LIVE | ...
गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नायब सिंह सैनी का संदेश: वीर साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लें और नशे के खिलाफ उठाएं आवाज़!

नायब सिंह सैनी का संदेश: वीर साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लें और नशे के खिलाफ उठाएं आवाज़!

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 26 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
CM Haryana
105
SHARES
698
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 26 दिसंबर (The News Air):– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने ‘वीर बाल  दिवस’ के अवसर पर लोगों से गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों द्वारा दिए गए बलिदानों से प्रेरणा लेने का आह्वान करते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों को साहिबजादों की तरह साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा का महत्व सिखाएं और उनके जीवन में इन मूल्यों को शामिल करें। यही उनके अद्वितीय बलिदान के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर  मुख्यमंत्री ने सभी धर्म गुरुओं और सभी सामाजिक संस्थानों से आग्रह करते हुए कहा  कि वे नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर जन आंदोलन चलाएं, ताकि इस गंभीर समस्या को जड़ से खत्म कर युवा शक्ति को बचाया जा सके। मुख्यमंत्री आज कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय वीर बाल दिवस कार्यक्रम में उपस्थित संगतगण को सम्बोधित कर रहे थे।  

दोनों वीर साहिबज़ादों को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फ़तेह सिंह का अद्वितीय बलिदान हमें राष्ट्रहित में बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने के लिए प्रेरित करता है। छोटी सी आयु में शहादत देने वाले वीर साहिबज़ादों की अमर गाथा इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है।  

नायब सिंह सैनी ने वीर साहिबज़ादों के शहीदी दिवस को हर वर्ष ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लेने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों  से अब हर वर्ष 26 दिसंबर को ‘वीर बाल दिवस’ पूरे  देश में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।  श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के परिवार के सभी सदस्यों ने एक ही सप्ताह 20 से 27 दिसम्बर, 1704 में धर्म व आम जन की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी थी। उनके परिवार की  शहादत को दुनिया के इतिहास की सबसे बड़ी शहादत माना जाता है।  उनकी कुर्बानियां देश, धर्म और समाज की रक्षा के लिए थीं। उनका बलिदान कमजोर और बेसहारा की रक्षा के लिए था। उन्होंने मानव मात्र के लिए सत्य, न्याय और धर्म का संदेश दिया।

साहिबजादों की शहादत का बदला लेने वाले महान वीर बाबा बन्दा सिंह बहादुर जी को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि  वे पहले ऐसे सिख सेनापति हुए, जिन्होंने मुगलों के अजेय होने के भ्रम को तोड़ा। उन्होंने गुरु गोबिन्द सिंह जी के संकल्प को पूरा करते हुए प्रभुसत्ता सम्पन्न सिख राज्य की राजधानी लोहगढ़ की नींव रखी, जो हरियाणा के यमुनानगर ज़िले में स्थित है।  

सिख एक बहादुर कौम, सिख धर्म ने देश को दिए 10 महान गुरु

सिख कौम को बहादुर कौम बताते हुए श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सिख धर्म ने देश को 10 महान गुरु दिये और इन गुरुओं ने देश और समाज के लिए अनंत कुर्बानियां दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पावन धरा से श्री गुरु नानक देव जी सहित सभी गुरुओं का गहरा संबंध रहा है। हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के श्रद्धेय शीश को आनंदपुर साहिब पहुंचाने के लिए अपना शीश देने वाले कुशाल दहिया हरियाणा के सोनीपत में बढ़खालसा गांव के निवासी थे।

हरियाणा के यमुनानगर स्थित कपालमोचन तीर्थ का उल्लेख करते हुए कहा कि यही से  प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी ने ‘सर्वधर्म समभाव’ के लिए लंगर, संगत और पंगत की अवधारणा शुरू की थी। वहीं पर भंगाणी युद्ध के बाद श्री गुरु गोबिंद सिंह जी 52 दिन ठहरे थे और उन्होंने दस्तारबंदी की प्रथा शुरू की थी। इसी प्रकार, जिला अम्बाला में लखनौर साहिब अकालपुरख श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की ननिहाल थी। उनका वहां पर बचपन बीता। धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र और हरियाणा की अन्य क्षेत्रों में समय-समय पर आठ गुरुओं का आगमन हुआ।

पानीपत की ऐतिहासिक धरती पर ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश वर्ष में राज्य स्तरीय समारोह हुआ आयोजित

नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश वर्ष को देश-भर में मनाने के  निर्णय के अंतर्गत हरियाणा सरकार ने 2022 में पानीपत की ऐतिहासिक धरती पर ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश वर्ष में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया। जिस मैदान पर वह समारोह आयोजित किया गया उसका नाम ‘श्री गुरु तेग बहादुर जी मैदान’ रखा गया है। इससे पहले, प्रदेश में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय आयोजन किये गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिरसा में गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब को 70 कनाल भूमि प्रदान की गई है।  यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया है। इसी प्रकार, असंध के कॉलेज का नाम श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे बेटे बाबा फ़तेह सिंह जी के नाम पर रखा गया है। लखनौर साहिब में माता गुजरी के नाम से वी.एल.डी.ए. कॉलेज स्थापित किया गया है।  महान गुरु के सम्मान में पंचकूला से पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग का नाम बदलकर गुरु गोबिंद मार्ग रखने का निर्णय लिया है। साथ ही, विभिन्न स्थानों पर चौक, द्वार, पुस्तकालय, सड़क आदि के नाम गुरुओं के नाम पर रखे गये है।  

उन्होंने कहा कि लौहगढ़ भगवानपुर को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से लौहगढ़ में बाबा बन्दा सिंह बहादुर ट्रस्ट बनाया गया है। लोगों की आस्था को देखते हुए श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा, श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुंड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ शुरू की गई है।
भाजपा मंडल स्तर पर मना रही है वीर बाल दिवस – मोहन लाल बडौली

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने सिख गुरुओं के सर्वोच्च बलिदान का सम्मान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और कहा कि राष्ट्र की प्रगति वीरों के बलिदान को याद रखने और भावी पीढ़ियों के साथ साझा करने पर निर्भर करती है। उन्होंने हरियाणा के लोगों की भावनाओं के अनुरूप  प्रदेश के गुरुओं और शहीदों को सम्मान देने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हर मंडल स्तर पर वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है।  

यह भी पढे़ं 👇

Chandigarh Secretariat Threat Case

Chandigarh Secretariat Threat Case: 219 ई-मेल आईडी बिकीं, बहन की भूमिका

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Rahul Gandhi Sangrur Rally

Rahul Gandhi Sangrur Rally: मान पर सीधा वार, 5 मुद्दे

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
PCS Mains Result

PCS Mains Result में गड़बड़ी के आरोप, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Prem Singh Chandumajra

Prem Singh Chandumajra का यू-टर्न: चुनाव से पहले अकाली सियासत में हलचल

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

प्रधानमंत्री ने इतिहास के अनदेखे अध्याय को उजागर करने के लिए ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की घोषणा की

इससे पहले, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और कहा कि यह दिन गुरु गोबिंद सिंह जी के पुत्रों, बाबा ज़ोरावर सिंह और बाबा फ़तेह सिंह जी के सर्वोच्च बलिदान को याद  करता है, जिन्होंने अपनी आस्था और सिद्धांतों की रक्षा के लिए छोटी उम्र में अपने प्राणों की आहुति दे दी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस दिन को ‘वीर बाल दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि इतिहास के उस अध्याय की ओर ध्यान आकृष्ट किया जा सके, जिसे कई वर्षों से नजरअंदाज किया गया था। परिणामस्वरूप, आज यहां वीर बाल के शौर्य और बलिदान को याद करने के लिए राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर ओएसडी डॉ. प्रभलीन और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा और सिख समुदाय के कई प्रमुख नेता भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

हरियाणा सरकार का बड़ा कदम: कर्मचारियों के तबादले अब होंगे पूरी पारदर्शिता से, जानिए एच.आर.एम.एस. का तरीका!

Next Post

केजरीवाल का बड़ा दावा: ‘अब हम खेल और फिटनेस को नई दिशा देंगे, ‘आप’ में शामिल हुए इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर्स!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandigarh Secretariat Threat Case

Chandigarh Secretariat Threat Case: 219 ई-मेल आईडी बिकीं, बहन की भूमिका

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Rahul Gandhi Sangrur Rally

Rahul Gandhi Sangrur Rally: मान पर सीधा वार, 5 मुद्दे

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
PCS Mains Result

PCS Mains Result में गड़बड़ी के आरोप, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Prem Singh Chandumajra

Prem Singh Chandumajra का यू-टर्न: चुनाव से पहले अकाली सियासत में हलचल

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Punjab DA Case

Punjab DA Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, सरकार को मोहलत

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Patiala ED Raid:

Patiala ED Raid: कॉल सेंटर का चौंकाने वाला सच, 4 अरेस्ट

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Next Post
AAP join

केजरीवाल का बड़ा दावा: 'अब हम खेल और फिटनेस को नई दिशा देंगे, 'आप' में शामिल हुए इंटरनेशनल बॉडीबिल्डर्स!

Cabinet Sub-Committee Engages

कैबिनेट सब-कमेटी की कर्मचारियों से खास बैठक, क्या अब कर्मचारियों के मुद्दों का होगा समाधान?

Sanjay Singh AAP

केजरीवाल की महिला सम्मान योजना से दिल्ली की माताओं-बहनों को मिलेगा क्या फायदा? जानिए संजय सिंह का बयान!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।