• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home राज्य नई दिल्ली

सीएम आतिशी की कालकाजी एक्सटेंशन पॉकेट ए-14 की जनसभा को मिला जबरदस्त जनसमर्थन

The News Air by The News Air
सोमवार, 20 जनवरी 2025
A A
0
CM Atishi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

नई दिल्ली, 20 जनवरी (The News Air): दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी विधानसभा से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी ने कालकाजी एक्सटेंशन पॉकेट ए-14 में जनसभा कर समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हर महिला को 2100 रुपए की सम्मान राशि और बुजुर्गों का सारा इलाज मुफ्त होगा। इसलिए दिल्ली की जनता इस बार फिर अरविंद केजरीवाल को चुने। आपको तय करना है कि मुफ्त और 24 घंटे बिजली चाहिए या फिर भाजपा शासित राज्यों की तरह महंगी बिजली चाहिए। अगर गलती से भी भाजपा को वोट दे दिया तो वह शानदार सरकारी स्कूलों को बर्बाद कर देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जब दिल्ली की महिला मुख्यमंत्री को गाली दे सकते हैं तो एक आम महिला को कैसे सुरक्षा दे सकते हैं? दिल्ली में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं है। इसलिए उसको वोट देने का मतलब अपना वोट बर्बाद करना है। भाजपा और कांग्रेस वाले पैसे, जूते, कंबल, कपड़े बांटें तो ले लेना, लेकिन वोट सिर्फ ‘‘आप’’ को देना।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का दिन बहुत जरूरी दिन होता है क्योंकि जनता वोट एक दिन डालती है, लेकिन उस वोट का असर 5 साल तक चलता है। इसलिए सही जगह पर वोट डालना जरूरी है जिससे 5 साल तक हमारी जिंदगी में सुधार हो। लेकिन चुनाव के वक्त हर तरह के लोग आकर कई तरह की बात करते हैं। कोई बहलाता है, कोई फुसलाता है तो कोई भड़काता है। अगर हमने गलती से गलत पार्टी को वोट दिया तो 5 साल तक वोट का फैसला नहीं बदला जा सकता।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 5 साल पहले जनता ने मुझे वोट देकर विधायक बनाया। 5 साल पहले जनता ने अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया था। जब से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने, उन्होंने दिल्ली के आम और गरीब लोगों को सुविधा देने का काम किया। भाजपा वाले मुझे, अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को गालियां देते हैं। अरविंद केजरीवाल को गालियां देना बहुत आसान है, लेकिन उनके जैसे काम करना बहुत मुश्किल है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से पहले हजारों रुपए के बिजली के बिल आते थे। हर 6 महीने के बाद बिजली की कीमत बढ़ जाती थी और लंबे-लंबे पावर कट लगते थे। लेकिन अब लोगों के घर में 24 घंटे और मुफ्त बिजली आती है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि भाजपा की 20 राज्यों में सरकार है। मैं भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी को चैलेंज देती हूं कि तुम्हारी 20 राज्यों में सरकार है, लेकिन एक राज्य बता दो जहां 24 घंटे और मुफ्त बिजली आती है। इनकी महाराष्ट्र में सरकार है। वहां 200 यूनिट बिजली का बिल 4,800 रुपए आता है। अब जनता को फैसला करना है कि उन्हें जीरो बिजली का बिल देना है या 4 हजार रुपए का बिल देना है। अगर जनता कमल का बटन दबाएगी तो हर महीने 4 हजार रुपए बिजली का बिल आएगा।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि 10 साल पहले सरकारी स्कूलों की हालत बहुत खराब होती थी। उन स्कूलों की छत से पानी टपकता था, टॉयलेट गंदे होते थे, पीने का पानी नहीं होता था और बच्चे टाट पट्टी पर बैठकर पढ़ते थे। अब सरकारी स्कूलों में काफी सुधार हुआ है। बच्चों के लिए चेयर-टेबल, पानी और टॉयलेट की सुविधा अच्छी हुई है। आज सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बनते हैं। मैं भाजपा को चैलेंज करती हूं कि उसके एक राज्य में भी सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हैं। भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में टीन-टप्पर के स्कूल चलते हैं। अगर भाजपा सत्ता में आ गई तो स्कूलों को फिर से बुरा हाल कर देगी।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिकों के जरिए लोगों को मुफ्त इलाज व दवाइयां देने का काम किया है। महिलाओं के लिए बसों में फ्री यात्रा की सुविधा दी है। जबकि गुरुग्राम में बसों में एक तरफ की यात्रा का किराया 50 रुपए है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थयात्रा की सुविधा दी है और अभी तक 1 लाख बुजुर्गों को इस सुविधा का लाभ मिला है। अब अरविंद केजरीवाल ने 2 और वादे किए हैं। पहला, आम आदमी पार्टी की फिर से सरकार बनने पर दिल्ली की महिलाओं को ‘महिला सम्मान राशि योजना’ के तहत हर महीने 2100 रुपए मिलेंगे। दूसरा, 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों का ‘संजीवनी योजना’ के तहत सरकारी और प्राइवेट अस्पताल में सारा इलाज मुफ्त होगा। अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं, वह पूरा करके दिखाते हैं। इसलिए अगर जनता इन दो योजनाओं का भी लाभ उठाना चाहती है तो उन्हें 5 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाना होगा।

यह भी पढे़ं 👇

North India Weather Update

Weather Update: दिल्ली में जहरीली हवा और ठंड का डबल अटैक, जानें IMD का अलर्ट

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Noida International Airport Inauguration

Noida International Airport Inauguration: PM Modi की रैली के लिए तैयार हुआ ग्रैंड पार्किंग प्लान

गुरूवार, 4 दिसम्बर 2025
Delhi MCD Election Results

Delhi MCD Election Results: सीएम रेखा गुप्ता के लिए ‘खतरे की घंटी’, बीजेपी ने गंवाई 2 अहम सीटें, आप की हुई वापसी

गुरूवार, 4 दिसम्बर 2025
Sourabh

CM रेखा गुप्ता की कुर्सी खतरे में! MCD Election में BIG FAIL, AAP का दावा- ‘दिल्ली को जल्द मिलेगा नया CM’!

