The News Air – (नई दिल्ली) कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज लोकसभा में CBSE की परीक्षा में पूछे गए आपत्तिजनक सवालों को तुरंत हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि एजुकेशन मिनिस्ट्री को तुरंत इसकी समीक्षा करनी चाहिए। सोनिया ने कहा कि शिक्षा मंत्रालय और CBSE को माफीनामा जारी करना चाहिए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि ऐसी ग़लती दोबारा न हो।
इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने इसे RSS-BJP की साज़िश बताया। राहुल ने कहा कि युवाओं के मनोबल और भविष्य को कुचलने की कोशिश की जा रही है।
वहीं, प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “अविश्वसनीय! क्या हम वाक़ई बच्चों को यह बकवास सिखा रहे हैं? स्पष्ट रूप से भाजपा सरकार महिलाओं पर इन विचारों का समर्थन करती है, नहीं तो वो इसे CBSE पाठ्यक्रम में क्यों शामिल करते?”
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खरड़ में मलविंदर कंग के लिए किया चुनाव प्रचार
चंडीगढ़, 5 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को खरड़ में श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा से उम्मीदवार...