LIVE | ...
शुक्रवार, 19 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - ‘‘आप’’ का भाजपा पर ह्यूमन बैनर हमला, पीओके का छोड़ा मौका-पीएम मोदी का देश को धोखा

‘‘आप’’ का भाजपा पर ह्यूमन बैनर हमला, पीओके का छोड़ा मौका-पीएम मोदी का देश को धोखा

फ्लाईओवर, चौराहों और मेट्रो स्टेशनों समेत पूरी दिल्ली में ह्यूमन बैनर के जरिए ‘‘आप’’ का जोरदार विरोध-प्रदर्शन

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 14 मई 2025
in नई दिल्ली
A A
0
AAP News
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 14 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी ने बिना कोई लक्ष्य हासिल किए पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले पर ह्यूमन बैनर के जरिए तीखा हमला बोला है। बुधवार को ‘‘आप’’ ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों के प्रमुख चौराहों, फ्लाईओवर्स और मेट्रो स्टेशनों पर ह्यूमन बैनर लगाकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी का कहना है कि भारतीय सेना पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) वापस कब्जा कर सकती थी, लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में आकर प्रधानमंत्री ने यह सुनहरा मौका गंवा कर भारतवासियों को धोखा दिया है। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि इतिहास में भारतीय सेना का शौर्य-पराक्रम और प्रधानमंत्री मोदी की कायरता दोनों दर्ज होंगे।

बुधवार को आम आदमी पार्टी ने आइटीओ, कालकाजी, लक्ष्मी नगर, करोलबाग समेत दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में प्रमुख चौराहों, फ्लाइओवर्स और मेट्रो स्टेशनों पर ह्यूमन बैनर लगाकर अमेरिका के दबाव में सीजफायर करने के फैसले का विरोध किया। कालकाजी में ‘‘आप’’ नेता विजय शेरियार ने कहा कि पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछ रहा है कि उन्होंने पाकिस्तान से इतनी आसानी के साथ सीजफायर क्यों कर दिया? पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सेना की कार्रवाई को लेकर पूरा देश एकजुट था। साथ ही, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, सपा समेत सभी विपक्षी दल प्रधानमंत्री के साथ खड़े थे। प्रधानमंत्री के पास 56 इंच की छाती दिखाने का यह बड़ा मौका था। लेकिन मोदी जी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के दबाव में आकर सीजफायर कर दिया। पाकिस्तान को सबक सिखाने और पीओके वापस लेने का बहुत अच्छा मौका था। लेकिन मोदी जी ने यह मौका खो दिया। अब ऐसा अच्छा मौका शायद मिले। आज पाकिस्तान कह रहा है कि उसने भारत को हरा दिया। सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान के ड्रोन भारत की सीमा में देखे जा रहे हैं।

उधर, “आप” नेता शिवानी चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था और सभी विपक्षी दलों के साथ पूरा भारतीय उनके साथ खड़ा था। हर भारतीय पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों का बदला लेना चाहता था। जब अमेरिका के राष्ट्रपति से यह खबर मिलती है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो गया है, तो हर भारतीय तो गहरा धक्का लगा। क्योंकि यह खबर हमारे प्रधानमंत्री या भारतीय सेना से मिलनी चाहिए थी। जब यह मामला भारत पाकिस्तान का है तो हमें सीजफायर की जानकारी तीसरे देश के प्रमुख से क्यों पता चलता है? आज हर एक भारतीय बहुत निराश है। भारत के पास पीओके वापस लेने का बहुत अच्छा मौका था। विपक्ष समेत पूरा भारत नरेंद्र मोदी के साथ था। शायद ऐसा मौका फिर न मिले।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Excise Case

ईडी पार्टी के पदाधिकारी नशे के साथ Punjab में Arrest, Kejriwal ने साधा निशाना

सोमवार, 15 जून 2026
Commercial Vehicles

दिल्ली में Commercial Vehicles का Fitness Test, 7 लाख लोगों के लिए अहम खबर

बुधवार, 10 जून 2026
Delhi Airport Bus

Delhi Airport Bus Service: जालंधर-लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 5 लग्जरी बसें, ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म

