LIVE | ...
शनिवार, 30 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब के हक़ के लिए AAP कैबिनेट मैदान में, BJP की जल-साजिश के खिलाफ खोला मोर्चा

पंजाब के हक़ के लिए AAP कैबिनेट मैदान में, BJP की जल-साजिश के खिलाफ खोला मोर्चा

हरपाल चीमा का तीखा वार: ‘BJP की पंजाब से नफरत फिर उजागर’, जल अधिकारों की लड़ाई में सबसे आगे..... बलजीत कौर का सवाल: ‘पैसा भी पंजाब दे, पानी भी?’ BJP पर बोला तीखा हमला

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 11 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
BBMB
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 11 मई (The News Air) भाखड़ा-ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड (बीबीएमबी) द्वारा हरियाणा को पंजाब सरकार की सहमति के बिना जबरदस्ती अतिरिक्त पानी देने के फैसले का आम आदमी पार्टी (आप) ने सख्त विरोध किया है और पार्टी नेताओं ने एक बार फिर भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

आप नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बीबीएमबी के बाहर विरोध प्रदर्शन के साथ-साथ पंजाब के मंत्रियों ने ट्विटर (एक्स) पर ”पंजाब दा पानी पंजाब दा हक” हैसटैग के साथ मुहिम चलाई और भाजपा व केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाई।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा व केंद्र सरकार की सख्त आलोचना की और कहा, “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि केन्द्र सरकार अपनी गंदी हरकतों से बाज़ नहीं आ रही है। युद्ध के समय भी वह बीबीएमबी का दुरूपयोग कर पंजाब के पानी पर डाका डालने की कोशिश कर रही है।”

मुख्यमंत्री मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारों पर बीबीएमबी अपनी गंदी हरकतों से बाज़ नहीं आ रहा है। एक तरफ जहां पंजाब अपने बॉर्डर पर मुस्तैदी से पाकिस्तान के ख़िलाफ़ डटा हुआ है वहीं दूसरी ओर केंद्र की सरकार बीबीएमबी के अधिकारियों के द्वारा एक बार फिर पंजाब के पानी पर डाका डालने की कोशिश कर रही है । मैं ऐसा हरगिज़ नहीं होने दूंगा और पूरी ताकत के साथ इस साज़िश को रोकूंगा।”

यह भी पढे़ं 👇

CUET-UG Exam Technical Glitch

CUET-UG परीक्षा: तकनीकी खराबी से हजारों छात्र परेशान, NTA ने समय बदला

शनिवार, 30 मई 2026
ED Raids Punjab

ED Raids Punjab: Royale Estate Group के डायरेक्टरों को 5 दिन रिमांड

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab News

Punjab News: चार नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

शनिवार, 30 मई 2026
Partap Singh Bajwa

Partap Bajwa: हाई कमांड मीटिंग से गुस्से में बाहर आने की खबर बेबुनियाद

शनिवार, 30 मई 2026

हरपाल सिंह चीमा- “केंद्र की भाजपा सरकार की पंजाब के प्रति नफरत एक बार फिर साबित हो गया है। भाजपा पिछले कई दिनों से बीबीएमबी के माध्यम से बल व छलपूर्वक पंजाब का पानी छीनकर दूसरे राज्य को देने का प्रयास कर रही है। पंजाब का अस्तित्व पानी पर निर्भर है, इसलिए हम अपने पानी की लूट कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

कुलदीप धालीवाल- “पानी हमारा है और उसपर अधिकार भी हमारा है। इसलिए निर्णय भी हमारा होना चाहिए। बीबीएमबी किस अधिकार के तहत पंजाब की अनुमति के बिना निर्णय ले रहा है? केंद्र की भाजपा सरकार को किसी भी कीमत पर पंजाब का पानी लूटने नहीं देंगे।”

बलजीत कौर – “बीबीएमबी पंजाब के लिए किसी सफेद हाथी से कम नहीं है। बीबीएमबी का सारा खर्च पंजाब उठाता है, बदले में इनाम के तौर पर वे हमारा पानी छीनकर दूसरे राज्य को दे देते हैं। यह धक्के-शाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती।”

हरजोत बैंस- “जैसे-जैसे यह खबर फैल रही है कि बीबीएमबी के अधिकारी पंजाब के हिस्से का पानी हरियाणा को देने का प्रयास कर रहे हैं, नंगल बांध पर प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए बीबीएमबी को ऐसी किसी भी कार्रवाई से बचना चाहिए जो पंजाब के लोगों की भावनाओं के विरुद्ध हो। नांगल के आसपास के गांवों को दशकों के बाद नदी का पानी मिल रहा है। बचा हुआ पानी पंजाब के हक का है।”

