चंडीगढ़, 01 जनवरी (The News Air) बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष कुमारी मायावती द्वारा बर्खास्त किए गए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जसबीर सिंह गढ़ी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष अमन अरोड़ा गढ़ी को पार्टी में शामिल करवा सकते हैं। हालांकि, किसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष कुमारी मायावती ने पिछले दिनों जसबीर गढ़ी को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।
गढ़ी ने बसपा पंजाब मामलों के प्रभारी बैनिंगपाल पर भ्रष्टाचार के बड़े आरोप लगाए थे, जिसके चलते पार्टी ने गढ़ी को बाहर का रास्ता दिखा दिया और उनकी जगह अवतार सिंह करीमपुरी को फिर से अध्यक्ष बना दिया।
बताया जा रहा है कि गढ़ी को पार्टी में शामिल करवाने में दोआबा क्षेत्र के एक विधायक की बड़ी भूमिका है, जो कुछ समय पहले ही आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।
द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।