LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘देश भगतों से रक्षकों तक: मान ने चंडीगढ़ में ऐतिहासिक पदयात्रा के दौरान पंजाब को नशामुक्त करने की शपथ ली

‘देश भगतों से रक्षकों तक: मान ने चंडीगढ़ में ऐतिहासिक पदयात्रा के दौरान पंजाब को नशामुक्त करने की शपथ ली

युवा पीड़ित नहीं, योद्धा बनें; मान ने विद्यार्थियों से नशा विरोधी लड़ाई का नेतृत्व करने की अपील की

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 3 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 3 मई (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि जैसे देश की आज़ादी की लड़ाई में पंजाब ने अग्रणी भूमिका निभाई थी, उसी तरह अब नशों के अभिशाप से देश को मुक्त कराने में भी राज्य नेतृत्व करेगा।

मुख्यमंत्री ने ‘नशा विरोधी पदयात्रा’ में भाग लेते हुए जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब ने विदेशी साम्राज्यवाद की जकड़ से देश को आज़ाद करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह, शहीद करतार सिंह सराभा और अन्य राष्ट्रीय नायकों ने देश को स्वतंत्रता की राह दिखाई थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन्हीं शहीदों से प्रेरणा लेकर आज पंजाब देश को नशों से मुक्ति दिलाने को तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस धरती ने ऐसे सेनानी, देशभक्त और बेहतरीन खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने युवाओं को देशसेवा के क्षेत्र में बढ़-चढ़कर आगे आने को प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि इस ‘नशा विरोधी पदयात्रा’ में शामिल विद्यार्थियों को समाज से नशे के खतरे को समाप्त करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। युवाओं की इस मुहिम में अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए भगवंत सिंह मान ने बच्चों को नशे के विरुद्ध लड़ाई में ध्वजवाहक बनने की प्रेरणा दी और कहा कि उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए इस सामाजिक बुराई को जड़ से उखाड़ना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति किसी भी रूप में नशों के संपर्क में आता है तो वह इसकी जानकारी माता-पिता या शिक्षकों को दें और नशे को महिमा मंडित करने वाले गायकों से दूरी बनाए रखें।

उन्होंने युवाओं को यह भी सलाह दी कि वे गानों के माध्यम से नशे का प्रचार करने वाले गायकों के बजाय मिल्खा सिंह, हॉकी ओलंपियन हरमनप्रीत सिंह व मनप्रीत सिंह और क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर जैसे महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लें। उन्होंने विशेष रूप से बताया कि पंजाब सरकार ने नशे की सप्लाई चेन को खत्म करने, पीड़ितों के पुनर्वास, सामाजिक भागीदारी और युवाओं की जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी नशा विरोधी मुहिम को तेज किया है।

यह भी पढे़ं 👇

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम शुरू की है और युवाओं की अपार ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य की पीढ़ियों को नशे की बुराई से बचाना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि पंजाब पहले ही इस बुराई के कारण बड़ी मानवीय क्षति झेल चुका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने आम आदमी की सक्रिय भागीदारी से यह अभियान शुरू किया है ताकि राज्य से नशे की बुराई को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नशा पीड़ितों की लाशों और चिताओं की कीमत पर तस्करों को फलता-फूलता नहीं देखेगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने पहले ही नशे की सप्लाई लाइन को तोड़ दिया है और इस घिनौने अपराध में शामिल बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार राज्य सरकार द्वारा अवैध रूप से अर्जित तस्करों की संपत्तियों को जब्त/नष्ट किया जा रहा है, ताकि यह कार्रवाई दूसरों को इस अपराध की ओर जाने से रोक सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

India का कड़ा फैसला: Pakistan से Parcel और Mail Services पर Full Ban!

Next Post

Pani Ka Maha Sangharsh: Haryana Vs Punjab, भाखड़ा डैम पर मचा बवाल, हरियाणा की सर्वदलीय बैठक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Cm Nayab Saini All Party Meeting

Pani Ka Maha Sangharsh: Haryana Vs Punjab, भाखड़ा डैम पर मचा बवाल, हरियाणा की सर्वदलीय बैठक

CM HAILS BUDGET 2023-24 AS ‘AAM LOKAAN DA BUDGET

Punjab का Historic GST Record! अप्रैल में ₹2654 करोड़ की वसूली से सब चौंके

CM Bhagwant Mann

CM सैनी Vs CM मान: पानी पर Punjab-Haryana में छिड़ी जंग, कौन जीतेगा Water War?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।