नई दिल्ली, 05 नवंबर (The News Air): इस मैच में रोमांच की सारी हदें पार हो गई थीं। दोनों देशों के क्रिकेट फैंस अंत तक भावनाओं के उतार-चढ़ाव से गुजरे थे। मुकाबले की आखिरी गेंद पर जब नतीजा आया तो भारतीय खिलाड़ियों और प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। विराट कोहली की ऐतिहासिक 82 रनों की नाबाद पारी ने भारतीय समर्थकों को यादगार तोहफा दिया था।








