शुक्रवार, 1 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब ने केंद्र के आगे बिजली और शहरी क्षेत्रों से संबंधी अपना पक्ष मजबूती से रखा

पंजाब ने केंद्र के आगे बिजली और शहरी क्षेत्रों से संबंधी अपना पक्ष मजबूती से रखा

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 7 नवम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत, हरियाणा
A A
0
Manohar Lal Ex CM
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 07 नवंबर (The News Air) पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के सामने बिजली और शहरी विकास से संबंधित राज्य की मांगों को मजबूती से रखा है। आज यहां पंजाब भवन में आवास एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया, बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ और स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह के नेतृत्व में राज्य सरकार के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से तर्क और तथ्यों के साथ अपनी मांगें रखीं, जिन पर केंद्रीय मंत्री ने पंजाब के पक्ष में सकारात्मक रुख अपनाने का विश्वास जताया।

आज बिजली और आवासीय शहरी विकास विभागों से संबंधित केंद्र सरकार के मामलों पर तालमेल समिति की बैठक हुई। पंजाब के कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न विकास कार्यों को गति दे रही है। इन दोनों विभागों से संबंधित लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए।

पंजाब ने केंद्र के सामने यह मांग रखी कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बी बी एम बी) में पंजाब राज्य से बिजली सदस्य लगाने की परंपरा को बनाए रखते हुए 2022 में किए गए संशोधित किए नियमों में बदलाव की मांग की। पंजाब का कहना था कि नई शर्तों के अनुसार राज्य से कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिलेगा। इसी तरह हिमाचल प्रदेश स्थित शानन परियोजना पर पंजाब ने अपना पूर्ण हक जताते हुए कहा कि पंजाब पुनर्गठन कानून के तहत इस परियोजना पर उसका ही हक है। अधिक बिजली की आवश्यकता और पंजाब के हाइडल और थर्मल पावर परियोजनाओं की सीमित क्षमता को देखते हुए पंजाब ने यह मांग की कि केंद्रीय संयंत्रों से राज्य को लंबे समय तक बिजली आपूर्ति की जाए।

बैठक के दौरान पंजाब ने सौर ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि के लिए सब्सिडी वाले सौर पंपों की क्षमता बढ़ाने की मांग की, और इन्हें कम से कम 15 हॉर्सपावर करने की अपील की। पंजाब की खननो से राज्य में तलवंडी साबो, नाभा स्थित निजी थर्मल पावर संयंत्रों के लिए कोयला बदलने की अनुमति देने की भी मांग की। नवीकरणीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए सात पैसे प्रति यूनिट के व्यापारिक मार्जिन में कमी की मांग की गई। पंजाब ने आर डी एस योजना में समय सीमा बढ़ाने की भी मांग की क्योंकि यह योजना राज्य में देर से शुरू हुई है। धान की पराली से बिजली उत्पादन करने वाले संयंत्रों को बायो गैस संयंत्रों जैसी सब्सिडी देने की भी मांग की गई। इसी तरह छतों पर लगाए जाने वाले सौर परियोजनाओं की क्षमता बढ़ाने की भी मांग की गई।

शहरी विकास से संबंधित चर्चा के दौरान पंजाब ने सुलतानपुर लोधी स्मार्ट सिटी परियोजना की समय सीमा बढ़ाने की मांग की। पंजाब का कहना था कि यह परियोजना बाकी तीन स्मार्ट सिटी परियोजनाओं के बाद आवंटित की गई थी, जिसके कारण इसकी समय सीमा 31 मार्च 2025 से कम से कम दो साल बढ़ाई जाए। इसी तरह प्रदूषण मुक्त वाहनों और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को प्रोत्साहित करने के लिए चंडीगढ़ से जुड़ी पंजाब की अन्य क्षेत्रों जैसे मोहाली-ज़ीरकपुर को एक क्लस्टर बनाकर इसे ई-बस सेवा परियोजना में शामिल करने की मांग की गई।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 1 मई 2026
1 May History

1 May History: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस से Empire State Building तक, जानें इतिहास की बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 1 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

शुक्रवार, 1 मई 2026
Breaking News Live Updates 1 May 2026

Breaking News Live Updates 1 May 2026: Big Headlines, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 1 मई 2026

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंजाब की कई मांगों पर सिद्धांतिक सहमति देते हुए इन पर सकारात्मक रुख अपनाने का विश्वास जताया।

बैठक में केंद्रीय सरकार की ओर से सचिव बिजली पंकज अग्रवाल, संयुक्त सचिव बिजली मोहम्मद अफ़ज़ल, बी बी एम बी के चेयरमैन मनोज त्रिपाठी, शहरी और आवासीय विकास मंत्रालय के ओ एस डी जैदीप और निदेशक अमरुत गुरजीत सिंह ढिल्लो और पंजाब की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव स्थानीय निकाय तेजवीर सिंह, सचिव आवास और शहरी विकास और बिजली राहुल तिवाड़ी, विशेष सचिव स्थानीय निकाय दीपती उप्पल, निदेशक स्थानीय निकाय गुरप्रीत सिंह खैहरा, विशेष सचिव आवास और शहरी विकास अपनीत रियात, पुड्डा के सी ए नीरी कत्याल, पी एस पी सी एल के सी एम डी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां उपस्थित थे।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गिद्दड़बाहा में डिंपी ढिल्लों के लिए मुख्यमंत्री मान का धुआंधार प्रचार!

Next Post

छठ व्रतियों से भरा ऑटो कुएँ में गिरा, एक बच्ची की मौत

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 1 मई 2026
1 May History

1 May History: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस से Empire State Building तक, जानें इतिहास की बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 1 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का हाल

शुक्रवार, 1 मई 2026
Breaking News Live Updates 1 May 2026

Breaking News Live Updates 1 May 2026: Big Headlines, हर खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 1 मई 2026
Daily Horoscope 1 May 2026

Daily Horoscope 1 May 2026: कुर्म जयंती पर विशेष, जानें राशिफल

शुक्रवार, 1 मई 2026
Punjab Board Special Chance

Punjab Board Special Chance: 16 साल के फेल छात्रों को मिलेगा दोबारा मौका, जानें कैसे करें आवेदन

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
Next Post
छठ व्रतियों से भरा ऑटो कुएँ में गिरा, एक बच्ची की मौत

छठ व्रतियों से भरा ऑटो कुएँ में गिरा, एक बच्ची की मौत

‘अगले चुनाव में ट्रूडो की विदाई तय’, मस्क ने की कनाडा के PM पर भविष्यवाणी

'अगले चुनाव में ट्रूडो की विदाई तय', मस्क ने की कनाडा के PM पर भविष्यवाणी

सुसी विल्स: कौन हैं व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ?

सुसी विल्स: कौन हैं व्हाइट हाउस की पहली महिला चीफ ऑफ स्टाफ?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।