• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
Monday, August 11, 2025
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

भगवंत सिंह मान सरकार ने महज़ 32 महीनों में लगभग 50,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर इतिहास रचा

The News Air by The News Air
Monday, 25th November, 2024
A A
0
CM Mann
163
SHARES
1.1k
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

चंडीगढ़, 25 नवम्बर, (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई वाली पंजाब सरकार ने आज अपने कार्यकाल के महज़ 32 महीनों में करीब 50,000 युवाओं को सरकारी नौकरियां देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

मुख्यमंत्री ने आज पीएसपीसीएल में 1311 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे मार्च 2022 में सत्ता संभालने के बाद अब तक कुल 49,427 सरकारी कर्मचारियों की भर्ती की गई है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरियां हासिल करने वाले सभी युवाओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “यह राज्य के युवाओं पर कोई एहसान नहीं, बल्कि वे इन नौकरियों के हकदार हैं, पर पिछली सरकारों ने उनके बारे में कभी सोचा ही नहीं।” भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह बड़ी संतोषजनक बात है कि इन युवाओं को पूरी योग्यता के आधार पर नौकरियां मिली हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Lakshadweep Snake Free State, Dog Free State in India, Rabies Free Lakshadweep, Lakshadweep Tourism, Flora and Fauna of Lakshadweep, Lakshadweep Biodiversity, Union Territories of India, Lakshadweep Islands, Snakes in India, Indian Tourism, Coral Reefs Lakshadweep, Snake-Free State News।

Supreme Court का बड़ा आदेश – 8 हफ्तों में पकड़ो Delhi-NCR के सारे लावारिस कुत्ते!

Monday, 11th August, 2025
rahul gandhi and many leaders detained during march to election commission

चुनाव आयोग जाने से पहले Rahul Gandhi समेत विपक्षी नेता हिरासत में!

Monday, 11th August, 2025
how india birth rate down below replacement level and risk of degrowth population

India की Population Growth अब ‘हम दो हमारे दो’ से भी नीचे – जानें Global Birth Rate का हाल

Monday, 11th August, 2025
Trump

Trump की ‘सबसे बड़ी भूल’, India पर Tariff लगाकर फंसा America!

Saturday, 9th August, 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से अंजाम दिया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने मार्च 2022 में पद संभाला था, और कुछ महीनों बाद ही राज्य को पिछड़े इलाकों में कोयले की सप्लाई बहाल कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि राज्य ने एक निजी कंपनी जीवीके पावर के स्वामित्व वाला गोइंदवाल पावर प्लांट खरीदकर इतिहास रचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 1080 करोड़ रुपए की लागत से निजी कंपनी के जीवीके पावर प्लांट को खरीदकर सफलता की नई कहानी लिखी है। उन्होंने कहा कि यह राज्य में पहली बार देखने को मिला है, क्योंकि सरकार ने निजी पावर प्लांट खरीदा है, जबकि पहले राज्य सरकारें अपनी संपत्तियां चहेते व्यक्तियों को सस्ते दामों पर बेचती थीं। उन्होंने युवाओं को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सरकारी नौकरियों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को राज्य की प्रगति और विकास में सक्रिय भागीदार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक समृद्ध भूमि है, क्योंकि राज्य के गांव महान गुरुओं, संतों और शहीदों से जुड़े हुए हैं, और इसने देश के लिए अपनी जान देने वाले वीर सपूत पैदा किए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाबी जन्मजात ही उद्यमी होते हैं, जिसकी वजह से उन्होंने दुनिया भर में अपनी काबिलियत का सबूत दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाबी मेहनती हैं, जिससे वे हर क्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों के खराब सिस्टम से निराश होकर विदेश जाने को मजबूर युवा अब वापस लौट रहे हैं, जो राज्य में वतन वापसी का सकारात्मक रुझान है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने तीन साल से भी कम समय में 49,427 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, जो पंजाब के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन सरकारी नौकरियां हासिल करने वालों में कुछ विदेश से लौटे युवा भी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने उन राजनीतिक पार्टियों को सत्ता से बाहर कर दिया है, जो हर पांच साल बाद राज्य को लूटने के लिए “उतर काटो मैं चढ़ां” की तरह बार-बार सत्ता सुख भोगती थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को लोगों ने सेवा करने का मौका दिया है और वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि विपक्षी नेताओं द्वारा उनकी आलोचना केवल इसलिए की जाती है क्योंकि इन नेताओं को उनकी सरकार द्वारा लिए जा रहे जनहितैषी फैसलों से जलन होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “पारंपरिक पार्टियां मुझसे ईर्ष्या करती हैं क्योंकि मैं साधारण परिवार से संबंध रखता हूं। ये नेता सत्ता में बने रहने को अपना मूलभूत अधिकार समझते थे, जिससे इन्हें यह हजम नहीं हो रहा कि एक आम आदमी राज्य का शासन इतने बेहतर तरीके से चला रहा है। इन नेताओं ने लंबे समय तक लोगों को मूर्ख बनाया, लेकिन अब लोग इनके भ्रामक प्रचार में नहीं आएंगे।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन घमंडी नेताओं ने हमेशा राज्य के लोगों को “निजी जागीर” समझ रखा था, जिससे अंततः जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने कहा कि तीन दिन पहले ही लोगों ने ऐसे नेताओं को सत्ता से बाहर कर दिया, जो खुद को “वैरायटी” कहते थे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोकतंत्र में लोग सर्वोच्च होते हैं, लेकिन इन नेताओं ने उन्हें अपना वोट बैंक समझकर रखा, जिससे उन्हें जनता ने सबक सिखाया है।

मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त युवाओं को सरकार का अभिन्न अंग बनने का आह्वान करते हुए उन्हें पूरी निष्ठा से जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। भगवंत सिंह मान ने आशा व्यक्त की कि नव-नियुक्त युवा अपनी कलम का उपयोग समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों की मदद के लिए करेंगे। उन्होंने कहा कि इन युवाओं को अधिक से अधिक लोक कल्याण को सुनिश्चित करने के प्रयास करने चाहिए, ताकि समाज के हर वर्ग को इसका लाभ मिल सके।

पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने अपने सरकारी पदों का दुरुपयोग कर पैसे इकट्ठा कर बड़े-बड़े महल बनाए। उन्होंने कहा कि इन महलों की दीवारें ऊंची हैं और दरवाजे आमतौर पर जनता के लिए बंद रहते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नेताओं ने अपने कार्यकाल में जनता की बिल्कुल परवाह नहीं की, जिससे जनता ने उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया।
मुख्यमंत्री ने व्यंग्य करते हुए कहा कि पिछली सरकारों के दौरान सार्वजनिक महत्व और खुशी के ऐसे कार्यक्रम कम ही देखने को मिलते थे। उन्होंने आगे कहा कि अब एक नए युग की शुरुआत हुई है, जब सरकार द्वारा जनता के लिए नए प्रोजेक्ट समर्पित किए जा रहे हैं और युवाओं को नौकरियों के अधिक अवसर मिल रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह रंगले पंजाब की ओर बढ़ते कदमों की झलक है और राज्य सरकार अब जनता की सुविधा के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Lakshadweep Snake Free State, Dog Free State in India, Rabies Free Lakshadweep, Lakshadweep Tourism, Flora and Fauna of Lakshadweep, Lakshadweep Biodiversity, Union Territories of India, Lakshadweep Islands, Snakes in India, Indian Tourism, Coral Reefs Lakshadweep, Snake-Free State News।

Supreme Court का बड़ा आदेश – 8 हफ्तों में पकड़ो Delhi-NCR के सारे लावारिस कुत्ते!

Monday, 11th August, 2025
rahul gandhi and many leaders detained during march to election commission

चुनाव आयोग जाने से पहले Rahul Gandhi समेत विपक्षी नेता हिरासत में!

Monday, 11th August, 2025
how india birth rate down below replacement level and risk of degrowth population

India की Population Growth अब ‘हम दो हमारे दो’ से भी नीचे – जानें Global Birth Rate का हाल

Monday, 11th August, 2025
Trump

Trump की ‘सबसे बड़ी भूल’, India पर Tariff लगाकर फंसा America!

Saturday, 9th August, 2025
Dr. Baljit Kaur

रक्षाबंधन का तोहफ़ा: 435 आंगनवाड़ी हेल्परों को पदोन्नत कर बनाया आंगनवाड़ी वर्कर – डॉ. बलजीत कौर

Saturday, 9th August, 2025
हरपाल सिंह चीमा

जोगा सिंह की गिरफ्तारी से 2015 के ड्रग रैकेट में अन्य आरोपियों का पर्दाफाश होने की उम्मीद : हरपाल सिंह चीमा

Saturday, 9th August, 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Login
Notify of
guest
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • वेब स्टोरीज

© 2025 THE NEWS AIR

wpDiscuz
0
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x
| Reply