सोमवार, 27 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मुख्यमंत्री द्वारा बरनाला जिले में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आठ सार्वजनिक पुस्तकालय समर्पित

मुख्यमंत्री द्वारा बरनाला जिले में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित आठ सार्वजनिक पुस्तकालय समर्पित

पढ़ने की रुचि को बढ़ावा देने हेतु एक महत्वपूर्ण कदम

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 19 जुलाई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Bhagwant Singh Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

शहिणा (बरनाला), 19 जुलाई (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज बरनाला जिले में 2.80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किए गए आठ आधुनिक सार्वजनिक पुस्तकालयों को जनता को समर्पित किया। यह कदम विशेष रूप से युवाओं में पढ़ने की आदत को प्रोत्साहित करने की दिशा में उठाया गया है।

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि भदौड़ और महल कलां विधानसभा क्षेत्रों में स्थित इन पुस्तकालयों का उद्घाटन आज किया गया। उन्होंने बताया कि शहिणा, धौला, तलवंडी, मझूके, कुत्बा, दीवाना, वजीदके कलां और ठुलीवाल गांवों में निर्मित इन आठ पुस्तकालयों पर कुल 2.80 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। प्रत्येक पुस्तकालय लगभग 35 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

भगवंत सिंह मान ने बताया कि ये पुस्तकालय आधुनिक बुनियादी ढांचे से युक्त हैं, जिनमें कंप्यूटर, इंटरनेट की सुविधा, उच्च गुणवत्ता वाला साहित्य और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पुस्तकालयों ने विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने की एक नई आशा जगाई है। अब दूरदराज़ गांवों के छात्र भी अपने गांवों में रहकर पुस्तकें पढ़कर वैश्विक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि ये पुस्तकालय न केवल छात्रों के बौद्धिक स्तर को ऊंचा उठाएंगे, बल्कि उन्हें उनके लक्ष्य प्राप्त करने में भी सहायता करेंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी आशा व्यक्त की कि ये ग्रामीण पुस्तकालय राज्य के विकास और समृद्धि को सुनिश्चित करने में सार्थक भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य युवाओं में पढ़ने की रुचि विकसित करना है ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और सामाजिक-आर्थिक विकास में भागीदार बनें।

भगवंत सिंह मान ने विश्वास जताया कि ये पुस्तकालय युवाओं के भविष्य को दिशा दिखाएंगे और उन्हें अधिकारी, वैज्ञानिक, डॉक्टर, टेक्नोक्रेट और अन्य उच्च पदों तक पहुँचने में सहायक सिद्ध होंगे, जिससे वे देश की सेवा कर सकें।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इन पुस्तकालयों को वाई-फाई, सोलर पावर, डिजिटल-एनालॉग सुविधाओं और अन्य आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। इनमें समकालीन साहित्य, सिलेबस की पुस्तकें और विश्व साहित्य के चयनित ग्रंथ उपलब्ध हैं, जो एक समृद्ध अध्ययन अनुभव प्रदान करते हैं।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये पुस्तकालय ज्ञान और साहित्य का सच्चा खजाना हैं। यह गर्व और संतोष की बात है कि इनमें विभिन्न विषयों की बहुमूल्य पुस्तकें मौजूद हैं, जो पुस्तक प्रेमियों को आकर्षित करती हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Flood Preparedness

Flood Preparedness: पंजाब सरकार खरीदेगी एम्फीबियस मशीनें, बाढ़ से बचाव तैयार

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Right to Safe Travel

Right to Safe Travel: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सेफ रोड अब फंडामेंटल राइट

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Indian Solar

US ने Indian Solar पर लगाया 123% Anti-Dumping Duty, कुल टैरिफ 250%

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Factory Workers

Factory Workers अपनी ही नौकरी की कब्र खोद रहे, Head Cam से AI Training

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने बताया कि इनमें दुर्लभ पुस्तकें भी संग्रहित की गई हैं, जो पाठकों के लिए अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये पुस्तकालय विद्यार्थियों के भविष्य को उज्जवल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि ये पुस्तकालय युवाओं को हर क्षेत्र में ऊँचाइयाँ छूने के काबिल बनाएंगे, ताकि विभिन्न क्षेत्रों में शीर्ष स्थानों तक पहुँचने के लिए पंजाब से हीरे पैदा हो सकें।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Maa Kaali नहीं खाती Dhokla! Mahua Moitra का पीएम मोदी पर सीधा वार

Next Post

पंजाब और हरियाणा में पुलिस अदारों पर हमलों के पीछे बी.के.आई. माड्यूल का हाथ; तीन व्यक्ति गिरफ़्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Flood Preparedness

Flood Preparedness: पंजाब सरकार खरीदेगी एम्फीबियस मशीनें, बाढ़ से बचाव तैयार

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Right to Safe Travel

Right to Safe Travel: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सेफ रोड अब फंडामेंटल राइट

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Indian Solar

US ने Indian Solar पर लगाया 123% Anti-Dumping Duty, कुल टैरिफ 250%

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Factory Workers

Factory Workers अपनी ही नौकरी की कब्र खोद रहे, Head Cam से AI Training

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Christianity Boom in China

Christianity Boom in China, 2030 तक बन सकता है दुनिया का सबसे बड़ा क्रिश्चियन देश

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal ने जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की कोर्ट का किया बहिष्कार

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
gun

पंजाब और हरियाणा में पुलिस अदारों पर हमलों के पीछे बी.के.आई. माड्यूल का हाथ; तीन व्यक्ति गिरफ़्तार

Child Crime

भीख मंगवाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई, ज़रूरत पड़ी तो करवाई जाएगी डीएनए जांच: डॉ. बलजीत कौर

Cm Mann

राज्य के विकास परियोजनाओं में बाधा न बनें: मुख्य मंत्री की भाजपा नेताओं को चेतावनी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।