शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - टियर गैस गन नहीं चला पाए थे CO, हुआ पथराव तो भाग कर बचाई थी जान

टियर गैस गन नहीं चला पाए थे CO, हुआ पथराव तो भाग कर बचाई थी जान

आगजनी-लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 24 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, राष्ट्रीय
A A
0
हिंसा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

उत्तर प्रदेश, 24अक्टूबर (The News Air): उत्तर प्रदेश के बहराइच में हुई हिंसा में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई. अब इससे जुड़ा एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें तत्कालीन सीओ दंगाइयों को काबू करने के लिए टियर गन नहीं चला सके. वह सिपाहियों को डांटते नजर आए. हिंसा कर रही भीड़ ने उनपर भी पथराव कर दिया. सीओ ने पास के घर में छिपकर अपनी जान बचाई. इस बीच बेकाबू भीड़ पुलिस के सामने ही आगजनी और तोड़फोड़ करती रही.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और दंगाइयों को गिरफ्तार किया है. इन्होंने मीडिया के कैमरे पर हिंसा करने की बात स्वीकार की थी. वहीं, आरोपियों ने हिंसा करने के लिए पुलिस द्वारा दो घंटे छूट दिए जाने का जिक्र भी किया था. दोनों आरोपी प्रेम कुमार मिश्रा और सबूरी मिश्रा ने कैमरे पर कबूल किया था कि वे हिंसा में शामिल थे. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. हिंसा के दिन भीड़ ने पुलिस के सामने एक समुदाय विशेष के घर-मकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना को अंजाम दिया था. इस बीच पुलिस मूकदर्शक बनी रही. हालात को संभालने के लिए खुद एडीजी अमिताभ यश को मैदान में उतरना पड़ा था.

सीओ नहीं चला पाए टियर गैस गन

महाराजगंज में हुई हिंसा से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि आगजनी और पथराव कर रही भीड़ को काबू करने के दौरान तत्कालीन सीओ रुपेश गौड़ टियर गैस गन नहीं चला पाए थे. वह सिपाहियों से घबराई हुई आवाज में चिल्लाते नजर आए. उनसे निशाना लगाने के बाद टियर गैस गन नहीं चल पाई थी. भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया तो उन्हें बराबर घर के अंदर भागकर जान बचानी पड़ी थी. इलाके को आग के हवाले कर रहे दंगाईयों ने पुलिस पर पथराव किया था.

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026

हिंसा स्वीकार करने वाले आरोपी भेजे जेल

पुलिस ने हिंसा में शामिल दोनों आरोपी प्रेम कुमार मिश्रा और सबूरी मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने कैमरे पर कबूल किया था कि वे हिंसा में शामिल थे. उन्होंने ये भी कहा था कि हिंसा के लिए पुलिस ने उन्हें छूट दी थी. हालांकि, पुलिस अधिकारियों ने उनके दावों को खारिज कर दिया था. बहराइच की एसपी वृन्दा शुक्ला ने बताया कि प्रेम कुमार मिश्रा और सबूरी मिश्रा, सालिकपुरवा गांव के निवासी हैं और उन्होंने 14 अक्टूबर को महराजगंज में हुई आगजनी, लूटपाट और पथराव की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

महाराजगंज में भड़क गई थी हिंसा

13 अक्टूबर को बहराइच के महाराजगंज में मूर्ति विसर्जन यात्रा के दौरान डीजे पर भड़काऊ गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया था. इस बीच दो गुटों में पथराव हुआ. यात्रा में शामिल रामगोपाल मिश्रा दूसरे समुदाय के मकान की छत पर चढ़ गया और उसने वहां लगा धर्म विशेष का झंडा नोचकर फेंक दिया और वहां भगवा झंडा लगा दिया. इस पर फायरिंग की घटना हुई और रामगोपाल की मौत हो गई. उसके बाद हिंसा भड़क गई. गुस्साई भीड़ ने दूसरे समुदाय के घरों और दुकानों को निशाना बनाकर तोड़फोड़ और आगजनी की.

भीड़ ने की थी आगजनी और तोड़फोड़

हिंसा दूसरे दिन तब और ज्यादा भड़की जब हजारों की भीड़ मृतक रामगोपाल के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उमड़ पड़ी. भीड़ में मौजूद लोगों के हाथों में लाठी-डंडे थे. पुलिस के सामने भीड़ इकट्ठा होती रही. उसके बाद बेकाबू भीड़ ने कई घंटों तक पूरे इलाके में अराजकता फैलाई. महाराजगंज और आसपास के इलाकों में दूसरे समुदाय के घरों में आग लगा दी गई. अस्पताल और बाईकों के शोरुम फूंक दिए. देर शाम बामुश्किल हिंसा फैलाने वाली भीड़ पर काबू पाया जा सका.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

गिरावट की बड़ी वजह क्या दूसरी तिमाही के कंपनियों के कमजोर नतीजे हैं? जानिए

Next Post

भारतीय तटरक्षक बल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोलकाता हवाई अड्डा बंद

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
भारतीय तटरक्षक बल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोलकाता हवाई अड्डा बंद

भारतीय तटरक्षक बल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोलकाता हवाई अड्डा बंद

इंडिया गेट पर रूसी युवती संग युवक ने की अजीब हरकत, वीडियो वायरल

इंडिया गेट पर रूसी युवती संग युवक ने की अजीब हरकत, वीडियो वायरल

भारतीय हॉकी टीम को झटका, जर्मनी के खिलाफ मिली 0-2 से शिकस्त

भारतीय हॉकी टीम को झटका, जर्मनी के खिलाफ मिली 0-2 से शिकस्त

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।