हरभजन सिंह ईटीओ – “केंद्र की भाजपा सरकार एक बार फिर बीबीएमबी अधिकारियों के माध्यम से पंजाब के पानी को लूटना चाह रही है, लेकिन हम ऐसा कभी नहीं होने देंगे। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में हम इसका डटकर विरोध करेंगे।”

लालजीत भुल्लर – “केंद्र की भाजपा सरकार बीबीएमबी के माध्यम से पंजाब के हक का पानी हड़पना चाहती है। यह सिर्फ पानी की लूट नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व पर हमला है। भाजपा की किसान विरोधी साजिश पंजाब विरोधी उसके एजेंडे का हिस्सा है।”

डॉ बलबीर सिंह – “यह भाजपा की केन्द्र सरकार का बेहद शर्मनाक व घृणित रवैया है। पंजाब पाकिस्तान के साथ लगे सीमाओं की रक्षा करता है। देश को भोजन उपलब्ध कराता है और राष्ट्रीय हित के लिए हर बलिदान देने को तैयार रहता है। फिर भी भाजपा और केंद्र सरकार पंजाब की पीठ में छुरा घोंप रही है। यह असहनीय है!”

लालचंद कटारुचक – “पंजाब पहले से ही पानी के गहरे संकट से गुजर रहा है लेकिन केंद्र सरकार बीबीएमबी के माध्यम से लगातार हमारा पानी लूटने की कोशिश कर रही है। जबकि हमारे मुख्यमंत्री पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि हमारे पास एक भी बूंद अतिरिक्त नहीं है। हम बीबीएमबी के इस जघन्य कृत्य का पुरजोर विरोध करते हैं।”

डॉ रवजोत- “पानी पंजाब का है, लेकिन इसे असंवैधानिक तरीके से दूसरे राज्य को दिया जा रहा है। युद्ध के समय भी पंजाब के पानी की लूट जारी है। क्या यही न्याय है? क्या पंजाब देश का हिस्सा नहीं है? बीबीएमबी असंवैधानिक है, बोर्ड को तुरंत भंग किया जाना चाहिए।”

मोहिंदर भगत- “बीबीएमबी के माध्यम से पंजाब को उसके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार पानी के मुद्दे पर पंजाब को बल व छल से दबाना चाहती है। यह न केवल घोर अन्याय है, बल्कि यह पंजाब विरोधी एक साजिश है।”

वरिंदर गोयल – “भाजपा लगातार बीबीएमबी के माध्यम से पंजाबियों के अधिकारों पर डाका डालना चाहती है। युद्ध की स्थिति में भी पंजाब के साथ भेदभाव करना बंद नहीं किया गया है। केंद्र की भाजपा सरकार की पंजाब के प्रति नफरत एक बार फिर सबके सामने है।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के पानी की चोरी करने के भाजपा के घटिया मंसूबे पूरे नहीं होने देंगे – मुख्यमंत्री ने संकल्प दोहराया

Next Post

पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अधिकारी को जानकारी लीक करने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

CUET-UG Exam Technical Glitch

CUET-UG परीक्षा: तकनीकी खराबी से हजारों छात्र परेशान, NTA ने समय बदला

शनिवार, 30 मई 2026
ED Raids Punjab

ED Raids Punjab: Royale Estate Group के डायरेक्टरों को 5 दिन रिमांड

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab News

Punjab News: चार नगर काउंसिलों के चुनाव 13 जून को, नामांकन प्रक्रिया शुरू

शनिवार, 30 मई 2026
Partap Singh Bajwa

Partap Bajwa: हाई कमांड मीटिंग से गुस्से में बाहर आने की खबर बेबुनियाद

शनिवार, 30 मई 2026
BJP appointed Kewal Singh Dhillon

Punjab MC Election Fraud: नगर निगम चुनाव में सबसे बड़ी धांधली हुई- केवल ढिल्लों

शनिवार, 30 मई 2026
Punjab School Summer Holidays

Punjab School Summer Holidays: बड़ी राहत! स्कूलों में 30 जून तक छुट्टी का ऐलान

शनिवार, 30 मई 2026
Next Post

पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात अधिकारी को जानकारी लीक करने के आरोप में महिला समेत दो गिरफ्तार

Seema

Seema Haider की बहन ने Modi-Yogi से लगाई गुहार, बोली- “मेरी बहन को वापस भेज दो”

PM Modi

PM Modi का Warning Mode On – Pakistan करेगा हमला तो India देगा Dangerous जवाब

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।