LIVE | ...
रविवार, 12 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Sunny Deol के साथ Vineet Kumar Singh की पैन इंडिया फिल्म को मिला नया टाइटल ‘जाट’, पोस्टर हुआ जारी

Sunny Deol के साथ Vineet Kumar Singh की पैन इंडिया फिल्म को मिला नया टाइटल ‘जाट’, पोस्टर हुआ जारी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, मनोरंजन, राष्ट्रीय
A A
0
विनीत कुमार सिंह
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (The News Air):‘मुक्काबाज’ जैसी फिल्मों में अपने प्रभावशाली अभिनय के लिए मशहूर विनीत कुमार सिंह, आगामी पैन इंडिया फिल्म में अभिनेता सनी देओल के साथ काम करने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म का अस्थायी शीर्षक ‘एसडीजीएम’ था, जिसे अब आधिकारिक तौर पर ‘जाट’ नाम कर दिया गया है। सनी देओल के जन्मदिन के खास मौके पर इस टाइटल का अनावरण किया गया। विनीत कुमार सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “इंट्रोड्यूसिंग द मैन विद ए नेशनल परमिट फ़ॉर मैसिव एक्शन सन्नी देओल इन एंड एज जाट, SDGM is JAAT. हैप्पी बर्थडे एक्शन सुपरस्टार। मास फिस्ट लोडिंग.” सनी और विनीत का कोलैबोरेशन टैलेंट और स्टोरीटेलिंग का एक रोमांचक मिश्रण होने का वादा करता है, जो विभिन्न क्षेत्रों के दर्शकों को आकर्षित करेगा।

मैथरी मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा निर्मित यह फिल्म विनीत का सनी देओल के साथ पहला प्रोजेक्ट है। इस फिल्म को “देश की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म” के रूप में देखा जा रहा है और इसका निर्देशन गोपीचंद मालिनेनी ने किया है। इससे पहले, सिंह ने कहा था कि वह एक्शन फिल्म का हिस्सा बनकर “वाकई धन्य” और “उत्साहित” महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सनी देओल के बारे में एक निजी कहानी भी साझा की, उन्होंने कहा, “सनी सर मेरे बड़े भाई की तरह हैं। मैं और मेरा दोस्त उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए उनकी मूवी टिकट ब्लैक में खरीदते थे। मैं उनके साथ एक्शन सीन करते हुए बहुत सुरक्षित महसूस करता हूं- वह हमें सेट पर बहुत कम्फ़र्टेबल महसूस कराते हैं। मुझे सनी सर से एक्शन में बहुत कुछ सीखने को मिला है। हम उनके जन्मदिन पर भी शूटिंग कर रहे हैं और पैक अप के बाद उनका जन्मदिन मनाएंगे।” फिल्म में रणदीप हुड्डा, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे और यह अगले साल रिलीज होने वाली है।

जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है, तब से फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि सनी देओल और ‘रंगबाज’ अभिनेता उनके लिए क्या नया लेकर आएंगे। वर्तमान में, सिंह ‘सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं, जिसे TIFF 2024 के प्रीमियर में जबरदस्त प्रशंसा मिली थी। उन्होंने, कंवर खटाना की किताब ‘द गेम बिहाइंड सैफरन टेरर’ पर आधारित पोलिटिकल थ्रिलर ‘मैच फिक्सिंग’ के लिए भी साइन किया है। फिल्म के मेकर्स ने फिल्म में सिंह का एक शानदार फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें कहानी का सार की झलक देखने को मिलती है। ‘मैच फिक्सिंग’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके को-स्टार्स अनुजा साठे और मनोज जोशी भी हैं। इसके अलावा, वह ‘रंगीन’ में भी दिखाई देंगे।

यह भी पढे़ं 👇

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तुफान

Next Post

Maharashtra Election 2024,नहीं सुलझी महायुति में सीट बंटवारे की अड़चन,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

history

History July 12: 12 जुलाई का इतिहास में खास दिन, जानें क्या-क्या हुआ था आज के दिन

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 12 जुलाई 2026
Heavy Rain Alert

Heavy Rainfall Alert: मेघालय में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट, 10 राज्यों में ऑरेंज वार्निंग जारी

रविवार, 12 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 12 July 2026

Breaking News Live Updates 12 July 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 12 जुलाई 2026
astrology

Aaj Ka Rashifal 12 July 2026: रविवार का राशिफल, जानें आज किन राशियों को मिलेगी किस्मत का साथ

रविवार, 12 जुलाई 2026
Railway Tatkal

Indian Railways Tatkal Ticket: तत्काल टिकट का बदला नियम! अब टोकन मिलने का समय बदला

शनिवार, 11 जुलाई 2026
Next Post
विनीत कुमार सिंह

Maharashtra Election 2024,नहीं सुलझी महायुति में सीट बंटवारे की अड़चन,

विनीत कुमार सिंह

बॉलीवुड गलियारे में करवा चौथ की धूम

cliQ India Hindi

Women's T20 World Cup: वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ही प्लेयर ने जीता POM और POT का अवॉर्ड

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।