LIVE | ...
सोमवार, 22 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक

‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक

आने वाले दिनों में पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त होगा - हरपाल चीमा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 11 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Harpal Cheema
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 11 मार्च (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और राज्य के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब सरकार के नशा के खिलाफ अभियान ‘युद्ध नशयां विरूद्ध’ को बेहद कारगर व सफल अभियान बताया पिछले 11 दिनों में हुई पुलिस कार्रवाई की जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

मंगलवार को चंडीगढ़ पार्टी कार्यालय में हरपाल चीमा ने आप प्रवक्ता नील गर्ग के साथ इस मुहिम से संबंधित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। चीमा ने बताया कि युद्ध नशयां विरूद्ध’ अभियान के नतीजे बेहद उत्साहजनक है। हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले दिनों में पंजाब पूरी तरह नशा मुक्त राज्य बनेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में यह अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है। अब तक 76 किलो हेरोइन, 50 किलो अफीम और 50 लाख रुपए नगद बरामद किए गए हैं। वहीं नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटांसेज एक्ट (एनडीपीएस) के तहत 1072 एफआईआर दर्ज हुए हैं और 1485 ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab School Fee Regulation

Punjab School Fee Regulation: प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम, अब सिर्फ 5% बढ़ेगी

सोमवार, 22 जून 2026
UK PM Keir Starmer

UK PM Keir Starmer के इस्तीफे की अटकलें तेज, आज हो सकता है ऐलान

सोमवार, 22 जून 2026
NEET Paper Leak

NEET Paper Leak: जंतर-मंतर पर तीसरे दिन भी डटे प्रदर्शनकारी

सोमवार, 22 जून 2026
MC President Election

MC President Election: बनूड़ नगर कौंसिल चुनाव ऐन मौके पर टला

सोमवार, 22 जून 2026

इसके अलावा करीब 7 लाख नशीली दवाओं की गोलियां, 4.5 किलो नशीली पाउडर, 1.25 किलो नशीली आइस और 950 किलो भुक्की समेत अन्य सिंथेटिक ड्रग्स भी पुलिस ने बरामद किए हैं। वहीं नशा तस्करी से जुड़े करीब 26 लोगों के इमारतों को ध्वस्त किया गया है। इन लोगों ने गैर कानूनी और तस्करी के माध्यम से करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित की थी। चीमा ने कहा कि ये आंकड़े बताते हैं कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार नशा खत्म करने को लेकर कितनी गंभीर है।

चीमा ने कहा कि आप सरकार पंजाब से नशा खत्म करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ 24 घंटे कारवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बार ऐसे लोग या तो नशा का धंधा छोड़ देंगे या पंजाब छोड़ देंगे, नहीं तो ऐसे सभी लोग सलाखों के पीछे होंगे।

चीमा ने कहा कि पिछली सरकारें नशा तस्करों को संरक्षण देती थी, उसके विपरित ‘आप’ सरकार नशा तस्करों पर सख्त कारवाई कर रही है। उन्होंने नशा से जुड़े मुकदमों में वर्तमान सजा की दर बताते हुए पिछली सरकारों को घेरा और उनपर नशा तस्करों से सांठगांठ करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि आप सरकार में एनडीपीएस के मामलों में सजा की दर बढ़कर 86 प्रतिशत हो गई है, वहीं कांग्रेस शासन के दौरान यह काफी कम 58 प्रतिशत थी और अकाली-भाजपा सरकार में तो यह केवल 40 प्रतिशत थी। कुछ जिलों में तो सजा की दर 90 से 95 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि उसके पूर्व मुख्यमंत्री ने चार सप्ताह में नशा खत्म करने की झूठी शपथ ली थी। नशा खत्म करने के बजाय कांग्रेस सरकार ने नशा तस्करों और बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने सोची समझी रणनीति के तहत युवा पीढ़ी को नशे की लत में फंसाने की साजिश रची।

चीमा ने कहा कि सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सबसे पहले पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था और जांच एजेंसियों को मजबूत किया। आप सरकार ने एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स, एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स, सड़क सुरक्षा फोर्स समेत कई स्पेशल टीमों का गठन किया, जिसके परिणाम आज हमें देखने को मिल रहे हैं।

चीमा ने बताया कि नशा तस्करों पर कार्रवाई के साथ-साथ सरकार और भी कई बेहतर कदम उठा रही है। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में 1000 से ज्यादा बैठकें आयोजित की गई हैं। इसके अलावा गांवों में भी इस तरह के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

वहीं इस अभियान के कार्यान्वयन और समीक्षा के लिए मेरे नेतृत्व में बनी कैबिनेट की सब-कमेटी के चारों मंत्री लगातार विभिन्न जिलों में पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं और स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सभी जिलों के अस्पतालों और नशा मुक्ति केन्द्रों का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास 6 जिलों का प्रभार है और अभी तक मैंने 5 जिलों में जिला पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर ली है। सभी जगह इस अभियान के बेहद अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं। हरपाल चीमा ने लोगों से और भी ज्यादा संख्या में इस मुहिम में सरकार का सहयोग करने और नशा से पीड़ित व्यक्ति को तुरंत नशा मुक्ति केन्द्रों में भर्ती कराने की अपील की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Swine Flu Cases Rising – स्वाइन फ्लू के मामलों में तेजी, सरकार अलर्ट

Next Post

Pakistan Train Hijack – पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, यात्रियों की जान पर खतरा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab School Fee Regulation

Punjab School Fee Regulation: प्राइवेट स्कूलों की फीस पर लगाम, अब सिर्फ 5% बढ़ेगी

सोमवार, 22 जून 2026
UK PM Keir Starmer

UK PM Keir Starmer के इस्तीफे की अटकलें तेज, आज हो सकता है ऐलान

सोमवार, 22 जून 2026
NEET Paper Leak

NEET Paper Leak: जंतर-मंतर पर तीसरे दिन भी डटे प्रदर्शनकारी

सोमवार, 22 जून 2026
MC President Election

MC President Election: बनूड़ नगर कौंसिल चुनाव ऐन मौके पर टला

सोमवार, 22 जून 2026
Punjab CM Mann

Rudraprayag विवाद पर भगवंत मान ने उत्तराखंड CM से की बात

सोमवार, 22 जून 2026
Nitin Nabin

Nitin Nabin दौरा बीच में छोड़ अचानक लौटेंगे दिल्ली

सोमवार, 22 जून 2026
Next Post
Pakistan Train Hijack

Pakistan Train Hijack - पाकिस्तान में ट्रेन हाईजैक, यात्रियों की जान पर खतरा

Elon musk Starlink in India Bharti Airtel signs agreement with SpaceX share surges

Airtel और SpaceX ने मिलाया हाथ, भारत में Starlink इंटरनेट सेवा होगी लॉन्च

Cabinet meeting

Punjab Cabinet Meeting: बजट सत्र की तारीख तय होगी, नई सुविधाओं का ऐलान संभव

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।