LIVE | ...
गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नशे के खिलाफ जंग में नया अध्याय: पंजाब नशा निवारण पाठ्यक्रम लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा

नशे के खिलाफ जंग में नया अध्याय: पंजाब नशा निवारण पाठ्यक्रम लागू करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री मान 1 अगस्त को फाजिल्का से साक्ष्य-आधारित नशा निवारण पाठ्यक्रम की करेंगे शुरुआत: बैंस

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 28 जुलाई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harjot Bains
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 28 जुलाई (The News Air) पंजाब की नशे के खिलाफ जंग एक अहम मोड़ पर पहुंच गई है क्योंकि राज्य सरकार ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तीसरे चरण के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा नशा निवारण पाठ्यक्रम शुरू करने जा रही है। यह जानकारी स्कूल शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने मंगलवार शाम पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।

हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान 1 अगस्त को फाजिल्का जिले के अरनीवाला में इस राज्यव्यापी नशा निवारण पाठ्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

पाठ्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि यह अनूठा कार्यक्रम नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अभिजीत बनर्जी के नेतृत्व वाले संगठन द्वारा जे-पॉल साउथ एशिया के सहयोग से तैयार किया गया है। प्रमुख व्यवहार वैज्ञानिकों की मदद से डिज़ाइन किया गया यह पाठ्यक्रम कक्षा 9वीं से 12वीं तक के लगभग 8 लाख विद्यार्थियों को नशे से बचाव की जानकारी और इससे बचने के कौशल से सशक्त बनायेगा।

यह पाठ्यक्रम 35 मिनट के सत्रों पर आधारित होगा, जो हर पखवाड़े (15 दिन) में एक बार 27 सप्ताह तक आयोजित किए जाएंगे। इसमें डाक्यूमेंट्री, क्विज, पोस्टर और इंटरैक्टिव गतिविधियों जैसे रोचक माध्यमों के ज़रिए मिथकों को तोड़ना, मना करने की रणनीतियों और समूह दबाव से बचाव जैसे विषयों पर फोकस किया जाएगा, ताकि विद्यार्थी सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम बन सकें।

स. बैंस ने बताया कि यह नशा-निवारण कार्यक्रम 3,658 स्कूलों को कवर करेगा और 6,500 से अधिक प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से कक्षा 9वीं से 12वीं तक के 8 लाख विद्यार्थियों को सशक्त बनाएगा। यह व्यापक कार्यक्रम पंजाब की शिक्षा व्यवस्था पर गहरा प्रभाव डालेगा और विद्यार्थियों को नशे से इनकार करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान करेगा।

यह पहल साक्ष्य पर आधारित है और इसे प्रमुख व्यवहार वैज्ञानिकों के साथ विकसित किया गया है। वर्ष 2024-25 के दौरान अमृतसर और तरनतारन के 78 सरकारी स्कूलों में 9,600 विद्यार्थियों पर किए गए रैंडम ट्रायल्स के ज़रिए इसका मूल्यांकन जे-पॉल साउथ एशिया द्वारा किया गया जिससे महत्तवपूर्ण परिणाम सामने आये। परिणामों में यह देखा गया कि छात्रों में नशे के जोखिम के प्रति जागरूकता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। ‘चिट्टा’ को एक बार भी आज़माने से लत लगने के खतरे को 90 प्रतिशत छात्रों ने समझा, जबकि नियंत्रण समूह में यह आँकड़ा 69 प्रतिशत था। इसके अलावा, यह भ्रांति कि ‘सिर्फ इच्छाशक्ति से नशा छोड़ा जा सकता है’ पर विश्वास करने वाले छात्रों की संख्या 50 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत रह गई।

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब में नशा संकट दशकों तक चली व्यवस्थागत उपेक्षा और पिछली सरकारों द्वारा संरक्षण के कारण उत्पन्न हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब भारत का पहला राज्य है, जिसने राज्य स्तर पर एक प्रमाण-आधारित नशा-निवारण पाठ्यक्रम लागू किया है, यह मानते हुए कि नशे के खिलाफ लड़ाई थानों से नहीं बल्कि कक्षा से शुरू होती है।’’

यह भी पढे़ं 👇

EPFO UPI Withdrawal

EPFO UPI Withdrawal: 75% या 90%, कितना PF निकाल सकेंगे आप?

गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
Train Charging Point Complaint

Train Charging Point Complaint: सीट का सॉकेट खराब? अब ऐसे करें शिकायत

गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: क्या सच में मिलेगा ₹5.14 लाख का एरियर?

गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना $3,500 के नीचे, चांदी भी फिसली

गुरूवार, 26 नवम्बर 2026

इस दौरान शिक्षा मंत्री ने इस वर्ष मार्च में शुरू किए गए ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ मुहिम के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक राज्य सरकार द्वारा 23,000 से अधिक नशा तस्करों को जेल भेजा गया है, उनकी संपत्तियों को ज़ब्त किया गया है और 1,000 किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की गई है। ये प्रयास इस बात का प्रमाण हैं कि राज्य सरकार पंजाब के युवाओं के उज्जवल भविष्य को सुरक्षित करने और नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने शहीद ए.एस.आई. धनवंत सिंह के परिजनों को सौंपा एक करोड़ रुपये का चेक

Next Post

National Herald Case में बड़ा मोड़: Sonia-Rahul पर Charges तय होंगे या नहीं? 7-8 August को खुलासा!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EPFO UPI Withdrawal

EPFO UPI Withdrawal: 75% या 90%, कितना PF निकाल सकेंगे आप?

गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
Train Charging Point Complaint

Train Charging Point Complaint: सीट का सॉकेट खराब? अब ऐसे करें शिकायत

गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: क्या सच में मिलेगा ₹5.14 लाख का एरियर?

गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना $3,500 के नीचे, चांदी भी फिसली

गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
Jo Bachay Hain Sang Samait Lo

Jo Bachay Hain Sang Samait Lo: कलाकारों की सीरीज पर संकट

गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
Saurav Das Oxford Union

CJP Saurav Das Passport Issue: हाथ में पास, फिर भी रोका

गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
Next Post
Sonia, Rahul Gandhi Plotted To Acquire Rupees 2000 Crore AJL Assets ED claims In National Herald Case

National Herald Case में बड़ा मोड़: Sonia-Rahul पर Charges तय होंगे या नहीं? 7-8 August को खुलासा!

Aman Arora

Shaheed Udham Singh Road नामकरण और Holiday दोनों एक साथ, देखिए क्या बोले मंत्री

Jalandhar Oxygen Plant

Jalandhar Oxygen Plant में मौतें! Fourth Class Staff चला रहा था सिस्टम, केजरीवाल पर सवाल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।