LIVE | ...
रविवार, 4 अक्टूबर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - हमारे पास ईमानदार रंधावा है, उनके पास भ्रष्ट रंधावा – केजरीवाल

हमारे पास ईमानदार रंधावा है, उनके पास भ्रष्ट रंधावा – केजरीवाल

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 9 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 09 नवंबर (The News Air): आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डेरा बाबा नानक में आप उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा के लिए प्रचार किया। दोनों नेताओं ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया और लोगों से आप उम्मीदवार का समर्थन करने की अपील की। केजरीवाल और मान ने पिछले ढाई वर्षों में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे उन्होंने अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा किया।

अरविंद केजरीवाल ने लोगों से गुरदीप रंधावा को समर्थन देने का आग्रह करते हुए कहा कि ढाई साल पहले, आपने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश दिया था। 117 सीटों में से आपने हमें 92 सीटें दीं, जो पंजाब के इतिहास में सबसे अधिक है। उन्होंने आगे कहा कि आप सरकार से पहले पंजाब के लोग अपने बिजली बिलों से सबसे ज्यादा परेशान थे। कुछ लोगों के पास तो 2 लाख रुपये तक के बिल लंबित थे। हमने आपसे वादा किया था कि हम आपके पुराने बिजली बिल माफ कर देंगे और भविष्य में बिल नहीं आएंगे। हमने वह वादा पूरा किया है। अब लोगों के बिजली बिल जीरो आ रहे हैं।

हमने कहा था आपका इलाज मुफ्त कर देंगे। आज पूरे पंजाब में जगह-जगह आम आदमी क्लीनिक खुल रहे है। वहां दवाईयां और जांच मुफ्त हो रही है। वहीं सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया जा रहा है और वहां भी इलाज मुफ्त हो रहे हैं। पूरे पंजाब में स्कूल ठीक किए जा रहे हैं। अभी तक 45 हजार से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के हर गांव में करीब 4 से 5 बच्चों को नौकरी मिली है। किसी से भी पैसे नहीं लिए गए और किसी को सिफारिश भी नहीं करनी पड़ी। पहले बिना सिफारिश और रिश्वत के सरकारी नौकरी मिलती ही नहीं थी। हमने कच्चे कर्मचारी पक्के किए और और अभी भी कर्मचारियों को पक्का करने का काम जारी है। अब सरकारी कर्मचारी टंकियों पर नहीं मिलते। वह अपने काम पर मिलते हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने कई टोल प्लाजे बंद कर दिए जिससे लोगों के रोज लाखों रुपए बच रहे हैं।

केजरीवाल ने कहा कि जब गुरदीप रंधावा डेरा बाबा नानक से विधायक चुने जाएंगे तो वे डेरा बाबा नानक में बायोगैस प्लांट और चीनी मिल स्थापित करेंगे जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा। युवाओं को स्वस्थ और नशे से दूर रखने के लिए खेल के मैदान और स्टेडियम बनाए जाएंगे। एक आईटीआई-पॉलिटेक्निक कॉलेज भी खोला जाएगा.

केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव ईमानदार रंधावा और भ्रष्ट रंधावा के बीच है। सुखजिंदर सिंह रंधावा की वजह से डेरा बाबा नानक में लोगों को इतने सारे फर्जी मामलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सुखजिंदर रंधावा सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचते हैं। इसीलिए उनकी पत्नी यह चुनाव लड़ रही हैं। वहीं गुरदीप सिंह रंधावा के लिए डेरा बाबा नानक के लोग ही उनका परिवार हैं। वह आपके लिए काम करेंगे और आपके मुद्दों का समाधान करेंगे।

मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने लोगों की सेवा करने के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी। हमलोग पैसे के लिए राजनीति में नहीं आए हैं। हम यहां लोगों की सेवा करने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे तेजी से उभरने वाली राजनीतिक पार्टी है। केवल 12 वर्षों में हमारे पास दो राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात, गोवा और जम्मू-कश्मीर में विधायक और 13 सांसद हैं। मान ने कहा कि यह सब लोगों की वजह से है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि लोकतंत्र में सारी शक्ति लोगों के पास होती है। लेकिन पारंपरिक राजनेता सोचते हैं कि वे जनता से बड़े हैं। उनके अहंकार को हराएं।

