गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - रिवायती पार्टियों ने सरहदी क्षेत्र के जांबाज लोगों की पीठ में छुरा घोंपा-मुख्यमंत्री

रिवायती पार्टियों ने सरहदी क्षेत्र के जांबाज लोगों की पीठ में छुरा घोंपा-मुख्यमंत्री

राजनीतिक बदले की भावना से झूठे मुकदमों में फंसाकर कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 6 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, Breaking News, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

बटाला, 6 दिसंबर (The News Air)– पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य की पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों पर हमला करते हुए कहा कि इन पार्टियों ने सरहदी क्षेत्र के बहादुर लोगों की पीठ में छुरा घोंपा और अपने निजी स्वार्थों के लिए इस क्षेत्र की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया।

बटाला में नई अपग्रेडेड चीनी मिल लोगों को समर्पित करने के बाद एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के उन्नत और उपजाऊ सरहदी क्षेत्र को पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों ने नज़रअंदाज किया जिसके कारण यह क्षेत्र विकास की रफ्तार में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों के नेताओं ने अपनी शक्ति का दुरुपयोग करके राज्य की युवा पीढ़ी को झूठे मामलों में फंसाकर बर्बाद किया। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के सरहदी जिलों के निवासी बहादुर लोग हैं जिन्होंने हमेशा देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा की है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह धरती महान गुरु साहिबान द्वारा कृपा प्राप्त पवित्र धरती है और यहां बहादुर और मेहनती लोगों का निवास है, जिन्होंने लंबे समय तक पारंपरिक पार्टियों की राजनीतिक बदले की भावना का सामना किया है। महान देशभक्त पैदा करने वाले इस क्षेत्र ने पारंपरिक पार्टियों के शासनकाल में कभी विकास नहीं देखा। बहुत दुख की बात है कि इस क्षेत्र के बड़े योगदान के बावजूद इस क्षेत्र के लोगों को पारंपरिक पार्टियों ने धोखा दिया है।”

हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए अथक प्रयास कर रही है जिसके चलते 296 करोड़ रुपये की लागत से इस अपग्रेडेड चीनी मिल की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि मिल की 3500 टन गन्ने को पीसने की क्षमता है और इसमें 14 मेगावाट का सह-जनरेटर प्लांट है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस मिल में रिफाइंड चीनी का उत्पादन किया जाएगा और ऐसा करने वाली यह राज्य की पहली सहकारी चीनी मिल होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मिल के मौजूदा सीजन में 35 लाख क्विंटल गन्ने की पिराई करने का लक्ष्य है और यह एक पर्यावरण अनुकूल संयंत्र है। उन्होंने कहा कि यह भारत में अपनी तरह की पहली चीनी मिल है जहां 100 प्रतिशत गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी और इसकी क्षमता रोजाना 14000 घन मीटर है और यह पर्यावरण में 30,000 कारों के बराबर प्रदूषण को रोक सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संयंत्र रोजाना 150 टन से अधिक अपशिष्ट को संसाधित करेगा और 20 टन जैविक खाद तैयार करेगा जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और संतोष की बात है कि बहादुरपुर पंजाब का पहला गांव है जहां घर-घर बायो रसोई गैस पहुंचाने के लिए पाइपलाइन बिछाई गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह मिल विश्व भर में उपलब्ध नवीनतम तकनीक से लैस है और इससे क्षेत्र के गन्ना किसानों को बहुत लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि पंजाब न सिर्फ देश में बल्कि विश्व भर में गन्ने का सबसे अधिक भाव दे रहा है जिससे इसके किसानों को बड़ा लाभ हो रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुसार राज्य गन्ने के अधिकतम भाव में देश का नेतृत्व करता रहेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने हमेशा गन्ना किसानों को सबसे अधिक भाव दिया है और यह सिलसिला भविष्य में भी जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सामाजिक सद्भाव के सूत्र इतने मजबूत हैं कि पंजाब की उपजाऊ भूमि पर कोई भी बीज उग सकता है लेकिन यहां नफरत का बीज किसी भी कीमत पर नहीं पनपेगा। उन्होंने कहा कि भले ही राज्य की शांति को भंग करने की बुरी कोशिशें की जा रही हैं लेकिन पंजाब महान गुरुओं, पीरों-पैगंबरों, संतों-महापुरुषों की पवित्र भूमि है, जिन्होंने हमें आपसी प्यार और सहनशीलता का मार्ग दिखाया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबियों ने हमेशा प्यार और सद्भावना के बंधन को मजबूत करके दमन, बेइंसाफी और जुल्म की जोरदार मुखालफत की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों को राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बिंदु बनाने का श्रेय ‘आप’ को जाता है। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र उनकी सरकार की प्रमुख पांच प्राथमिकताएं हैं और इसके लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि जहां दूसरी राजनीतिक पार्टियों ने हमेशा नफरत और फूट डालने के एजेंडे को आगे बढ़ाया है, वहीं ‘आप’ ने इन क्षेत्रों को प्राथमिकता देकर राजनीति को एक नई दिशा दी है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Govt

