LIVE | ...
मंगलवार, 25 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भ्रष्ट अफसरों के आगे झुकेंगे नहीं – मुख्यमंत्री

भ्रष्ट अफसरों के आगे झुकेंगे नहीं – मुख्यमंत्री

रजिस्ट्रियों का काम शुरू करवाने के लिए खरड़, बनूड़ और जीरकपुर के तहसील कार्यालयों का तूफानी दौरा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 4 मार्च 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

एस.ए.एस. नगर (मोहाली), 4 मार्च, (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रदर्शनकारी तहसीलदारों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए आज साफ तौर पर कहा कि राज्य सरकार भ्रष्ट अफसरों के आगे नहीं झुकेगी जो वसूली के आरोपों में पुलिस कार्रवाई का सामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने आज खरड़, बनूड़ और जीरकपुर के तहसील कार्यालयों में रजिस्ट्रियों का काम शुरू करवाने के लिए इन तहसीलों का तूफानी दौरा किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ विजिलेंस की कार्रवाई के कारण सामूहिक छुट्टी पर चले गए हैं। उन्होंने कहा, “आप सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के प्रति कोई रियायत न बरतने की नीति पर पहरा दिया जा रहा है पर इस बात का दुख है कि सामूहिक छुट्टी पर गए ये अधिकारी भ्रष्टाचार के लिए लाइसेंस मांग रहे हैं। हम सरकार की बांह मरोड़ने की ऐसी चालों के आगे नहीं झुकेंगे और इन भ्रष्ट और घमंडी अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारियों द्वारा सरकार पर दबाव बनाने के ऐसे हथकंडों को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा और इनके खिलाफ उदाहरणीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आने वाले दिनों में नए तहसीलदार और राजस्व अधिकारी भर्ती करेगी जिसके लिए कैबिनेट में एजेंडा लाया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

भगवंत सिंह मान ने साफ तौर पर कहा, “यह अधिकारी आम लोगों को हर रोज परेशान करते हैं पर इसे और बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और सरकार इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सामूहिक छुट्टी पर गए इन अफसरों को एक बात समझ लेनी चाहिए कि छुट्टी के बाद उन्हें कब और कहां जॉइन करना है, इसका फैसला अब लोग करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास ऐसी चालों से निपटने के लिए प्लान-बी तैयार है और अगर जरूरत पड़ी तो सरकार तहसीलदारों की शक्तियां शिक्षकों और प्रोफेसरों को देने से भी पीछे नहीं हटेगी ताकि रजिस्ट्रियों का कामकाज निर्बाध जारी रखा जा सके। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार हर कीमत पर आम लोगों के हित सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है और हमारी शराफत को कोई कमजोरी समझने की हिम्मत न करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व अधिकारियों की सामूहिक छुट्टी के कारण आम लोगों को होने वाली परेशानियों से बचाने के लिए पी.सी.एस. अधिकारी, कानूनगो और सीनियर सहायक (जो नायब तहसीलदार की तरक्की के लिए सभी विभागीय परीक्षाएं पास कर चुके हैं) को तहसीलों का काम जारी रखने के लिए सब-रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ताकत लोगों के हाथ होती है और उनकी सरकार किसी को भी, चाहे वह कितना भी रसूखदार क्यों न हो, को लोगों के लिए परेशानियां खड़ी नहीं करने देगी। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि तहसीलों में काम नहीं रुकेगा और जमीन-जायदाद की रजिस्ट्रियों का काम बेरोक जारी रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अफसर राज्य सरकार से मोटी तनख्वाहें ले रहे हैं पर लोगों को सेवाएं नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि इसे सहन नहीं किया जा सकता क्योंकि लोकतंत्र में लोग सबसे ऊपर हैं और अधिकारी उनके प्रति जवाबदेह हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अगर ये अधिकारी सामूहिक छुट्टी पर जाना चाहते हैं और काम नहीं करना चाहते तो राज्य सरकार के पास बहुत सारे बेरोजगार नौजवान हैं जो पहले ही उनकी जगह काम करने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले 10 दिनों के लिए वे काम को सुचारू बनाने के लिए राज्य भर की विभिन्न तहसीलों का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि तहसीलदार अपने भ्रष्ट तरीकों से कई पीढ़ियों से लोगों को परेशान कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह पूरी तरह से अनुचित और अवांछनीय है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन अधिकारियों को मनमानी नहीं करने देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विभिन्न किसान यूनियनों के बीच ‘क्रेडिट वॉर’ चल रहा है जो समानांतर सरकार चलाकर अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने फिर कहा कि सरकार समाज के विभिन्न वर्गों से संबंधित मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल करने के लिए हमेशा तैयार है। हालांकि, भगवंत सिंह मान ने कहा कि रेलों या सड़कों को रोककर आम लोगों को परेशानी में डालने से बचना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी कार्रवाई आम लोगों को परेशानी में डाल देती है जिससे वे आंदोलनकारियों के खिलाफ हो जाते हैं जिससे समाज में फूट पड़ती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि दुर्भाग्य से आम लोगों को ऐसे विरोध प्रदर्शनों के कारण बहुत नुकसान झेलना पड़ता है जो कि पूरी तरह से अनुचित है। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदर्शन करना किसानों का लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन उन्हें यह भी सोचना चाहिए कि इस कार्रवाई से राज्य को बड़ा नुकसान हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नशे के खात्मे के लिए मजबूत रणनीति बनाई है। उन्होंने कहा कि नशे की सप्लाई लाइन तोड़ दी गई है और बड़ी मछलियों को सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस अभिशाप के खिलाफ युद्ध जारी है और इस घिनौने अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने लुधियाना जिले के नारंगवाल गांव का उदाहरण दिया जहां पिछले हफ्ते नशा तस्कर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि नशा तस्करों की संपत्तियों को जब्त/ध्वस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नशों के प्रति कोई रियायत न बरतने की नीति अपनाई हुई है और इस अभिशाप को जड़ से उखाड़ने के लिए निर्णायक युद्ध शुरू किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नशों के खिलाफ युद्ध को जन आंदोलन में बदला जा रहा है ताकि पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त बनाया जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

8 मार्च में 4 दिन बाक़ी, ‘‘आप’’ ने भाजपा को याद दिलाई महिलाओं को 2500 रुपए देने की गारंटी

Next Post

Punjab में Illegal Mining पर बड़ा एक्शन! अब ड्रोन और सैटेलाइट से होगी निगरानी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

August 25 Historical Events

25 अगस्त का इतिहास: जब बदल गई दुनिया की दिशा

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: ओडिशा-झारखंड में भारी बारिश, IMD ने जारी किया Orange Alert

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 25

Breaking News Live Updates 25 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 25 August 2026

आज का राशिफल 25 अगस्त 2026: जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Barinder Goyal

Punjab में Illegal Mining पर बड़ा एक्शन! अब ड्रोन और सैटेलाइट से होगी निगरानी

Aman arora

पीसीए स्टेडियम मुल्लांपुर में तीन कंपनियों ने दिया अपने एंटी-ड्रोन सिस्टम का डेमो

J&K ex-governor Satyapal Malik

किसानों के समर्थन में बोले सत्यपाल मलिक! पंजाब सरकार की कार्रवाई पर भड़के

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।