चंडीगढ़, 23 अक्टूबर (The News Air): आम आदमी पार्टी ने पंजाब के चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान समेत 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है।
लिस्ट में केजरीवाल और मान के अलावा मनीष सिसोदिया, दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी, पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, डॉ संदीप पाठक, राघव चड्ढा, एनडी गुप्ता, हरभजन सिंह के नाम शामिल है। लिस्ट में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, मुकेश अहलावत का नाम भी है। दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और आप नेता पंकज गुप्ता का नाम भी है।
वहीं पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, हरजोत बैंस, हरभजन सिंह ईटीओ, लाल चंद कटारूचक, बलजीत कौर, डॉ बलबीर सिंह, लालजीत सिंह भुल्लर
कुलदीप सिंह धालीवाल, गुरमीत सिंह खुड्डियां, बरिंदर गोयल, तरूणप्रीत सिंह सौंद, मोहिंदर भगत, डॉ. रवजोत, हरदीप मुंडिया भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।
पंजाब में पार्टी के कार्यकारी प्रधान प्रिंसिपल बुधराम और तीनों लोकसभा सांसद गुरुमीत सिंह मीत हेयर, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल और मलविंदर सिंह कंग को भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया गया है।
पार्टी के विधायक और मुख्य सचेतक बलजिंदर कौर, विधायक जसवीर सिंह राजा गिल, अमनशेर सिंह शैरी कलसी, जगदीप सिंह काका बराड़ और कुलवंत सिंह पंडोरी भी उपचुनाव में पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।








