LIVE | ...
रविवार, 23 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - किसानों के लिए बड़ी सौगात: हरपाल चीमा ने ‘फूड प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स’ के उद्घाटन पर पीएयू को 40 करोड़ की ग्रांट देने का किया ऐलान!

किसानों के लिए बड़ी सौगात: हरपाल चीमा ने ‘फूड प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स’ के उद्घाटन पर पीएयू को 40 करोड़ की ग्रांट देने का किया ऐलान!

'आप' सरकार कृषि क्षेत्र में अनुसंधान और उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए निवेश हेतु प्रतिबद्ध: हरपाल चीमा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 28 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harpal Cheema
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

लुधियाना, 28 अप्रैल (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की शिक्षा और कृषि क्षेत्र में अनुसंधान को प्रोत्साहित करने की दृढ़ प्रतिबद्धता के तहत राज्य के वित्त, योजना, आबकारी और कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज ऐलान किया कि पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू), लुधियाना को वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार से 40 करोड़ रुपये की पूंजी ग्रांट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पहले ही वित्तीय वर्ष 2024-25 में 20 करोड़ रुपये की पूंजी ग्रांट के साथ कृषि अनुसंधान और अकादमिक बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने के लिए पीएयू के प्रयासों को अपेक्षित प्रोत्साहन दिया गया है।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने यह ऐलान पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में स्थापित किए गए ‘एग्रो प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स’ का उद्घाटन करने के अवसर पर किया, जो कि 46 लाख रुपये की मशीनरी से लैस अत्याधुनिक कॉम्प्लेक्स है। उन्होंने इस मौके पर 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले उच्च स्तरीय प्रोजेक्ट ‘प्लांट एक्लीमेटाइजेशन फैसिलिटी’ और जीन बैंक का नींव पत्थर भी रखा।

इस मौके पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि ‘एग्रो प्रोसेसिंग कॉम्प्लेक्स’ को गांवों के नौजवानों को सफल उद्यमी बनने और गांव और क्लस्टर स्तर पर वैल्यू-एडेड प्रोसेसिंग के माध्यम से किसानों की आय को बढ़ाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ‘प्लांट एक्लीमेटाइजेशन फैसिलिटी’ कृषि विश्वविद्यालय को किसानों को व्यापारिक टिश्यू कल्चर के माध्यम से तैयार किए गए उच्च गुणवत्ता वाली पौधों की सामग्री प्रदान करने के योग्य बनाएगा, जिससे राज्य के कृषि वातावरण को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान दी गई 20 करोड़ रुपये की पूंजी ग्रांट से चल रहे मरम्मत और बुनियादी ढांचे के विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। इन परियोजनाओं में डॉ. एम.एस. रंधावा लाइब्रेरी में 4 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक एयर-कंडीशनिंग सिस्टम की स्थापना, लाइब्रेरी में बैठने और किताबें रखने वाले ढांचे का नवीनीकरण, लड़कों के हॉस्टल में 2.56 करोड़ रुपये से एक अतिरिक्त मंजिल का निर्माण, 1.43 करोड़ रुपये की ग्रांट से आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की स्थापना के साथ जिम्नेजियम के नवीनीकरण सहित खेल सुविधाओं का नवीनीकरण शामिल है। उन्होंने विश्वविद्यालय के हॉस्टलों, स्पोर्ट्स म्यूजियम, स्विमिंग पूल, गेस्ट हाउस और आवासीय इलाकों का भी दौरा किया।

यह भी पढे़ं 👇

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026

इस मौके पर वित्त मंत्री को डिजिटल और स्मार्ट एग्रीकल्चर में पंजाब को अग्रणी बनाने के लिए पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के महत्वाकांक्षी रोडमैप के बारे में भी जानकारी दी गई। इस पहल के तहत कृषि में उच्च-प्रदर्शन कंप्यूटिंग (एचपीसी) सुविधाओं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सहित उन्नत अनुसंधान बुनियादी ढांचे का लाभ उठाया जाएगा।

पंजाब सरकार से लगातार प्राप्त हो रहे सहयोग के लिए धन्यवाद करते हुए पीएयू के उप कुलपति डॉ. सतबीर सिंह गोसल ने विश्वविद्यालय के भौतिक, अनुसंधान और अकादमिक ढांचे को और मजबूत करने के लिए विशेष पूंजी ग्रांट के महत्व को उजागर किया। उन्होंने किसान समुदाय, विद्यार्थियों और उद्यमियों की सेवा के प्रति पीएयू की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के विकास के प्रति पंजाब सरकार के अटूट समर्थन को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि निरंतर निवेश और रणनीतिक विकास पहल विश्वविद्यालय को अपने मिशन-आधारित परियोजनाओं को प्रभावी ढंग से चलाने के योग्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे कृषि अनुसंधान और नवाचार के लिए राह प्रशस्त होगा, जिससे पंजाब के किसानों, विद्यार्थियों और कृषि उद्यमियों की अगली पीढ़ी को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Border पार पति की तलाश में निकली BSF जवान की पत्नी, जानिए पूरा मामला

Next Post

Naresh Tikait के बयान से मचा बवाल, Pakistan के सपोर्ट का आरोप!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandrayaan

23 अगस्त का इतिहास: William Wallace Execution से Chandrayaan-3 तक की बड़ी घटनाएं

रविवार, 23 अगस्त 2026
Weather Alert

Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में Low Pressure Area, ओडिशा-छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट

रविवार, 23 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 23

Breaking News Live Updates 23 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 23 अगस्त 2026
Daily Rashifal 23 August 2026

आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, पंचांग और शुभ मुहूर्त

रविवार, 23 अगस्त 2026
Raja Rallia Ram Heritage

Raja Rallia Ram Heritage: राजा रलिया राम की विरासत बचाने की गुहार, जमीन कब्जे और जाली रजिस्ट्री के आरोप

शनिवार, 22 अगस्त 2026
GMADA Auction

GMADA Auction: गमाडा की नीलामी से ₹5400 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व, 27 प्रॉपर्टीज़ बिकीं

शनिवार, 22 अगस्त 2026
Next Post
Amid Tension with Pakistan BKU leader Naresh Tikait

Naresh Tikait के बयान से मचा बवाल, Pakistan के सपोर्ट का आरोप!

Anurag

पूरा देश कर रहा इंतजार, पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार- अनुराग ढांडा

DGP Punjab

डीजीपी गौरव यादव ने आज (मंगलवार) सभी SSPs और CPs के साथ समीक्षा बैठक बुलाई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।