LIVE | ...
रविवार, 12 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - दिल्ली चुनाव को लेकर केजरीवाल की पहली गारंटी

दिल्ली चुनाव को लेकर केजरीवाल की पहली गारंटी

सरकार बनने पर हर ऑटोवाले का करेंगे 10 लाख का लाइफ और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 10 दिसम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
केजरीवाल
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 10 दिसंबर (The News Air) दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगवार को अपनी पहली गारंटी दी। यह गारंटी उन्होंने दिल्ली के सभी ऑटो चालकों को दी है। इसके अंतर्गत उन्होंने पांच वादे किए, जिन्हें फरवरी में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद हर ऑटोवाले का 10 लाख का लाइफ और 5 लाख का एक्सीडेंट इंश्योरेंस किया जाएगा। ऑटोवाले को बेटी की शादी करने के लिए एक लाख रुपए, वर्दी के लिए साल में दो बार 2500 रुपए दिए जाएंगे और बच्चों की प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग का खर्च हमारी सरकार उठाएगी। साथ ही, ऑटोवालों की मांग पर “पूछो एप” को दोबारा चालू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहला चुनाव जिताने में ऑटोवालों ने बहुत सहयोग दिया था। मुझे यकीन है कि इस बार भी अपनी हर सवारी से आम आदमी पार्टी को वोट देने के लिए तैयार करेंगे।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ न्यू कोंडली निवासी ऑटो चालक नवनीत सिंह के घर खाना खाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नवनीत सिंह के परिवार के साथ बैठकर खाना खाया और दिल्ली के सभी ऑटो चालकों के कल्याण के लिए अपनी पहली गारंटी दी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के ऑटोवालों के साथ मेरा बहुत पुराना रिश्ता है। मुझे आज भी याद है, 2013 में हमारी नई-नई पार्टी बनी थी। उस वक्त दिल्ली में कांग्रेस की सरकार थी। दिल्ली में ऑटोवालों को लोग दुत्कारा करते थे कि मीटर से नहीं चलते हैं, बद्तमीजी करते हैं, लूटते हैं। सबसे पहले मुझे याद है कि मैंने दिल्ली के रामलीला मैदान में ऑटोवालों की एक बहुत बड़ी सभा की थी। मैं उस सभा में देश का पहला पॉलिटिशयन था, जब मैं ऑटोवालों के समर्थन में खड़ा हुआ था। मैंने कहा था कि अगर ऑटोवाले लूटते हैं, डाका डालते हैं, तो यह तो अपनी बड़ी-बड़ी कोठियां बना लेते। यह लोग सिस्टम के पीड़ित हैं। मैंने कहा था कि अगर हमारी सरकार बनी तो हम इन लोगों के लिए सिस्टम ठीक करेंगे। मुझे बेहद खुशी है कि हमारी सरकार बनने के बाद हमने कई कदम उठाए। डिम्स, सिम की फीस माफ की। कई तरह के अलग-अलग ट्रायल होते थे, उन्हें बंद किया। बहुत सारे कदम उठाए। पांच नंबर वाले तंग करते थे, वो खत्म हो हुआ। पुलिस तंग करती थी, वो खत्म हुआ। इनके बच्चों के लिए स्कूल बनाए, मोहल्ला क्लिनिक बनाए। बिजली फ्री की।

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि सोमवार को मैंने अपने घर पर ऑटो वाले भाइयों को चाय पर आमंत्रित किया था। उसमें नवनीत भी आए थे। इन्होंने मुझे कहा था कि आप हमारे घर खाने पर आइए। तो आज मैं इनके घर खाने पर आया। नवनीत की धर्मपत्नी ने बहुत ही स्वादिष्ट खाना खिलाया। मैं इन दोनों का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। आज मैं कह सकता हूं कि मैंने ऑटो वालों का नमक खाया है। इस नमक का कर्ज उतारना मेरा फर्ज है। इसलिए आज मैं दिल्ली के ऑटो वालों के लिए पांच बड़े ऐलान करना चाहता हूं। फरवरी में जब हमारी दोबारा सरकारी बनेगी, तो यह पांच चीजें लागू की जाएंगी।

यह भी पढे़ं 👇

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026

अरविंद केजरीवाल ने ऑटो वालों को पहली गारंटी देते हुए कहा कि ऑटो वाले बहुत गरीब हैं। जब ये बेटी की शादी करते हैं, तो इन्हें तकलीफ होती है। अगर किसी भी ऑटो वाले की बेटी की शादी होगी तो सरकार की तरफ से उनकी बेटी की शादी के लिए 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। दूसरा, सरकार ने कहा है कि ऑटोवालों को वर्दी पहनना अनिवार्य है। एक ऑटो वाले के लिए अपनी कमाई में से वर्दी बनाना मुश्किल हो जाता है। तो साल में दो बार, होली और दीपावली पर वर्दी बनवाने के लिए ढाई-ढाई हजार रुपए हर ऑटोवाले को दिए जाएंगे। तीसरा, हर ऑटोवाले का 10-10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस और 5-5 लाख रुपए का एक्सीडेंटल इंश्योरेंस करवाया जाएगा। चौथी गारंटी है कि हम चाहते हैं कि ऑटोवालों के बच्चे बड़े होकर आगे बढ़ें। आईएएस, आईपीएस, वकील, डॉक्टर बनें। तो अगर इनके बच्चों को किसी भी प्रतिस्पर्धी परीक्षा के लिए कोचिंग की जरूरत है तो उस कोचिंग की फीस सरकार देगी। ताकि इनके बच्चे आगे बढ़ें। पांचवीं गारंटी पूछो एप की है। ऑटोवालों की डिमांड है कि पूछो एप को दोबारा चालू किया जाए, तो इस एप को दोबारा चालू किया जाएगा। यह पांच ऐलान मैं सभी ऑटोवाले भाइयों के लिए करना चाहता हूं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुझे याद है कि हमें पहला चुनाव जीताने में ऑटो वालों ने बहुत सहयोग किया था। मुझे इस बार भी पूरा यकीन है कि दिल्ली के सारे ऑटोवाले हर सवारी से बात करेंगे। एक ऑटोवाला दिन में 10-15 सवारियों को बैठाता है। तो ऑटोवाला 10-15 लोगों को कंविंस कर सकता है कि आम आदमी पार्टी अच्छी पार्टी है, उसे वोट दीजिए। हर ऑटोवाला आज से ही हर सवारी को यह बताने में लग जाएगा। मैं नवजीत और उनके परिवार का बहुत-बहुत शुक्रिया करता हूं। इतने अच्छे और गर्मजोशी के साथ उन्होंने मेरा और मेरी पत्नी का स्वागत किया और खाना खिलाया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अमेरिकी व्यापार एवं विकास एजेंसी और हरियाणा एयरपोर्ट विकास निगम के बीच हुआ एमओयू

Next Post

विजिलेंस ब्यूरो ने ए.एस.आई. को रिश्वत लेते किया काबू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026
astrology

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें आज किन राशियों को मिलेगी किस्मत का साथ

रविवार, 12 जुलाई 2026
Railway Tatkal

Indian Railways Tatkal Ticket: तत्काल टिकट का बदला नियम! अब टोकन मिलने का समय बदला

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Next Post
Bribe

विजिलेंस ब्यूरो ने ए.एस.आई. को रिश्वत लेते किया काबू

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

AAP Join

जालंधर में निगम चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! पूर्व मेयर 'आप' में शामिल

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।