LIVE | ...
गुरूवार, 28 मई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनावों के लिए 784 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

आम आदमी पार्टी ने निकाय चुनावों के लिए 784 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

हमें 977 वार्डों के लिए 5,000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, यह आम आदमी पार्टी के प्रति लोगों का भरोसा दर्शाता है: अमन अरोड़ा

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 11 दिसम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
Aman Arora PC
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 11 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने 21 दिसंबर को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की है। इस चुनाव में कुल 87 नगर निगम और परिषद शामिल होंगे, जिसमें रिक्त सीटों को भरने के लिए 49 जगहों के उप-चुनाव भी शामिल है। चुनाव में कुल 977 वार्ड शामिल होंगे।

मीडिया को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पंजाब के अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शैरी कलसी, राज्य सचिव गुरदेव सिंह लखना, डॉ. सनी अहलूवालिया और चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही ने पार्टी की तैयारियों और पारदर्शी उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

अमन अरोड़ा ने पिछले ढाई वर्षों में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा किए गए महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास में आप सरकार के ट्रैक रिकॉर्ड ने लोगों का विश्वास जीता है। इसका उदाहरण हाल के विधानसभा उप-चुनावों में पार्टी के शानदार प्रदर्शन से मिला है।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उम्मीदवार चयन के लिए जमीनी स्तर का दृष्टिकोण अपनाया है। हमें मात्र कुछ ही दिनों में 977 वार्डों के लिए 5,000 से अधिक आवेदनों के साथ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। कुछ वार्डों में, हमें 15 से 20 आवेदन प्राप्त हुए। यह हमारे शासन और नीतियों में लोगों के विश्वास को दर्शाता है।

उन्होंने आगे बताया कि पार्टी ने उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने के लिए एक व्यापक, पारदर्शी और जवाबदेह प्रक्रिया लागू की। नेताओं कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार पर निष्पक्ष चयन सुनिश्चित करने के लिए ज़ोनल और जिला स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटियां बनाई गई, जिनमें पार्टी नेताओं, विधायकों और पदाधिकारियों को शामिल किया गया। इस प्रक्रिया में समावेशिता और सर्वसम्मति सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रभारियों, लोकसभा प्रभारियों और स्थानीय नेताओं के साथ परामर्श भी किया गया।

आप ने 784 वार्डों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं, बाकी वार्डों पर चर्चा चल रही है। उनकी भी घोषणा जल्द की जाएगी। पहली सूची में लुधियाना के 94 वार्ड, पटियाला के 56 वार्ड और अमृतसर के 74 वार्ड शामिल हैं।

यह भी पढे़ं 👇

28 May History

28 May History: जानें इस दिन घटीं वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया था इतिहास

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026

अमन अरोड़ा ने डॉ सनी अहलूवालिया, शैरी कलसी, और अन्य क्षेत्रीय व जिला नेताओं की सराहना की और कहा कि इन्होंने चुनाव आयोग के संक्षिप्त नोटिस के बावजूद उम्मीदवारों को समय पर अंतिम रूप देने को सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मेहनत की।

उम्मीदवारों और जनता से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए अमन अरोड़ा ने इन चुनावों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत का दावा किया और कहा कि टिकट चाहने वालों की बड़ी संख्या यह दर्शाती है कि आम आदमी पार्टी लोगों की पसंद की पार्टी है। 80 से 85 प्रतिशत पंचायत चुनाव और उप-चुनाव जीतने का हमारा ट्रैक रिकॉर्ड लोगों के हम पर भरोसे का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य आगामी चुनावों में अपनी सफलता को दोहराना और पारदर्शी व विकासोन्मुख शासन के अपने वादे को पूरा करना है। अरोड़ा ने शहरी क्षेत्रों को सशक्त बनाने के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता की पुष्टि की और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को उनके अटूट समर्थन और मेहनत के लिए धन्यवाद दिया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में मत्था टेका

Next Post

“आप” दिल्ली में जनता के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस से गठबंधन की कोई संभावना नहीं – केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

28 May History

28 May History: जानें इस दिन घटीं वो घटनाएं जिन्होंने बदल दिया था इतिहास

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 28 मई 2026
Heat Wave India

Heat Wave India: 29 मई से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

गुरूवार, 28 मई 2026
Breaking News Live Updates 28 May 2026

Breaking News Live Updates 28 May 2026: Big Alerts, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 28 मई 2026
Horoscope

आज का Horoscope 28 May 2026: इन राशियों पर बरसेगी किस्मत

गुरूवार, 28 मई 2026
Bribery Case

रिश्वत कांड में फंसे विकास गोयल अस्पताल में भर्ती, क्यों बिगड़ती है जांच एजेंसियों के सामने नेताओं की सेहत?

बुधवार, 27 मई 2026
Next Post
Sanjay Singh AAP

"आप" दिल्ली में जनता के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी, कांग्रेस से गठबंधन की कोई संभावना नहीं - केजरीवाल

Kejriwal

भाजपा के वोट काटने की साजिश के खिलाफ केजरीवाल के साथ चुनाव आयोग से मिला "आप" प्रतिनिधिमंडल

election commission

चुनाव आयोग ने राज्य के विभिन्न जिलों में 22 आई.ए.एस. अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक लगाया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।