मंगलवार, 9 जून 2026
Delhi Air Quality Index

Delhi Air Quality Index: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI बढ़कर 159 पहुंचा

मंगलवार, 9 जून 2026

शिवानी चौहान ने कहा कि जब चंडीगढ़ में स्वयंसेवकों की भर्ती की बात थी, तो ढेरों युवा एक साथ आकर कहने लगे कि हम भारतीय सेना और केंद्र सरकार का समर्थन करेंगे। हम भारत के साथ हैं। लेकिन प्रधानमंत्री ने ट्रंप के दबाव में आकर युद्धविराम कर दिया। आज हर भारतीय इस फैसले से बहुत नाराज है और हम इसका विरोध करेंगे। किसी भी राजनीतिक दल ने नरेंद्र मोदी या केंद्र सरकार के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। सभी दलों ने कहा कि हम एकजुट होकर खड़े हैं। लेकिन अमेरिका के दबाव में युद्धविराम घोषित किया गया। इसमें कोई समझौता भी नहीं हुआ। उधर पाकिस्तान युद्ध जीतने का दावा कर रहा है। यह बहुत दुख की बात है कि जब हर भारतीय एकजुट था, तब प्रधानमंत्री ने युद्धविराम करवा दिया।

वहीं, ‘‘आप’’ नेता भावना बिधुड़ी ने कहा कि इस ह्यूमन बैनर के जरिए प्रधानमंत्री को साफ संदेश देना चाहते हैं कि पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किए गए हमले का जवाब देना चाहिए था। हमारा देश बहुत मजबूत स्थिति में है। जब युद्ध शुरू हुआ, तो भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई। ऐसे में युद्धविराम करने की जरूरत नहीं थी। विपक्ष के साथ पूरा विश्व भारत के साथ है। विश्व ने भी स्वीकारा कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह देता है। पाकिस्तान विश्व बैंक से मिलने वाला पैसा भी आतंकियों पर खर्च करता है। ऐसे में युद्धविराम करने की आवश्यकता नहीं थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Pathankot Station पर पकड़ा गया संदिग्ध! Pooja Express से उतरते ही अरेस्ट

Next Post

Punjab Board 12th Result Out: Girls ने मारी बाजी, Harsirat को मिले 500/500 Marks!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Excise Case

ईडी पार्टी के पदाधिकारी नशे के साथ Punjab में Arrest, Kejriwal ने साधा निशाना

सोमवार, 15 जून 2026
Commercial Vehicles

दिल्ली में Commercial Vehicles का Fitness Test, 7 लाख लोगों के लिए अहम खबर

बुधवार, 10 जून 2026
Delhi Airport Bus

Delhi Airport Bus Service: जालंधर-लुधियाना से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए 5 लग्जरी बसें, ट्रांसपोर्ट माफिया खत्म

मंगलवार, 9 जून 2026
Delhi Air Quality Index

Delhi Air Quality Index: दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI बढ़कर 159 पहुंचा

मंगलवार, 9 जून 2026
malviya-nagar-fire-agarwal-family-victims

Malviya Nagar Fire: बीमार पिता की सेवा करने आया पूरा परिवार होटल की आग में जिंदा जला

गुरूवार, 4 जून 2026
Delhi Restaurant Fire

Malviya Nagar Fire: 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार B&B Policy वापस लेगी

गुरूवार, 4 जून 2026
Next Post
Punjab School Education Board (PSEB)

Punjab Board 12th Result Out: Girls ने मारी बाजी, Harsirat को मिले 500/500 Marks!

Amritsar spurious liquor 23 killed two arrested from delhi

Punjab में Poisoned Liquor का तांडव, Delhi से 2 Arrested, 23 की मौत!

CM Mann

बिट्टू अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए रोजाना मेरे खिलाफ जहर उगलता है: मुख्यमंत्री

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।