Punjab Govt: 2.36 लाख बच्चों को 35.50 करोड़ की सहायता जारी

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Punjab Drug War

Punjab Drug War: मान सरकार की बड़ी कामयाबी, हेरोइन जब्ती में 148% उछाल

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: बिहार में 46 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Testosterone Naturally

Testosterone Naturally कैसे बढ़ाएं: एक्सपर्ट ने बताए 5 तरीके

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026

गुरुबाणी की तुक ‘पवन गुरु, पानी पिता, माता धरत महत’ का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महान गुरु साहिब जी ने हवा (पवन) को गुरु से, पानी को पिता से और जमीन (धरती) को माता का दर्जा दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब समय आ गया है जब हमें राज्य के पर्यावरण को बचाने का संकल्प लेकर राज्य की पुरातन शान को बहाल करने के लिए गुरुबाणी की शिक्षाओं को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए ऐसे प्लांट लगा रही है जिससे राज्य को साफ-सुथरा, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।

अकाली नेताओं पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ये नेता बड़े-बड़े दावे करने के बावजूद लोगों के भले के लिए अच्छे काम करने में बुरी तरह नाकाम रहे। ऐसे बुरे कामों के कारण ही अब अकाली नेताओं को लोगों का रोष झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में आम आदमी की ताकत ही सबसे बड़ी होती है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि 25 साल राज करने का दावा करने वालों को लोगों ने राजनीतिक गुमनामी में भेज दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्थानीय युवाओं को नौकरियां देने को यकीनी बनाने के लिए ठोस उपाय कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इससे युवाओं के विदेश जाने के रुझान को रोकने में मदद मिलेगी और युवाओं को राज्य की सामाजिक आर्थिक तरक्की में सक्रिय भागीदार बनाया जाएगा।

इससे पहले कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक अमन शेर सिंह शेरी कलसी और अन्य ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के 144 गांवों में 160 करोड़ की लागत से नई जलापूर्ति योजनाएं बनाई जाएंगी- हरदीप सिंह मुंडियां

Next Post

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने ईलवाल में नये 66 केवी ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Govt

Punjab Govt: 2.36 लाख बच्चों को 35.50 करोड़ की सहायता जारी

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Punjab Drug War

Punjab Drug War: मान सरकार की बड़ी कामयाबी, हेरोइन जब्ती में 148% उछाल

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Atal Pension Yojana

Atal Pension Yojana: बिहार में 46 लाख महिलाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Testosterone Naturally

Testosterone Naturally कैसे बढ़ाएं: एक्सपर्ट ने बताए 5 तरीके

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: ₹6000 चांदी सस्ती, सोना भी गिरा तेजी से

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Nepal Home Minister Resignation

Nepal Home Minister Resignation: सुदन गुरुंग का इस्तीफा, Balen Shah को झटका

गुरूवार, 23 अप्रैल 2026
Next Post
अमन अरोड़ा

कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने ईलवाल में नये 66 केवी ग्रिड सब स्टेशन का उद्घाटन किया

Harjot Bains

शिक्षा मंत्री ने शहीद-ए-आज़म सुखदेव थापर स्कूल ऑफ एमिनेंस को अपग्रेड करने की रखी आधारशिला

CM-H

तंजानिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से की मुलाकात

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।