शनिवार, 2 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह नौ बजे तक 9.67% मतदान

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह नौ बजे तक 9.67% मतदान

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 20 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
उपचुनाव
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

उत्तर प्रदेश,20 नवंबर (The News Air): उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह नौ बजे तक औसत मतदान 9.67 प्रतिशत रहा। राज्य निर्वाचन कार्यालय ने यह जानकारी दी। सभी सीट पर बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। मतदान शाम पांच बजे तक होगा।

सुबह साढ़े नौ बजे राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गाजियाबाद (5.36 प्रतिशत), कटेहरी (11.48 प्रतिशत), खैर (9.03 प्रतिशत), कुंदरकी (13.59 प्रतिशत), करहल (9.67 प्रतिशत), मझवां (10.55 प्रतिशत), मीरापुर (13.01 प्रतिशत), फूलपुर (8.83 प्रतिशत), सीसामऊ (5.73 प्रतिशत) में मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश की मीरापुर, कुंदरकी, गाजियाबाद, खैर (अनुसूचित जाति के लिये सुरक्षित), करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां सीट के उपचुनाव के लिये मतदान शुरू हो गया है, जो शाम पांच बजे तक चलेगा। वोट शांतिपूर्ण तरीके डाले जा रहे हैं और कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।

उपचुनाव के लिये कुल 1917 मतदान केन्द्र और 3718 मतदेय स्थल बनाये गये हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। उपचुनाव में 18.46 लाख से अधिक पुरुष और 15.88 लाख से अधिक महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगी।

उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

यह भी पढे़ं 👇

World War 3

World War 3: India की तैयारी, China को हराने का Secret Weapon!

शनिवार, 2 मई 2026
Gangsteran Te Vaar Day

Gangsteran Te Vaar Day 102: 472 ठिकानों पर छापे, 241 गिरफ्तार

शनिवार, 2 मई 2026
DGP Punjab

Punjab Police Solves Terror Cases: मोगा, सिरहिंद और शम्भू ब्लास्ट का खुलासा

शनिवार, 2 मई 2026
AAP Logo

AAP Punjab Appointments: चरणजीत परोवाल गुरदासपुर ट्रेड विंग प्रभारी नियुक्त

शनिवार, 2 मई 2026

सुबह मौसम थोड़ा ठंडा रहने के बावजूद बुजुर्ग, युवा और यहां तक कि शारीरिक रूप से अक्षम लोग भी सुबह से ही मतदान केंद्रों पर दिखाई दिए।

कुंदरकी में मतदान केंद्र के बाहर व्हीलचेयर पर बैठी बबीता ने अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मेरे हाथ पैर काम नहीं करते हैं।’’ उन्हें एक सहायक का सहारा मिला हुआ था।

करहल में एक मतदान केंद्र के बाहर बुर्का पहने एक महिला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अपने दिल के हिसाब से वोट किया है।’’

उनके साथ आई एक अन्य महिला ने कहा, ‘‘कारोबार सही से चले। काम धंधे नहीं चल रहे, महंगाई है, नौकरी नहीं है जिसकी वजह से परेशानी है।’’

फूलपुर में एक मतदान केंद्र पर कतार में खड़े एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने कहा कि उसके दिमाग में ‘‘विकास’’ है, जबकि दूसरे ने कहा कि ‘‘कानून और व्यवस्था’’ राज्य में एक प्रमुख मुद्दा है।

उपचुनाव से गुजर रही नौ में से आठ सीट मौजूदा विधायकों के लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद उनके विधानसभा से इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं, जबकि सीसामऊ में मौजूदा समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म किये जाने के चलते उपचुनाव हो रहा है।

उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार मैदान में हैं। सबसे ज्यादा 14 उम्मीदवार गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। वहीं, सबसे कम पांच-पांच उम्मीदवार खैर (सुरक्षित) और सीसामऊ सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

साल 2022 के विधानसभा चुनाव में सीसामऊ, कटेहरी, करहल और कुंदरकी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने फूलपुर, गाजियाबाद, मझवां और खैर पर जीत हासिल की थी। मीरापुर सीट राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के पास थी, जो अब भाजपा की सहयोगी है। कांग्रेस उपचुनाव नहीं लड़ रही है और ‘इंडिया’ गठबंधन की अपनी सहयोगी सपा का समर्थन कर रही है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अपने दम पर सभी नौ सीट पर चुनाव लड़ रही है।

असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने गाजियाबाद, कुंदरकी और मीरापुर सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं जबकि चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने सीसामऊ को छोड़कर सभी सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं।

उपचुनावों के नतीजों का 403 सदस्यीय विधानसभा में पार्टियों के संख्याबल पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह विभिन्न राजनीतिक दलों को एक संदेश देगा। सपा जहां सदन में अपनी संख्या बढ़ाना चाहेगी, वहीं भाजपा और उसकी सहयोगी रालोद विधानसभा में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करने की कोशिश करेगी।

वर्तमान में विधानसभा में भाजपा के 251 विधायक हैं, जबकि मुख्य विपक्षी दल सपा के 105 विधायक हैं। भाजपा के सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के 13, रालोद के आठ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के छह विधायक हैं और निषाद पार्टी के पांच विधायक हैं। कांग्रेस और जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के दो-दो विधायक हैं, जबकि बसपा का एक विधायक है। वर्तमान में 10 सीट खाली हैं।

 

end-of

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पाली में दर्दनाक हादसा: एंबुलेंस बनी मौत की गाड़ी, पलभर में गई 3 लोगों की जान

Next Post

अशांत मणिपुर में राजनीतिक उथल पुथल, क्या राष्ट्रपति शासन लगाएगा केंद्र?

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

World War 3

World War 3: India की तैयारी, China को हराने का Secret Weapon!

शनिवार, 2 मई 2026
Gangsteran Te Vaar Day

Gangsteran Te Vaar Day 102: 472 ठिकानों पर छापे, 241 गिरफ्तार

शनिवार, 2 मई 2026
DGP Punjab

Punjab Police Solves Terror Cases: मोगा, सिरहिंद और शम्भू ब्लास्ट का खुलासा

शनिवार, 2 मई 2026
AAP Logo

AAP Punjab Appointments: चरणजीत परोवाल गुरदासपुर ट्रेड विंग प्रभारी नियुक्त

शनिवार, 2 मई 2026
Bikram Singh Majithia

Bikram Majithia Allegations: मजीठिया ने CM मान पर लगाए शराब पीकर Assembly आने के आरोप

शनिवार, 2 मई 2026
Air India CEO Search

Air India CEO Search: विनोद कन्नन और निपुन अग्रवाल दो दावेदार

शनिवार, 2 मई 2026
Next Post
अशांत मणिपुर में राजनीतिक उथल पुथल, क्या राष्ट्रपति शासन लगाएगा केंद्र?

अशांत मणिपुर में राजनीतिक उथल पुथल, क्या राष्ट्रपति शासन लगाएगा केंद्र?

400 फीट बड़े रॉकेट की पानी में लैंडिंग! छठी उड़ान में चूकी SpaceX

400 फीट बड़े रॉकेट की पानी में लैंडिंग! छठी उड़ान में चूकी SpaceX

जयपुर से देहरादून जा रहे ‘इंडिगो’ के विमान में तकनीकी गड़बड़ी आई

जयपुर से देहरादून जा रहे ‘इंडिगो’ के विमान में तकनीकी गड़बड़ी आई

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।