LIVE | ...
गुरूवार, 4 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति का मसौदा रद्द किया

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति का मसौदा रद्द किया

मसौदा नीति को भारत सरकार द्वारा 2021 में रद्द किए गए तीन कृषि कानूनों के विवादास्पद प्रावधानों को पुनः लागू करने की साजिश बताया

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 फ़रवरी 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
चंडीगढ़, 25 फ़रवरी (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब विधानसभा ने आज सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति के मसौदे को किसान विरोधी बताते हुए रद्द कर दिया है।

इस मसौदे को रद्द करने के लिए कृषि और किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर बहस को समेटते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पहले ही इस मसौदे का केंद्र सरकार को लिखित जवाब भेजकर कड़ा विरोध कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इस मसौदे को राज्य सरकार ने पूरी तरह से रद्द कर दिया है क्योंकि यह पूरी तरह से राज्य के हितों के खिलाफ है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार द्वारा किसानों के लिए की गई पहलकदमियों के बारे में बहुत दम भरते हैं, लेकिन दिल से वह और उनकी सरकार किसानों, खासकर पंजाब के किसानों के साथ दुश्मनी भरा व्यवहार अपनाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी सोच के कारण प्रधानमंत्री द्वारा किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा नहीं की गई, जबकि उन्होंने किसानों के साथ इसका वादा किया था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है क्योंकि पंजाब के किसानों ने तीन कृषि कानूनों के खिलाफ बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया था, जिसके बाद मजबूर होकर केंद्र सरकार को झुकना पड़ा था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के खिलाफ नफरत इसलिए पाली जा रही है क्योंकि केंद्र को यह तीन कानून वापस लेने पड़े जो कि पिछले 10 सालों से अधिक समय के मोदी शासन को पहली बार अपने फैसले से पीछे हटना पड़ा था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान के अनुसार कृषि विपणन राज्य का विषय है और उस समय के संविधान निर्माताओं द्वारा यह महसूस किया गया था कि कृषि गतिविधियां विभिन्न क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियों पर निर्भर करती हैं और हर राज्य की स्थिति अलग होती है क्योंकि राज्य अपने फसली चक्र, विपणन ढांचे की स्थिति और स्थानीय जरूरतों को समझने की बेहतर स्थिति में होते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि कृषि संबंधी नीतियां राज्य की आवश्यकताओं, परिस्थितियों और चुनौतियों के आधार पर बनाई जा सकें। इस नीति के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा राज्यों के अधिकारों पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब के किसानों के लिए गेहूं और धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद अहम मुद्दा है, जिसके बारे में मसौदा नीति में कोई उल्लेख नहीं है। साल 2020 के किसान आंदोलन के समय भी किसानों की मुख्य चिंता यही थी कि भारत सरकार का मुख्य उद्देश्य एमएसपी को खत्म करने का है। नीति के इस मसौदे में एमएसपी का कहीं भी उल्लेख ना होने के कारण किसानों के मन में फिर से वही चिंता पैदा हो गई है। 

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Restaurant Fire

Malviya Nagar Fire: 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार B&B Policy वापस लेगी

गुरूवार, 4 जून 2026
FIFA World Cup 2026 Canada

FIFA World Cup 2026 Canada: वर्ल्ड कप देखने कनाडा जाने वालों के लिए CBSA की सख्त हिदायतें

गुरूवार, 4 जून 2026
Rahul Gandhi H Files

NEET Exam Row Rahul Gandhi: राहुल गांधी का Modi पर हमला, कहा 12 सालों में शिक्षा प्रणाली तबाह की

गुरूवार, 4 जून 2026
BSNL Network Failure

BSNL Network Failure: TRAI रिपोर्ट ने खोली पोल, Jio-Airtel के सामने फीकी पड़ी सरकारी कंपनी

गुरूवार, 4 जून 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति किसानों के लंबे विरोध के बाद भारत सरकार द्वारा 2021 में रद्द किए गए तीन कृषि कानूनों के विवादास्पद प्रावधानों को पुनः लाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि कृषि मंडीकरण भारतीय संविधान के अनुसार राज्य का विषय है, इसलिए भारत सरकार को ऐसी कोई नीति लाने के बजाय इस विषय पर आवश्यकता अनुसार उचित नीतियां बनाने के लिए यह मामला राज्य की समझ पर छोड़ देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस मसौदे का ना केवल विरोध और रद्द किया जाएगा बल्कि इसकी लगातार पैरवी भी की जाएगी ताकि केंद्र सरकार अपने नापाक इरादों में सफल ना हो सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के हितों की रक्षा के लिए कानूनी विशेषज्ञों को नियुक्त किया है और इस संबंध में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य के लोगों की सेवा करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे सीमित प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद, राज्य के किसान राज्य के पास उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए देश को अनाज उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के लिए अपना खून-पसीना एक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए अतिरिक्त पानी नहीं है और पानी की एक बूंद किसी अन्य राज्य के साथ साझा करने का सवाल ही पैदा नहीं होता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के अधिकांश नदी स्रोत सूख चुके हैं, इसलिए राज्य को अपनी सिंचाई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए और पानी की आवश्यकता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

NEET PG Cutoff में बड़ी राहत! अब 5 Percentile वाले भी ले सकेंगे Admission

Next Post

20 हजार करोड़ रुपए के बिजली घोटाले में पीएम मोदी और अडानी के खिलाफ जांच हो- आतिशी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Restaurant Fire

Malviya Nagar Fire: 21 लोगों की मौत के बाद दिल्ली सरकार B&B Policy वापस लेगी

गुरूवार, 4 जून 2026
FIFA World Cup 2026 Canada

FIFA World Cup 2026 Canada: वर्ल्ड कप देखने कनाडा जाने वालों के लिए CBSA की सख्त हिदायतें

गुरूवार, 4 जून 2026
Rahul Gandhi H Files

NEET Exam Row Rahul Gandhi: राहुल गांधी का Modi पर हमला, कहा 12 सालों में शिक्षा प्रणाली तबाह की

गुरूवार, 4 जून 2026
BSNL Network Failure

BSNL Network Failure: TRAI रिपोर्ट ने खोली पोल, Jio-Airtel के सामने फीकी पड़ी सरकारी कंपनी

गुरूवार, 4 जून 2026
Tribune Chowk Chandigarh

Tribune Flyover Chandigarh: हाईकोर्ट ने रोका निर्माण, जज ने की रब्ब से प्रार्थना

गुरूवार, 4 जून 2026
Maisar Khana Temple

Bathinda Maisar Khana Temple Threat: मंदिर को धमकी भरा ईमेल, सुरक्षा अलर्ट जारी

गुरूवार, 4 जून 2026
Next Post
Atishi CM Delhi

20 हजार करोड़ रुपए के बिजली घोटाले में पीएम मोदी और अडानी के खिलाफ जांच हो- आतिशी

atishi

डॉ. अंबेडकर की तस्वीर हटाने से नाराज ‘‘आप’’ ने भाजपा के खिलाफ सदन में किया प्रदर्शन

CM MAnn

विभिन्न उद्योगपतियों और व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल की ओर से मुख्यमंत्री को अपील

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।