गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - गिरावट की बड़ी वजह क्या दूसरी तिमाही के कंपनियों के कमजोर नतीजे हैं? जानिए

गिरावट की बड़ी वजह क्या दूसरी तिमाही के कंपनियों के कमजोर नतीजे हैं? जानिए

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 24 अक्टूबर 2024
A A
0
गिरावट की बड़ी वजह क्या दूसरी तिमाही के कंपनियों के कमजोर नतीजे हैं? जानिए
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 24अक्टूबर (The News Air): करीब दो हफ्ते पहले कंपनियों के नतीजों का सीजन शुरू हुआ था। अब तक आए दूसरी तिमाही के नतीजों ने निराश किया है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में निफ्टी 50 कंपनियों की अर्निंग्स ग्रोथ 20.3 फीसदी थी। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा है कि इस फाइनेंशियल ईयर में अर्निंग्स ग्रोथ सिर्फ 5.8 फीसदी रह सकती है। दूसरी तिमाही में कंज्यूमर कंपनियों के लिए भी अच्छी खबर नहीं आई है। सुस्त पड़ती डिमांड का असर कंपनियों के प्रदर्शन पर पड़ता दिख रहा है। ऑटो कंपनियों की वॉल्यूम ग्रोथ कमजोर रही है। कंज्यूमर स्टेपल्स कंपनियों ने प्रोडक्ट्स की कीमतें बढ़ाई हैं, जिसका असर उनके प्रदर्शन पर पड़ा है। दूसरी तिमाही में उन्हें क्विक कॉमर्स कंपनियों से भी कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा है।

आईटी सेक्टर में डिमांड में रिकवरी देखने को मिल सकती है। हालांकि, कंपनियों के तिमाही नतीजों पर इसका असर दिखने में थोड़ा समय लगेगा। प्राइवेट बैंक सहित कुछ पॉकेट्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का कहना है कि HDFC Bank और Axis Bank के नतीजों को देखने से ऐसा लगता है कि एसेट क्वालिटी में गिरावट का डर अब दूर हो रहा है। लेकिन, जेफरीज की रिपोर्ट को देखें तो इकोनॉमिक से जुड़े इंडिकेटर्स कंजम्प्शन घटने का संकेत दे रहे हैं। डिमांड में भी कमी आ रही है। ऐसे में रिटेल इनवेस्टर्स का सामना हकीकत से हो सकता है, जो अब तक हाई वैल्यूएशन की अनदेखी करते आ रहे थे।

कोफोर्ज के स्टॉक्स में 23 अक्टूबर को 11.11 फीसदी की तेजी आई। कारोबार के अंत में शेयर की कीमत 7,555 रुपये रही। Coforge के शेयरों में तेजी की वजह कंपनी के दूसरी तिमाही के अच्छे नतीजे हैं। बुल्स का कहना है कि कंपनी के पास हाई ग्रोथ वाले वर्टिकल्स में एक्सपर्टाइज है। कंपनी ने अपनी सेल्स स्ट्रेटेजी में भी बदलाव किया है, जिसका फायदा उसे मिलेगा। आगे कुछ बड़ी डिजिटल ट्रांसफॉर्नेशन डील्स मिलने की भी उम्मीद है। कंपनी आईटी सेवाओं की बढ़ती डिमांड का फायदा उठाने के लिए मजबूत स्थिति में है। उधर, बेयर्स का कहना है कि अमेरिका में टेक्नोलॉजी पर कंपनियों के खर्च मे कमी का असर कोफोर्ज के प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

यह भी पढे़ं 👇

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: कल से शुरू, घट स्थापना का मुहूर्त सिर्फ 50 मिनट, जानें पूरी पूजा विधि

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Knee Pain Ayurvedic Kadha

Knee Pain Ayurvedic Kadha: घुटनों के दर्द में राजीव दीक्षित ने बताया पारिजात का चमत्कारी काढ़ा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Diabetes

