LIVE | ...
सोमवार, 9 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - गैंगस्टरों और खतरनाक अपराधियों को नई हाई-प्रोफाइल सुरक्षा जेल में रखा जाएगा: जेल मंत्री

गैंगस्टरों और खतरनाक अपराधियों को नई हाई-प्रोफाइल सुरक्षा जेल में रखा जाएगा: जेल मंत्री

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 25 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
laljit aap
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

पटियाला, 25 नवम्बर, (The News Air) पंजाब के जेल एवं परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज कहा कि जेलों से आपराधिक गतिविधियां और खतरनाक अपराधियों व गैंगस्टरों के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए उन्हें जगरांओ (लुधियाना) के पास बन रही नई हाई-प्रोफाइल सुरक्षा जेल में रखा जाएगा।

जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर पटियाला में पंजाब जेल प्रशिक्षण स्कूल में जेल विभाग के बैच नंबर 97 के 132 वार्डरज और 4 मैट्रनज की पासिंग आउट परेड के अवसर पर संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने प्रभावशाली परेड से सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। उनके साथ एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह भी उपस्थित थे।

मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान जेल मंत्री ने बताया कि प्रदेश में नई बनने वाली जेलें आबादी से एक किलोमीटर दूर बनाई जाएंगी ताकि जेलों में लगाए जाने वाले अत्याधुनिक जैमर से आसपास की जनसंख्या को कोई परेशानी न हो और न ही जेल की दीवारों से कोई अपराधी जेल में नशीली सामग्री या मोबाइल आदि फेंक सके।

लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि हालांकि जेल विभाग को जेल सुरक्षा, खुफिया तंत्र, स्टाफ की कमी, कैदियों की देखभाल और पुनर्वास आदि के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में जेल विभाग बंदियों के सुधार के लिए विभिन्न प्रयासों के साथ जेलों का आधुनिकीकरण कर रहा है। इसमें मोबाइल जैमर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं ।

जेल मंत्री ने कहा कि जेल विभाग को और मजबूत बनाने के लिए सरकार जल्द ही विभाग में 13 डीएसपी जेल, 175 वार्डर और 4 मैट्रन के अलावा डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की भर्ती करेगी। इसके अलावा, कैदियों के पुनर्वास के लिए 8 जेलों में पेट्रोल पंप लगाए गए हैं।

जेल मंत्री ने जवानों को बधाई देते हुए उन्हें ईमानदारी, निष्ठा और साहस के साथ कानून के दायरे में रहकर अपनी ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर एडीजीपी जेल अरुण पाल सिंह ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा, जबकि जेल प्रशिक्षण स्कूल के प्रिंसिपल कुलवंत सिंह सिद्धू ने प्रशिक्षण से संबंधित रिपोर्ट पढ़ी।

यह भी पढे़ं 👇

Parvinder Jhota Murder

Parvinder Jhota Postmortem: 24 दिन बाद देरी, पिता की भूख हड़ताल

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Bhagwant Mann Pakistan Visa: पाकिस्तान तैयार, अब केंद्र के जवाब पर नजर

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Punjab Computer Teachers DA Hike

Punjab Computer Teachers DA Hike: बड़ा फैसला, अब मिलेगा 221% DA

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
7 November History

7 November History: 1917 की क्रांति से 2020 तक, क्या-क्या हुआ?

शनिवार, 7 नवम्बर 2026

इस बेसिक ट्रेनिंग कोर्स में मैट्रन गुरिंदर कौर (इंडोर), वार्डर रमनदीप सिंह (शूटिंग), और वार्डर अमनदीप सिंह (आउटडोर) में प्रथम स्थान पर रहे। प्लाटून कमांडर के रूप में वार्डर राहुल डिका, वार्डर अभिनव और वार्डर सिमरन बंगा को जेल मंत्री ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके बाद जवानों ने यूएसी, मार्शल आर्ट्स और लोक नृत्य भंगड़ा प्रस्तुत किया।

इस मौके पर आईजी जेल रूप कुमार अरोड़ा, डीआईजी जेल सुरिंदर सिंह, केंद्रीय जेल पटियाला के सुपरिटेंडेंट वरुण शर्मा, वाइस प्रिंसिपल जेल ट्रेनिंग स्कूल मुकेश कुमार, जिला जेल बरनाला के सुपरिटेंडेंट गुरचरण सिंह धालीवाल, जिला जेल संगरूर के सुपरिटेंडेंट नव इंद्र सिंह, नई जिला जेल नाभा के सुपरिटेंडेंट इंदरजीत सिंह काहलों और ओपन जेल के सुपरिटेंडेंट गुरमुख सिंह भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार ने पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन के चेयरमैन के लिए आवेदन आमंत्रित किए

Next Post

“आप” ने देश को ईमानदारी से काम करने वाला मॉडल ऑफ गवर्नेंस दिया- केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Parvinder Jhota Murder

Parvinder Jhota Postmortem: 24 दिन बाद देरी, पिता की भूख हड़ताल

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Khedan Watan Punjab Diyan

Bhagwant Mann Pakistan Visa: पाकिस्तान तैयार, अब केंद्र के जवाब पर नजर

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Punjab Computer Teachers DA Hike

Punjab Computer Teachers DA Hike: बड़ा फैसला, अब मिलेगा 221% DA

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
7 November History

7 November History: 1917 की क्रांति से 2020 तक, क्या-क्या हुआ?

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
IMD Heavy Rain Alert

IMD Heavy Rain Alert: 5 दिन भारी बारिश, किन राज्यों में?

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Breaking News Live Updates 7 November

Breaking News Live Updates 7 November 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शनिवार, 7 नवम्बर 2026
Next Post
केजरीवाल

"आप" ने देश को ईमानदारी से काम करने वाला मॉडल ऑफ गवर्नेंस दिया- केजरीवाल

Aman Arora

आम आदमी पार्टी की शुक्राना यात्रा: पटियाला से अमृतसर तक जीत का जश्न

Bikramjit

बिक्रम मजीठिया ने सीनेट के लिए तुरंत चुनाव करवाने की मांग की

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।