सोमवार, 16 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आप नेताओं ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के खिलाफ जमकर किया राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

आप नेताओं ने हरियाणा को अतिरिक्त पानी देने के खिलाफ जमकर किया राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

कहा - पंजाब के पानी पर सिर्फ पंजाब का अधिकार, भाजपा सरकार की तानाशाही नहीं करेंगें बर्दाश्त

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 1 मई 2025
A A
0
AAP
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 1 मई (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के माध्यम से हरियाणा को अतिरिक्त पानी आवंटित करने के भाजपा नीत केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ राज्य भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया। आप नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में कहा कि पंजाब के जल संसाधनों पर सिर्फ पंजाब का हक है।

पंजाब के सामने आ रही चुनौतियों को उजागर करते हुए कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ पार्टी नेताओं ने विभिन्न जिलों में विरोध प्रदर्शन किया और पंजाबियों से एकजुट होकर इस असंवैधानिक कदम का विरोध करने का आग्रह किया।

प्रदर्शन के दौरान पंजाब के कई स्थानों पर भाजपा नेताओं के पुतले भी जलाए गए….

यह भी पढे़ं 👇

Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, Ram Navami पर बड़ा बदलाव

सोमवार, 16 मार्च 2026

अमृतसर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ समेत आप विधायक डॉ. अजय गुप्ता, बलदेव मियादियां, गुरदेव लखना, मोती लाल भाटिया, जसप्रीत सिंह, डॉ. इंद्रपाल, इकबाल सिंह भुल्लर और मनीष अग्रवाल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ के आवास के सामने प्रदर्शन किया।

पठानकोट मंत्री लालचंद कटारूचक, आप नेता अमित मिंटू और विभूति शर्मा ने आप वालंटियरों के साथ न्यू बैंक कॉलोनी में भाजपा नेता अश्वनी शर्मा के आवास के बाहर धरना दिया और केंद्र सरकार की पंजाब विरोधी नीतियों की निंदा की।

लुधियाना विधायक पप्पी पराशर, मदन लाल बग्गा, दलजीत ग्रेवाल भोला, कुलवंत सिद्धू, जीवन सिंह संगोवाल और अमनदीप मोही सहित दर्जनों आप नेताओं ने भाजपा के असंवैधानिक फैसले को चुनौती देते हुए अरोड़ा पैलेस दाना मंडी में विरोध प्रदर्शन किया।

पटियाला आप विधायक देव मान, कुलवंत बाजीगर, कुंदन गोगिया, रंजीत हडाना, मेघ चंद शेरमाजरा और तेजिंदर मेहता ने पंजाब के जल अधिकारों के लिए न्याय की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास मोती महल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

रूपनगर कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस, विधायक दिनेश चड्ढा और नेता हरमिंदर दाहने ने रूपनगर के बेला चौक पर विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और घोषणा की कि पंजाब अपने जल संसाधनों का और अधिक दोहन बर्दाश्त नहीं कर सकता।

फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब आप नेता नरिंदर पाल सिंह सवाना, अरुण नारंग और शमिंदर सिंह खिंडा ने प्रदर्शनों का नेतृत्व किया और दावा किया कि पंजाब का पानी पूरी तरह से पंजाब का है। दूसरे राज्यों को जबरदस्ती देना तानाशाही है।

मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पट्टी में पार्टी नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया तथा भाजपा द्वारा बीबीएमबी के दुरुपयोग की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया।

मंत्री डॉ. रवजोत ने शाम चौरासी में धरना देकर केंद्र सरकार द्वारा पंजाब का पानी मोड़ने के प्रयास की निंदा की और प्रधानमंत्री का पुतला भी फूंका।

इस मुद्दे पर बोलते हुए मंत्री लाल चंद कटारूचक ने कहा, “पंजाब का पानी हरियाणा को आवंटित करने के लिए भाजपा नीत केंद्र सरकार की मनमानी कार्रवाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पंजाबी इस अन्याय के खिलाफ एकजुट हैं।”

आप पंजाब के सभी नेताओं ने पंजाब के जल अधिकारों की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और सभी पंजाबियों से इस असंवैधानिक व अन्यायपूर्ण निर्णय के खिलाफ लड़ाई में शामिल होने का आग्रह किया। पार्टी ने कानूनी और सार्वजनिक लामबंदी सहित सभी मोर्चों पर अपना संघर्ष जारी रखने की शपथ ली। उन्होंने कहा कि पंजाब के पानी पर सिर्फ पंजाब का अधिकार है और आम आदमी पार्टी इसे किसी भी कीमत पर सुरक्षित रखेगी।

Previous Post

‘आप’ ने पंजाब के अधिकारों के खिलाफ भाजपा की साजिश की सख्त शब्दों में की निंदा, कहा – यह पंजाब के किसानों के खिलाफ साज़िश

Next Post

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नंगल डैम पहुंचे – पंजाब के पानी की एक भी बूंद किसी और को चोरी नहीं करने दूंगा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sonam Wangchuk Controversy

Sonam Wangchuk की रिहाई के बाद भी नहीं थमेगा Ladakh आंदोलन, 16 मार्च को बड़ा प्रदर्शन

सोमवार, 16 मार्च 2026
Breaking News 16 March

Breaking News 16 March: राज्यसभा चुनाव में वोटिंग शुरू, ₹5 करोड़ में खरीद का आरोप

सोमवार, 16 मार्च 2026
Atal Tunnel

Atal Tunnel में फंसीं 1000 से ज्यादा गाड़ियां, भारी Snowfall से हिमाचल-कश्मीर में हाहाकार

सोमवार, 16 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: 89 साल बाद बन रहा दुर्लभ संयोग, Ram Navami पर बड़ा बदलाव

सोमवार, 16 मार्च 2026
Odisha Hospital Fire

Odisha Hospital Fire: SCB मेडिकल कॉलेज में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत

सोमवार, 16 मार्च 2026
Weather Update

Weather Update: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

सोमवार, 16 मार्च 2026
Next Post
CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान नंगल डैम पहुंचे - पंजाब के पानी की एक भी बूंद किसी और को चोरी नहीं करने दूंगा

CM Mann

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पानी के मुद्दे पर पंजाब को एकजुट करने के लिए पहल

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।