गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - “Kisan Mahapanchayat: Land Acquisition के खिलाफ 11 फरवरी को किसानों की हुंकार”

“Kisan Mahapanchayat: Land Acquisition के खिलाफ 11 फरवरी को किसानों की हुंकार”

"जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान महापंचायत का आह्वान: तिलका माझी की जयंती पर बड़ा कदम"

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 4 जनवरी 2025
in NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
kissan
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 04 जनवरी (The News Air) आज पटना के श्रीकृष्ण नगर स्थित शाकुंतलम सभागार में संयुक्त किसान मोर्चा, बिहार की राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक का एजेंडा संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में बिहार में चले गतिविधियों व कार्यक्रमों की समीक्षा और किसान और कृषि सम्बंधी समस्याओं पर विचार था। बैठक की अध्यक्षता राम चन्द्र महतो और रामबॄक्ष राम ने की।

11-12 दिसंबर को कोलकाता में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा पूर्वी राज्य की बैठक ने देश भर के किसानों से 11 फरवरी 2025 को महान आदिवासी क्रांतिकारी तिलका माझी की 275वीं जयंती को सरकार द्वारा प्राकृतिक संसाधनों – जल, जंगल, जमीन और खनिज – के कॉर्पोरेट अधिग्रहण और कॉर्पोरेट संचालित परियोजनाओं के लिए आदिवासियों को उनकी जमीन से बेदखल करने के खिलाफ और भूमि अधिग्रहण पुनर्वास और पुनर्स्थापन अधिनियम 2013 के कार्यान्वयन की मांग के लिए ‘किसान भूमि अधिकार दिवस’ के रूप में मनाने का आह्वान किया था।

जैसा कि सर्वविदित है, बक्सर जिला के चौसा प्रखंड में सतलुज जल विद्युत निगम द्वारा निर्मित कोयला बिजली संयंत्र के लिए किसानों से 1064 एकड़ भूमि अधिग्रहण किया है। हालांकि, इस प्रक्रिया में भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजा और पारदर्शिता का अधिकार कानून, 2013 का कहीं पालन नहीं किया गया है। इसके अलावा रेल कॉरिडोर और वॉटर पाइपलाइन परियोजना के लिए किसानों से 250 एकड़ भूमि अधिग्रहण की जा रही है। इसी तरह, बिहार में अनेकों परियोजनाओं के नाम पर किसानों की उपजाऊ जमीन का बिना उचित मुआवजा का भुगतान किए अधिग्रहण किया जा रहा है। भारत माला सड़क परियोजना के तहत आमस (गया) से जयनगर (मधुबनी) तक प्रस्तावित सड़क परियोजना के नाम पर कृषि भूमि का जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। भूमि को लेकर गया, रोहतास, कैमूर, कजरा, जमालपुर, औरंगाबाद, खगड़िया, मुजफ्फरपुर, फतुहा, बख्तियारपुर, बिहटा, कोइलवर, बबुरा, बेगूसराय, पूर्वी चम्पारण, नालंदा तक के किसानों की सरकारी-गैरसरकारी योजनाओं के नाम पर लूट जारी है।

इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 11 फरवरी 2025 को जबरन भूमि अधिग्रहण के खिलाफ किसान महापंचायत का आह्वान किया। संयुक्त किसान मोर्चा राज्य में सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं के नाम जबरन भूमि अधिग्रहण, किसानों पर दमन, और किसानों और आदिवासियों को उनके जमीन से बेदखल करने के खिलाफ लम्बे समय से आवाज उठाता रहा है। इस संबंध में संयुक्त किसान मोर्चा ने 26 जून 2024 को पटना में एक दमन विरोधी मार्च का आयोजन किया था और मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र सौंपा था। इसके अलावा 4 सितंबर को बक्सर में भी एक प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया गया था।

