सोमवार, 27 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - छठ महापर्व हमें प्रकृति से प्रेम,

छठ महापर्व हमें प्रकृति से प्रेम,

जल व वायु को स्वच्छ रखने और सामाजिक समरसता का देता है संदेश: नायब सैनी

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 8 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत, हरियाणा
A A
0
छठ महापर्व
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हरियाणा, 08 नवंबर (The News Air): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को महा छठ पर्व महोत्सव के अवसर पर करनाल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले पश्चिमी यमुना नहर के किनारे पर स्थापित भगवान सूर्य देव मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने समिति की ओर से रखी गई सभी मांगों को स्वीकार किया और अपने ऐच्छिक कोष से 21 लाख रुपये की राशि अनुदान के रूप में देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि सूर्य पुत्र महावीर-दानवीर कर्ण की नगरी करनाल में छठ पर्व की पूजा में शामिल होने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हमें प्रकृति से प्रेम, जल व वायु को स्वच्छ रखने और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। सूर्य की उपासना की परंपरा इस बात का प्रमाण है कि हमारी संस्कृति व आस्था का प्रकृति से गहरा जुड़ाव है। छठ पूजा के जरिए हमारे जीवन में सूर्य के प्रकाश के महत्व को बताया गया है। चढ़ते सूरज की पूजा हर कोई करता है, लेकिन आप सूरज के हर रूप की पूजा करते हैं। इसमें ढलते सूरज की पूजा करना भी अद्भुत है। इससे यह संदेश जाता है कि हमें जीवन के उतार-चढ़ाव में समान भाव रखना चाहिए। छठ पूजा को सूर्य उपासना का सबसे पवित्र पर्व माना गया है। ऊर्जा और जीवन शक्ति के देवता सूर्य नारायण की पूजा इस पर्व के दौरान मनोकामना पूर्ति, समृद्धि और प्रगति प्रदान करने के लिए की जाती है।

यह पर्व आपसी प्रेम और समानता का देता है संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्र की तरह यह पर्व भी साल में दो बार मनाया जाता है। पहली बार चैत्र मास में और दूसरी बार कार्तिक मास में आता है। छठ पूजा का संबंध हरियाणा से भी है। एक मान्यता के अनुसार छठ पर्व की शुरूआत महाभारत काल में हुई थी। सबसे पहले सूर्यपुत्र कर्ण ने सूर्यदेव की पूजा शुरू की थी। आज भी यहां सूर्य पूजा का विशेष प्रभाव दिखता है। यह पर्व आपसी प्रेम और समानता का संदेश भी देता है।

यह भी पढे़ं 👇

Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Power Crisis: मजीठिया का हमला, 12 घंटे कट पर सरकार बेबस

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
India New Zealand FTA

India New Zealand FTA: 16 साल बाद बड़ी कामयाबी, 100% एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Hirakud Dam

Hirakud Dam: भारत का सबसे लंबा बांध, 70 साल बाद भी अधूरा न्याय

सोमवार, 27 अप्रैल 2026

उन्होंने कहा कि भगवान सूर्यनारायण मन्दिर इसी आस्था और श्रद्धा का परिणाम है। हर साल हजारों श्रद्धालुओं द्वारा यहां छठ पर्व मनाने की परंपरा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने पश्चिमी यमुना कैनाल पर 4 करोड़ 48 लाख रुपये की लागत से स्नान घाट का निर्माण किया है। खुशी की बात है कि इसी घाट के सामने नहर के दूसरे किनारे पर भी स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एक और घाट का निर्माण हो चुका है। आज भी इन घाटों पर भारी संख्या में महिलाएं पूजा कर रही हैं।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सुसी विल्स: कौन हैं व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ?

Next Post

सिध्दू मूसेवाला से मिलती है छोटे भाई की शक्ल, पेरेंट्स ने दिखाई बेटे की झलक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Target Killing CCTV Threat

Target Killing CCTV Threat: ₹2000 का कैमरा, रावलपिंडी की नजर, भारत खतरे में

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Bikram Singh Majithia

Punjab Power Crisis: मजीठिया का हमला, 12 घंटे कट पर सरकार बेबस

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
India New Zealand FTA

India New Zealand FTA: 16 साल बाद बड़ी कामयाबी, 100% एक्सपोर्ट ड्यूटी फ्री

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Hirakud Dam

Hirakud Dam: भारत का सबसे लंबा बांध, 70 साल बाद भी अधूरा न्याय

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Iran US Talks

Iran US Talks: ईरान का 3-स्टेज फॉर्मूला, ट्रंप मानेंगे या फिर जंग?

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Flood Preparedness

Flood Preparedness: पंजाब सरकार खरीदेगी एम्फीबियस मशीनें, बाढ़ से बचाव तैयार

सोमवार, 27 अप्रैल 2026
Next Post
सिध्दू मूसेवाला से मिलती है छोटे भाई की शक्ल, पेरेंट्स ने दिखाई बेटे की झलक

सिध्दू मूसेवाला से मिलती है छोटे भाई की शक्ल, पेरेंट्स ने दिखाई बेटे की झलक

मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अक्टूबर में दो लाख से अधिक यात्रियों का आवागमन हुआ

मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से अक्टूबर में दो लाख से अधिक यात्रियों का आवागमन हुआ

लोकगायिका शारदा सिन्हा के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शोकाकुल परिजनों से मिले

लोकगायिका शारदा सिन्हा के घर पहुंचे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, शोकाकुल परिजनों से मिले

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।