Diabesity क्या है: Belly Fat से कैसे बढ़ता है Diabetes का खतरा, डॉक्टर्स ने बताया पूरा सच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
France Economic Crisis

France Economic Crisis: कैसे दुनिया के सबसे अमीर देश ने अपनी Economy तबाह कर ली, चौंकाने वाला खुलासा

गुरूवार, 19 मार्च 2026

सिटी यूनियन बैंक के शेयर 23 अक्टूबर को 0.3 फीसदी गिरकर 167.99 रुपये पर बंद हुए। दरअसल, दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद 22 अक्टूबर को बैंक के शेयरों में 13 फीसदी तेजी आई थी। 23 अक्टूबर को निवेशकों ने स्टॉक्स में मुनाफावसूली की। इससे 23 अक्टूबर को City Union Bank का स्टॉक लाल निशान में बंद हुआ। दूसरी तिमाही में करीब हर मोर्चे पर बैंक का प्रदर्शन अच्छा रहा है। क्रेडिट ग्रोथ अच्छी रही है। मार्जिन बढ़ा है। Net Interest Income भी बढ़ी है। हालांकि, बढ़ती क्रेडिट कॉस्ट बैंक के लिए आगे चुनौती साबित हो सकती है।

वरूण बेवरेजेज का शेयर 23 अक्टूबर को 5.96 फीसदी के उछाल के साथ 630 रुपये पर बंद हुआ। शेयरों में उछाल की वजह सितंबर तिमाही में कंपनी का अच्छा प्रदर्शन था। कंपनी ने QIP से 7,500 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान बनाया है। इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी कर्ज घटाने, अधिग्रण और घरेलू बाजार में क्षमता बढ़ाने के लिए करेगी। कंपनी ने हाल में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कोंगो (DRC) में अपने नए प्लांट में उत्पादन शुरू किया था। इस प्लांट में पूरी क्षमता के साथ उत्पादन हो रहा है। इससे अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका में कंपनी का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। इधर, इंडिया में सितंबर तिमाही में बारिश का असर वॉल्यूम ग्रोथ पर पड़ा। Campa Coal की एग्रेसिव प्राइसिंग स्ट्रेटेजी का असर Varun Beverages के प्रदर्शन पर पड़ सकता है। कैंपा कोल PET बोतल 10 रुपये में बेच रही है, जबकि वरूण बेवरेजेज की बोतल की कीमत 20 रुपये है।

Previous Post

रोहतक नगर निगम की चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग टली

Next Post

टियर गैस गन नहीं चला पाए थे CO, हुआ पथराव तो भाग कर बचाई थी जान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: कल से शुरू, घट स्थापना का मुहूर्त सिर्फ 50 मिनट, जानें पूरी पूजा विधि

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Knee Pain Ayurvedic Kadha

Knee Pain Ayurvedic Kadha: घुटनों के दर्द में राजीव दीक्षित ने बताया पारिजात का चमत्कारी काढ़ा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Diabetes

Diabesity क्या है: Belly Fat से कैसे बढ़ता है Diabetes का खतरा, डॉक्टर्स ने बताया पूरा सच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
France Economic Crisis

France Economic Crisis: कैसे दुनिया के सबसे अमीर देश ने अपनी Economy तबाह कर ली, चौंकाने वाला खुलासा

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Political Funding in India

Political Funding in India: चुनावी चंदे का खेल कैसे शुरू हुआ? जानें पूरी कहानी

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Air India Safety Crisis

Air India Safety Crisis: यूरोप ने दिखाई रेड फ्लैग, सेफ्टी रेश्यो 1.96 पर पहुंचा, बैन का खतरा मंडराया

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
टियर गैस गन नहीं चला पाए थे CO, हुआ पथराव तो भाग कर बचाई थी जान

टियर गैस गन नहीं चला पाए थे CO, हुआ पथराव तो भाग कर बचाई थी जान

भारतीय तटरक्षक बल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोलकाता हवाई अड्डा बंद

भारतीय तटरक्षक बल, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, कोलकाता हवाई अड्डा बंद

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।