LIVE | ...
बुधवार, 16 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - नारायणा मर्डर के पीड़ित परिवार से मिलकर बोले केजरीवाल, “दिल्ली में है जंगलराज”

नारायणा मर्डर के पीड़ित परिवार से मिलकर बोले केजरीवाल, “दिल्ली में है जंगलराज”

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 2 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली
A A
0
Arvind Kejriwal
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 2 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को नारायणा पहुंचे और मर्डर पीड़ित परिवार से मिलकर उनका दुख साझा किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में भयावह जंगलराज चल रहा है। नारायणा में कुछ महीने पहले ही अपराधियों ने छोटे भाई की हत्या की थी। जिसके बाद परिवार ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया और अब उन्हीं अपराधियों ने बड़े भाई की भी हत्या कर दी। आज पूरी दिल्ली में दहशत का माहौल है, लेकिन अमित शाह और उनकी दिल्ली पुलिस कोई एक्शन नहीं ले रहे। भाजपा की वजह से दिल्ली में जंगलराज है और गुंडे व अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर गृहमंत्री अमित शाह से विनती की कि दिल्ली का बहुत बुरा हाल हो गया है। लोग बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इनके लिए कुछ कीजिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यहां पर शनिवार शाम को एक युवा की हत्या कर दी गई। बहुत दुख की बात यह है कि उसी युवा के छोटे भाई का छह महीने पहले मर्डर हुआ था। 22 मई को उनके छोटे भाई का मर्डर किया गया था। जब छोटे भाई का मर्डर किया गया तो इनके परिवार ने पुलिस को लिखकर दिया था कि इन लोगों से पूरे परिवार को खतरा है, हमें सुरक्षा दी जाए और हमें इन लोगों से बचाया जाए। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और शनिवार को बड़े भाई का भी मर्डर हो गया। यह बेहद दुख की बात है कि यह चल क्या रहा है। यहां पर जब मैं अभी इनसे मिलने के लिए गया, वहां पर कई सारे लोकल लोग मौजूद है। उन्होंने बताया कि पूरा नारायणा एरिया जानता है कि ये 5-7 लड़के हैं, जिन्होंने पूरे इलाके में गदर मचा रखा है। सभी को परेशान करते हैं लेकिन पुलिस कुछ नहीं कर रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एक मर्डर के बाद जब पुलिस को लिखकर दिया गया कि आप हमारी रक्षा कीजिए, पुलिस ने क्यों नहीं की? जिस शख्स का मर्डर हुआ, रविवार को उसके परिवार के लोग दुख, दहशत की वजह से प्रदर्शन करने के लिए शव को लेकर बैठे हुए थे, तो पुलिस ने उनके परिवार के लोगों पर डंडे बरसाए। यह किस किस्म का प्रशासन है? यह किस किस्म की कानून-व्यवस्था है? पूरी दिल्ली के अंदर रविवार को अलग-अलग तीन मर्डर हुए हैं और एक अटेम्प्ट टू मर्डर हुआ है। दिल्ली के लोग पूरी तरह से असुरक्षित हो गए हैं। गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा ने पूरी दिल्ली को गुंडों, गैंगस्टर्स और बलात्कारियों के हवाले छोड़ दिया है। लोगों की रक्षा करने के लिए कोई नहीं बचा है और लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि वो कहां जाएं?

यह भी पढे़ं 👇

Pilot Deaths India

Pilot Deaths India: 3 सालों में 6 पायलटों की मौत से बढ़ी चिंता, FIP ने मांगी FDTL नियमों में छूट वापसी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Punjab Assembly Elections 2027

Punjab Assembly Elections 2027: आप सरकार के बचे सिर्फ 6 महीने, शुरू हुई उलटी गिणती

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
ED Raid Patiala Mohali

ED Raid Patiala Mohali: साइबर ठगी के नकली कॉल सेंटर पर ED की बड़ी छापेमारी, 14 घंटे बाद भी जारी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Punjabi Celebrities Gang Threats

Punjabi Celebrities Gang Threats: गुलाब सिद्धू पर फायरिंग से लेकर सिद्धू मूसेवाला तक, खतरे में पंजाबी कलाकार

बुधवार, 16 सितम्बर 2026

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों की तरफ से हाथ जोड़कर भाजपा वालों से निवेदन करना चाहता हूं कि दिल्ली वालों ने इस तरह का माहौल कभी नहीं देखा था। जब चारों तरफ अफरा-तफरी मची हुई है, जंगल राज है। कोई किसी का भी मर्डर कर सकता है। जब पता था कि जिन लोगों ने छोटे भाई मर्डर किया है, वो उनके परिवार के और लोगों का भी मर्डर कर सकते हैं, तो उनके ऊपर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? छह महीने बाद दूसरे भाई का उसी परिवार के अंदर मर्डर हो जाता है, यह सुनकर भी बहुत दुख होता है। अमित शाह और भाजपा वाले कृपया दिल्ली के लोगों को सुरक्षा दीजिए। दिल्ली का बहुत बुरा हाल हो गया है और दिल्ली के लोग बहुत असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, इनके लिए कुछ कीजिए।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कहीं कोई एक्शन नहीं हो रहा है। गैंगस्टर्स के केस में भी, जब मैं बिजनेसमैन से मिलने गया तो उन लोगों ने बताया कि दो-तीन लड़के बाइक पर आते हैं और दुकान पर गोली चलाते हैं, उन्हें तो अरेस्ट कर लेते हैं। लेकिन उनको जिन्होंने भेजा, जो फिरौती की मांग कर रहे हैं, जो असली गैंगस्टर्स हैं, वो अरेस्ट नहीं हो रहे हैं। गैंगस्टर्स के नाम सबको पता हैं कि कौन गैंगस्टर्स हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली की शिक्षा क्रांति से प्रभावित होकर दिग्गज शिक्षाविद अवध ओझा आम आदमी पार्टी में शामिल

Next Post

“महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं: डॉ. बलजीत कौर”

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pilot Deaths India

Pilot Deaths India: 3 सालों में 6 पायलटों की मौत से बढ़ी चिंता, FIP ने मांगी FDTL नियमों में छूट वापसी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Punjab Assembly Elections 2027

Punjab Assembly Elections 2027: आप सरकार के बचे सिर्फ 6 महीने, शुरू हुई उलटी गिणती

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
ED Raid Patiala Mohali

ED Raid Patiala Mohali: साइबर ठगी के नकली कॉल सेंटर पर ED की बड़ी छापेमारी, 14 घंटे बाद भी जारी

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Punjabi Celebrities Gang Threats

Punjabi Celebrities Gang Threats: गुलाब सिद्धू पर फायरिंग से लेकर सिद्धू मूसेवाला तक, खतरे में पंजाबी कलाकार

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Gulzar Singh Case

Gulzar Singh Suicide Case: हाई कोर्ट का निर्देश, पुलिस करे निष्पक्ष जांच

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
UPI Payment Charge

UPI Payment Charge: 2000 रुपये से ज्यादा के भुगतान पर अब लगेगा 0.4% चार्ज, जानें कौन देगा शुल्क

बुधवार, 16 सितम्बर 2026
Next Post
Baljit Kaur

"महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं: डॉ. बलजीत कौर"

रिश्वत

ज़मीन के इंतकाल के बदले रिश्वत लेता राजस्व पटवारी रंगे हाथों काबू

bribe

जुर्माना एडजस्ट करने के बदले रिश्वत लेता पीएसपीसीएल का जेई काबू

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।