यह भी पढे़ं 👇

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026

उन्होंने कहा कि हम सार्वजनिक धन का उपयोग जनता को सुविधाएं प्रदान करने के लिए करते हैं। केवल ढाई वर्षों में हमने 850 से अधिक आम आदमी क्लिनिक खोले हैं, जहां 2 करोड़ से अधिक लोगों ने इलाज करवाया। हम सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति में सुधार कर रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में टोल प्लाजा स्थापित करने के लिए प्रताप बाजवा पर हमला करते हुए मान ने कहा कि हमने 16 टोल प्लाजा बंद कर दिए हैं, जिससे लोगों को हर दिन लगभग 62 लाख रुपये की बचत हो रही है।

मान ने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान डेरा बाबा नानक के लोगों ने सुखजिंदर रंधावा को वोट दिया था, लेकिन हमेशा की तरह उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। अब ढाई साल बाद लोगों के पास एक और मौका है। इस बार आप उम्मीदवार को वोट दें। हम डेरा बाबा नानक हलके के विकास के लिए दोगुनी गति से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि रंधावा ने केवल लोगों के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए। अब आपके पास ऐसे भ्रष्ट और लुटेरों को हराने का मौका है।

मान ने कहा कि पारंपरिक राजनेता सोचते हैं कि वे लोगों से बड़े हैं। इसलिए वे अहंकारी हो गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को न चुनें जो आलीशान महलों में रहते हैं। ऐसे लोगों को चुने जो आपके बीच रहता हो। मान ने कहा कि पंजाब में नशीली दवाओं की समस्या को खत्म करने के लिए उन्हें लोगों के समर्थन की जरूरत है। अगर वे किसी भी ऐसे व्यक्ति को जानते हों जो नशीली दवाओं की तस्करी कर रहा है तो तुरंत इसकी सूचना दें, हम कारवाई करेंगे।

मान ने कहा कि किसी ने मुझसे चुनाव लेट होने के बारे में पूछा। मैंने उन्हें बताया कि पहले विपक्षी दल 20-25 हजार वोटों से हारते, लेकिन अब वे 30-35 हजार वोटों से हारेंगे। उन्होंने लोगों से आप उम्मीदवार को वोट देने का आग्रह किया और वादा किया कि डेरा बाबा नानक के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। आपकी मांग, गुरदीप रंधावा का पत्र और मेरे हस्ताक्षर। तुरंत सारे काम होंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अरविंद केजरीवाल ने हलका चब्बेवाल के लोगों से कहा, जो मैं कहता हूं, हर हाल में पूरा करता हूं

Next Post

सहायक लेबर कमिश्नर और उनकी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

October 4 Historical Events Highlights

October 4 Historical Events Highlights: क्या आप जानते हैं 4 अक्टूबर के दिन इतिहास में क्या-क्या हुआ था?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning

IMD Weather Forecast Heavy Rainfall Warning: क्या आपके राज्य से पूरी तरह विदा हो चुका है मानसून?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Breaking News Live Updates 4 October

Breaking News Live Updates 4 October 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Aaj Ka Rashifal 4 October 2026

Aaj Ka Rashifal 4 October 2026: क्या 4 अक्टूबर का रविवार लाएगा आपकी लव लाइफ में नया मोड़?

रविवार, 4 अक्टूबर 2026
Social media influencer Mad Sandhu shot Amritsar

Social Media Influencer Mad Sandhu Shot Amritsar: क्या पुरानी रंजिश में हुआ मैड संधू पर जानलेवा हमला?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
MLA Sukhveer Singh Maiserkhana

AAP Suspends Maur MLA Sukhveer Singh Maiserkhana: क्या सरकारी स्कूलों पर सच बोलना पड़ा भारी?

शनिवार, 3 अक्टूबर 2026
Next Post
रिश्वत

सहायक लेबर कमिश्नर और उनकी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में मामला दर्ज

Candidate

महाराजा रणजीत सिंह प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के 20 कैडेट एनडीए और टीईएस की मेरिट सूची में

Dimpy Dhillon

आप ने झूठे वादों और आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मनप्रीत बादल की आलोचना की

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।