गुरूवार, 5 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home Breaking News

मुख्यमंत्री ने पंजाब की सामाजिक-आर्थिक प्रगति में युवाओं को सक्रिय भागीदार बनाने का संकल्प दोहराया

कृषि विश्वविद्यालय में युवक मेले में संत राम उदासी की कविता सुना कर श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 1 दिसम्बर 2024
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

लुधियाना, 1 दिसंबर (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार युवाओं को पंजाब के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने लुधियाना के कृषि विश्वविद्यालय में अंतर-क्षेत्रीय युवक मेले के दौरान युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं में हर क्षेत्र में सफलता हासिल करने की क्षमता है और उनकी प्रतिभा का सही उपयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी और युवा विमान की तरह हैं और राज्य सरकार उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए लॉन्चपैड प्रदान करेगी। भगवंत सिंह मान ने स्पष्ट किया कि जब तक पंजाब के विद्यार्थी अपने निर्धारित लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते, वे चैन से नहीं बैठेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के विचारों को पंख देने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और इस नेक कार्य के लिए कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने युवाओं से आग्रह किया कि वे समाज में अपनी अलग पहचान बनाने के लिए निरंतर प्रयास करें। उन्होंने युवाओं को अपील की कि वे अपनी जीत पर गर्व न करें बल्कि विनम्रता से काम करें और सफलता के लिए सख्त मेहनत करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए यहां आना गर्व का विषय है क्योंकि वे ऐसे युवक मेले की पैदाइश है। अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि युवक मेले एक व्यक्ति की संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि इन मेले ने न केवल उन्हें एक कलाकार के रूप में बल्कि एक राजनेता के रूप में भी सफल होने में मदद की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को समग्र विकास के लिए इन मंचों का उपयोग करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने बताया कि उन्होंने भी विभिन्न युवा मेलों में प्रदर्शन किया और अपने कॉलेज के लिए ट्रॉफियां जीती। उन्होंने कहा कि जीतना ही उनका एकमात्र जुनून था और वे हमेशा सकारात्मक सोच के साथ जीतने की प्रेरणा रखते थे।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया, क्योंकि अंत में प्रदर्शन ही मायने रखता है। भगवंत सिंह मान ने युवाओं को सफलता के बाद भी डटे रहने और कड़ी मेहनत जारी रखने की नसीहत दी, क्योंकि यही सफलता की कुंजी है। उन्होंने कहा कि ये युवक मेले अच्छे इंसान बनने के लिए एक मंच प्रदान करते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Harbhajan ETO

Punjab PWD Savings: 1464 करोड़ की बचत, 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जून तक

गुरूवार, 5 मार्च 2026

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि उनके पिता एक विज्ञान शिक्षक थे और चाहते थे कि वे शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करें। लेकिन कला और संस्कृति के प्रति जुनून के कारण वे इस क्षेत्र में सफल हुए। उन्होंने युवाओं से पुरानी दोस्ती, रिश्तों और शिक्षकों का आदर करने का आग्रह किया, भले ही वे कितनी भी ऊंचाई पर पहुंचें।

पंजाब को विश्व स्तर पर अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने युवाओं से सक्रिय भूमिका निभाने और राज्य सरकार का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं में अपार ताकत और प्रतिभा है, जिसने हमेशा राज्य को देश में अग्रणी बनाए रखने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि युवा राज्य और समाज के सामाजिक-आर्थिक विकास में सकारात्मक योगदान दें। भगवंत सिंह मान कहा कि पंजाब सरकार राज्य की भलाई और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती नेता कभी ऐसे कार्यक्रमों में शामिल नहीं हुए क्योंकि वे युवाओं के कल्याण की परवाह नहीं करते थे। लेकिन उनकी सरकार समग्र युवा विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है,जिसके लिए वे बिना समय गंवाए ऐसे समागमों में शामिल हो रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि नौजवानों के कल्याण के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं हैं।

इस अवसर पर छात्रों की मांग पर मुख्यमंत्री ने अपने कॉलेज के साथी और कलाकार करमजीत अनमोल के साथ मंच से प्रसिद्ध पंजाबी कवि संत राम उदासी की कविता “मगदा रही वे सूरजा कमियां दे विहड़े” सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने कहा कि यह क्रांतिकारी कविता उनके दिल के बहुत करीब है, क्योंकि वे कॉलेज के दिनों में विभिन्न प्रतियोगिताओं में इसे सुनाते थे। अपने पहले के दिनों को याद करते हुए, मुख्यमंत्री ने मंच से दो मिनट तक कविता सुनाई और श्रोताओं को बांधे रखा। इस दौरान उपस्थित छात्रों, शिक्षकों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने मुख्यमंत्री की इस दुर्लभ प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

Previous Post

नगर निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की रणनीति तैयार

Next Post

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न हस्तियों को राज्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Police Gangster War

Punjab Police Gangster War: 44वें दिन 511 छापे, 207 गिरफ्तार, 73 नशा तस्कर भी पकड़े

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Punjab Investment Summit 2026

Punjab Investment Summit 2026: टाटा-सन फार्मा समेत दिग्गज कंपनियों ने कसी दिलचस्पी, संजीव अरोड़ा ने मुंबई में की बैठक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Debt Crisis: 4 साल में 1.35 लाख करोड़ कर्ज, मजीठिया बोले- सीएम भगवंत मान दें जवाब

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Harbhajan ETO

Punjab PWD Savings: 1464 करोड़ की बचत, 45,000 किमी सड़कों का निर्माण जून तक

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Top 10 Jobs AI Will Replace Artificial Intelligence Threat India 2026

Top 10 Jobs: AI खा जाएगा इन नौकरियों को! क्या आपकी Job सुरक्षित है?

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Middle East tension Punjab helpline

Punjab Government Middle East Help: 24×7 मदद के लिए वरिष्ठ अधिकारी तैनात

गुरूवार, 5 मार्च 2026
Next Post
Dr. Baljit Kaur

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस पर पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न हस्तियों को राज्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

Farmer Protest

एसकेएम बिजली के निजीकरण के खिलाफ संघर्ष करेगा तेज

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।