इसके अलावा आज की बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा ने 25 मार्च को पटना में राज्य सम्मेलन का निर्णय लिया। यह सम्मेलन बिहार के सभी किसानों के मुद्दों और संघर्षों को एकजुट कर राज्य में व्यापक किसान आंदोलन खड़ा करने की दिशा में एक निर्णायक कदम होगा।

यह भी पढे़ं 👇

Heatwave Alert India

Heatwave Alert India: UP-दिल्ली में लू का कहर, 5 दिन और झुलसेंगे लोग!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: मुजफ्फरनगर में रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र ने की खुदकुशी!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: किसान की बेटी कशिश वर्मा बनीं 10वीं की State Topper!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
China Atlas Drone Swarm System

China Atlas Drone Swarm System: भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026

बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा ने राज्य में खाद की कालाबाजारी और धान की खरीद में धांधली का संज्ञान लिया और राज्य सरकार से कार्रवाई करने की मांग की। संयुक्त किसान मोर्चा ने बीपीएससी परिक्षार्थियों पर दमन की निंदा की और बीपीएससी परिक्षा पुनः करवाने की मांग की।

बैठक में अखिल भारतीय किसान महासभा से उमेश सिंह, राजेन्द्र पटेल, और कॄपानारायण सिंह, बिहार राज्य किसान सभा (जमाल रोड) से विनोद कुमार और सोनालाल प्रसाद, बिहार राज्य किसान सभा (अजय भवन) से रामचंद्र महतो और रविन्द्रनाथ राय, अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा से नन्द किशोर सिंह और अशोक बैठा, अखिल भारतीय किसान खेत मजदूर संगठन से इन्द्रदेव राय, अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा से रामबॄक्ष राम और रामचन्द्र सिंह, क्रांतिकारी किसान यूनियन से मनोज कुमार एवं संजय श्याम, जय किसान आंदोलन से ऋषि आनंद, भारतीय किसान मजदूर विकास संगठन से अनिल कुमार सिंह, जन आंदोलनों का राष्ट्रीय समन्वय से उदयन राय, बिहार किसान समिति से पुकार, प्रगतिशील किसान संघ से राम चन्द्र आजाद, उत्तर कोयल नहर किसान संघर्ष मोर्चा से बालेश्वर प्रसाद यादव और नन्द लाल सिंह, भारत माला सड़क परियोजना प्रभावित किसान मोर्चा से मनीष कुमार और धर्मवीर कुमार, जसवा से मणिलाल, किसान-मजदूर-नौजवान मोर्चा से कल्लु सिंह, किसान मजदूर विकास संगठन से सत्य सागर आर्य, किसान नेता सुरेश प्रसाद और जनक देव सिंह उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

“सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: बुजुर्ग माता-पिता को ठुकराने वालों की अब खैर नहीं”

Next Post

“Amritpal Singh की नई पार्टी: ‘शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब’, माघी मेले में होगा बड़ा ऐलान”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Heatwave Alert India

Heatwave Alert India: UP-दिल्ली में लू का कहर, 5 दिन और झुलसेंगे लोग!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: मुजफ्फरनगर में रिजल्ट से पहले 10वीं के छात्र ने की खुदकुशी!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
UP Board Result 2026

UP Board Result 2026: किसान की बेटी कशिश वर्मा बनीं 10वीं की State Topper!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
China Atlas Drone Swarm System

China Atlas Drone Swarm System: भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Thalinomics

Thalinomics: CRISIL Report का बड़ा खुलासा, वेज थाली हुई महंगी!

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Iran-America Conflict

World News 23 April 2026: Iran-America Conflict, Trump की नई चाल और Nepal Crisis

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Next Post
Shromani Akali Dal Anandpur Sahib

"Amritpal Singh की नई पार्टी: 'शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब', माघी मेले में होगा बड़ा ऐलान"

Mohinder Bhagat

मोहिंदर भगत ने मोहाली डंपिंग ग्राउंड को हटाने के काम में तेजी लाने के निर्देश

Farmers

"महापंचायत में गरजे किसान, मोदी सरकार को दी कड़ी चेतावनी!"

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।