थन- संजीव झा

यूईआर-2 टोल को लेकर 21 सितंबर को किसानों के आंदोलन को ‘‘आप’’ का समर्थन- संजीव झा

मोदी जी ने यूईआर-2 का उद्घाटन कर दिल्ली के अंदर ही 350 रुपए का टोल लगा दिया- संजीव झा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 19 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
यूईआर-2 टोल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी ने यूईआर-2 को लेकर आगामी 21 सितंबर को होने वाले किसानों और ग्रामीणों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। शुक्रवार को ‘‘आप’’ के वरिष्ठ नेता संजीव झा ने यूईआर-2 पर मुंडका के पास स्थित टोल प्लाजा का दौरा कर कहा कि यूईआर-2 पर टोल लगाना दिल्ली की जनता पर अन्याय है। प्रधानमंत्री ने जिस यूईआर-2 का उद्घाटन किया था, उसी पर दिल्ली के अंदर ही 350 रुपए का टोल लगा दिया गया। जबकि नेशनल हाइवे फ्री (दरों का निर्धारण और कलेक्शन) नियम कहता है कि नगर निगम क्षेत्र से 10 किमी के अंदर टोल नहीं लग सकता।

संजीव झा ने कहा कि मुंडका, बवाना और आसपास के जिन गांवों ने ज़मीन दी थी, अब उन्हीं को रोज़-रोज़ टोल भरना पड़ रहा है। खेती-बाड़ी से लेकर शादी-ब्याह तक, हर काम में आने जाने के लिए टोल देना पड़ रहा है? यह साफ लूट और मनमानी है। ‘‘आप’’ दिल्ली किसानों और गांव वालों की इस लड़ाई में पूरी ताकत से साथ खड़ी है।

संजीव झा ने कहा कि मुंडका टोल से गुजरने वाली यूईआर-2 सड़क का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। यह दिल्ली का पहला टोल है, जो शहर के अंदर लगा है। नेशनल हाईवे फ्री नियम कहता है कि नगर निगम क्षेत्र से 10 किमी दूर टोल लगेगा। इसके बावजूद, दिल्ली के इतिहास में पहली बार 10 किलोमीटर क्षेत्र के अंदर टोल लगाया गया है और इस टोल की कीमत 334 रुपए है।

संजीव झा ने बताया कि यूईआर-2 के लिए टोल के आसपास के मुंडका, बवाना और अन्य गांवों की जमीन अधिग्रहित की गई। ग्रामीणों ने कम कीमत पर अपनी जमीन दी, अब उनसे ही टोल वसूला जा रहा है। उद्घाटन के समय स्थानीय भाजपा विधायक ने कहा था कि गांव वालों से टोल नहीं लिया जाएगा। लेकिन अब टोल शुरू होने पर सुरक्षा कर्मी लोगों को रोकते हैं। यह एक तरह की गुंडागर्दी है।

संजीव झा ने कहा कि गांव वाले लगातार इस मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। अगर किसी ग्रामीण को खेती के लिए जाना हो, तो उसे टोल पार करना पड़ता है। शादी-ब्याह में भी यही हाल है। उदाहरण के लिए, मुंडका से बवाना शादी में 20 बार जाना पड़े, तो 20 बार टोल देना होगा। यह सरासर गलत है। इस मुद्दे पर किसान धरना दे रहे हैं। यदि 20 किमी के दायरे में सभी गांवों के लिए टोल माफ नहीं किया गया, तो 21 सितंबर को फिर आंदोलन होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026

संजीव झा ने कहा कि जब सरकारें सुनने को तैयार न हों, तो हंगामा करना पड़ता है। 21 सितंबर के आंदोलन में आम आदमी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता पूर्ण समर्थन देंगे। यह स्थानीय लोगों पर अत्याचार और मनमानी है। देश नियम-कानून से चलता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने संसद में कहा था कि टोल 65 पैसे प्रति किमी लिया जाएगा। इस हिसाब से 40 किमी का टोल 24-30 रुपये ही बनता है। फिर 334 रुपये की भारी कीमत कैसे तय हुई? यह नितिन गडकरी के बयान का उल्लंघन है। आखिर यह लूट किसके साथ मिलकर हो रही है? नितिन गडकरी संसद में कुछ और कहते हैं, और जनता से कुछ और वसूला जाता है।

संजीव झा ने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मांग की कि यह अत्याचार बंद हो। दिल्ली के लोगों का शोषण रुकना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन होगा। आम आदमी पार्टी इस आंदोलन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ खड़ी रहेगी, जब तक यह टोल हटाया नहीं जाता।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री मान ने मुफ़्त मैडिकल कैम्पस की बात करते हुए कहा – “पूरा पंजाब मेरा परिवार है

Next Post

मुख्यमंत्री की ओर से आढ़तियों की मांगों को भारत सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाने का भरोसा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Cancer Train

Punjab Cancer Train: रात 9 बजे बठिंडा से बीकानेर, 325 किमी का दर्द भरा सफर

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Arijit Singh

Arijit Singh Students Protest Support: ‘सब याद रखा जाएगा’, विद्यार्थियों के समर्थन में उतरे अरिजीत

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Government

Punjab Government Schools NEET Success: 881 बच्चों ने किया क्वालिफाई, केजरीवाल ने दी बधाई

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Punjab Maternity Financial Assistance

Punjab Maternity Financial Assistance: 4056 महिलाओं को मिले 1.70 करोड़, दूसरी बेटी पर ₹6000

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

Punjab Road Safety Rules: ई-चालान पर 45 दिन में आपत्ति, नाबालिगों पर जीरो टॉलरेंस

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Education Minister Dharmendra Pradhan

Education Minister Dharmendra Pradhan: शिक्षा मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, राहुल गांधी पर साधा निशाना

बुधवार, 22 जुलाई 2026
Next Post
CM Meeting

मुख्यमंत्री की ओर से आढ़तियों की मांगों को भारत सरकार के समक्ष जोरदार ढंग से उठाने का भरोसा

Barinder Goyal

दरियाओं के कटाव भराई के कार्यों में और तेज़ी लाई जाए: बरिंदर कुमार गोयल द्वारा अधिकारियों को निर्देश

Sanjeev Arora

फोर्टिस हेल्थकेयर मोहाली में 900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।