बुधवार, 3 दिसम्बर 2025

मुख्यमंत्री आतिशी ने आगे कहा कि अभी जनता के पास कांग्रेस के लोग आएंगे, लेकिन कांग्रेस का दिल्ली में कोई वजूद नहीं है। कांग्रेस को वोट देना वोट बर्बाद करने जैसा है। फिर भाजपा के लोग आएंगे। भाजपा के प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी जनता के बीच आए थे। लेकिन वह सुबह से लेकर रात तक सिर्फ गाली-गलौज करते हैं। क्या जनता ऐसे व्यक्ति को सत्ता में लाना चाहेगी? जिस दिन रमेश बिधूड़ी को टिकट मिली थी, उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बारे में गंदी बातें कहीं। उसके 24 घंटे के अंदर रमेश बिधूड़ी ने मेरे और मेरे पिताजी के बारे में गंदी बात कही। फिर रमेश बिधूड़ी को लगा कि टिकट कट जाएगा। इसलिए वह 4 दिन के लिए चुप हो गए। लेकिन जब उनकी टिकट पक्की हो गई तो उन्होंने फिर से मेरे बारे में गंदी बात कही। मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री हूं। अगर रमेश बिधूड़ी मेरे साथ गाली-गलौज कर सकते हैं तो वह एक आम महिला के साथ कैसे व्यवहार करेंगे? क्या महिलाओं को उनके ऑफिस में जाना सुरक्षित लगेगा? क्या जनता ऐसे गाली-गलौज करने वाले व्यक्ति को अपने घर में बुलाना चाहेगी? इसलिए जो भाजपा को पसंद नहीं करते हैं, उन्हें भाजपा को वोट नहीं देना है। जनता को भाजपा को बताना है कि वह अपने इलाके में रमेश बिधूड़ी जैसे व्यक्ति को नहीं चाहती है।

मुख्यमंत्री आतिशी ने रमेश बिधूड़ी के साथ उनके कई भतीजे आते हैं। वह बड़ी-बड़ी काली गाड़ियां चलाते हैं। महिलाओं को उल्टी-सीधी बातें बोलते हैं, गाली-गलौज और गुंडागर्दी करते हैं। ज़रा सोचो कि अभी रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ रहे हैं तो अभी यह हाल है। अगर वह चुनाव जीत जाएंगे तो क्या होगा? क्या जनता अपने इलाके में गुंडागर्दी चाहती है?

मुख्यमंत्री आतिशी ने जनता से आगे कहा कि अब भाजपा और कांग्रेस वाले पैसे, जूते, कंबल, कपड़े और घड़ी बांटेंगे। वो जो कुछ भी बांटेंगे, ले लेना। ये उनकी ईमानदारी की कमाई नहीं है, बल्कि जनता का ही पैसा है। उनकी सारी चीज़ ले लेना, लेकिन वोट आम आदमी पार्टी को देना। भाजपा और कांग्रेस वाले जनता को डराएंगे और कहेंगे कि उन्हें पता चल जाएगा कि कौन किसे वोट दे रहा है। यह सब झूठ है। जनता किसे वोट देती है, यह जनता के अलावा किसी को नहीं पता होता है। इसलिए डरना मत।

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि कालकाजी के पॉकेट ए 14 में पानी की समस्या है। मैंने अभी तक जनता के सारे काम किए हैं। इसलिए चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप मुझे जीताकर भेजो, फिर यहां मीठा पानी देना का काम मेरा है। कालकाजी भूमिहीन कैंप में कई लोगों को घर नहीं मिला है। हम लोग उनके घर का केस लड़ रहे हैं। जब तक लोगों को घर नहीं मिलता है, हम कोई कैंप नहीं टूटने देंगे। यह मेरा वादा है।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

North India Weather Update

Weather Update: दिल्ली में जहरीली हवा और ठंड का डबल अटैक, जानें IMD का अलर्ट

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Noida International Airport Inauguration

Noida International Airport Inauguration: PM Modi की रैली के लिए तैयार हुआ ग्रैंड पार्किंग प्लान

गुरूवार, 4 दिसम्बर 2025
Delhi MCD Election Results

Delhi MCD Election Results: सीएम रेखा गुप्ता के लिए ‘खतरे की घंटी’, बीजेपी ने गंवाई 2 अहम सीटें, आप की हुई वापसी

गुरूवार, 4 दिसम्बर 2025
Sourabh

CM रेखा गुप्ता की कुर्सी खतरे में! MCD Election में BIG FAIL, AAP का दावा- ‘दिल्ली को जल्द मिलेगा नया CM’!

बुधवार, 3 दिसम्बर 2025
MCD

Chandni Mahal MCD Result: शोएब इकबाल का ‘पावर गेम’, AAP को हराकर कायम रखी बादशाहत

बुधवार, 3 दिसम्बर 2025
MCD By-Election Results

MCD By-Election Results: दिल्ली में बीजेपी की ‘बंपर’ जीत, AAP और कांग्रेस के किले में लगी सेंध

बुधवार, 3 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • वेब स्टोरीज

© 2025 THE NEWS AIR