बुधवार, 25 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट लाइव स्कोर: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट दिन 2 मैच स्कोरकार्ड बेंगलुरु स्टेडियम

भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट लाइव स्कोर: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट दिन 2 मैच स्कोरकार्ड बेंगलुरु स्टेडियम

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 17 अक्टूबर 2024
A A
0
भारत बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट लाइव स्कोर: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टेस्ट दिन 2 मैच स्कोरकार्ड बेंगलुरु स्टेडियम
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर (The News Air): भारतीय टीम को नौ के स्कोर पर पहला झटका लगा। टिम साउदी ने कप्तान रोहित शर्मा को क्लीन बोल्ड किया। वह दो रन बना सके। शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं, ऐसे में विराट कोहली चार की जगह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए हैं। रोहित ने साउदी की इन स्विंग गेंद को आगे बढ़कर मारने की कोशिश की। गेंद उनके बल्ले और पैर के बीच के गैप से विकेट में घुस गई। फिलहाल विराट के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।

09:32 AM, 17-Oct-2024

IND vs NZ Live Score: भारत की पारी शुरू

भारतीय पारी की शुरुआत हो चुकी है। यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। ओवरकास्ट कंडीशन है और कीवी तेज गेंदबाजों की गेंद स्विंग हो रही है। हालांकि, टीम इंडिया ने तीन ओवर के बाद बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

UPI Digital Payment System

UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 25 March 2026

Breaking News Live Updates 25 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Today in History 25 March

Today in History 25 March: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 25 March 2026

Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि में सिंह-धनु को 100% शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 25 मार्च 2026

08:51 AM, 17-Oct-2024

IND vs NZ Live Score: दोनों टीमें इस प्रकार हैं

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मैट हेनरी, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओ’रूर्के।

08:44 AM, 17-Oct-2024

IND vs NZ Live Score: भारत ने जीता टॉस

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित ने कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। यह कवर के अंदर रहा है और हम समझते हैं कि शुरुआत में इसमें थोड़ी नमी हो सकती है, लेकिन पिच की प्रकृति ऐसी है कि आप पहले बोर्ड पर रन बनाना चाहेंगे। रोहित ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले टेस्ट खेलने वाली टीम से दो बदलाव हैं। शुभमन गिल 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उनकी जगह सरफराज खान को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज आकाश दीप की जगह कुलदीप यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है। वहीं, टॉम लाथम ने कहा, ‘विकेट को कवर के अंदर रखा गया है इसलिए उम्मीद है कि हम गेंद के साथ शुरुआत में इसका अच्छा उपयोग कर सकेंगे। मौसम खराब है, इसलिए हमारी यहां अच्छी तैयारी नहीं हो पाई है। एजाज पटेल के साथ तीन सीमर खेलेंगे। हमारे पास दो ऑलराउंडर हैं जो स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं।

08:37 AM, 17-Oct-2024

IND vs NZ Live Score: विलियम्सन के बिना उतरेगी कीवी टीम

कीवी टीम पहले मैच में केन विलियम्सन के बिना उतरेगी। विलियम्सन को श्रीलंका दौरे के दौरान चोट लगी थी। इससे वह अब तक उबर नहीं सके हैं। विलियम्सन कीवी स्क्वॉड में शामिल हैं, लेकिन वह बाकी के दो टेस्ट खेलेंगे या नहीं उस पर भी संशय बरकरार है। भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे आठ में से पांच टेस्ट जीतने जरूरी हैं।

08:37 AM, 17-Oct-2024

IND vs NZ Live Score: श्रीलंका दौरे की कड़वाहट को भुलाकर आगे बढ़ना चाहेगी न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज गंवाकर भारत दौरे पर आई है। न्यूजीलैंड की कमान टॉम लाथम के हाथों में है और वह भारतीय चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार होंगे। भारत के सामने समस्याएं बड़ी नहीं है, लेकिन न्यूजीलैंड को गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में कई दिक्कतों से गुजरना पड़ रहा है। स्पिनरों के सामने बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण कीवी टीम को श्रीलंका ने 2-0 से हराया। अब भारत के रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा जैसे खतरनाक स्पिनरों का सामना करना उनके लिए कठिन चुनौती होगा।

08:34 AM, 17-Oct-2024

IND vs NZ Live Score: भारत और कीवी खिलाड़ी स्टेडियम पहुंचे

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी स्टेडियम पहुंच चुके हैं। वे मैदान में अभ्यास करते दिख रहे हैं। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा, डेरिल मिचेल, टॉम लाथम और कई खिलाड़ी पिच का जायजा लेते दिखे। थोड़ी देर में टॉस होना है। पिच दो दिन तक कवर्स के अंदर रही है। ऐसे में नमी की वजह से तेज गेंदबाजों को शुरू में मदद मिल सकती है। इस मैच में रचिन रवींद्र पर खास ध्यान होगा।

08:34 AM, 17-Oct-2024

IND vs NZ Live Score: दूसरे दिन के लिए संशोधित समय

  • टॉस: सुबह 8:45 बजे से
  • पहला सत्र: सुबह 9:15 बजे से सुबह 11:30 बजे तक
  • सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक लंच
  • दूसरा सत्र: दोपहर 12:10 बजे से दोपहर 2:25 बजे तक
  • दोपहर 2: 25 बजे से 2:45 बजे तक चायकाल
  • तीसरा सत्र: दोपहर 2:45 बजे से शाम 4:45 बजे तक

08:32 AM, 17-Oct-2024

IND vs NZ Live Score: बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द

बारिश के कारण पहले दिन का खेल रद्द कर दिया गया था। बुधवार को एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। यहां तक कि टॉस भी नहीं हो सका। बुधवार को पूरे दिन बारिश की संभावना जताई गई थी। बीच बीच में कुछ देर के लिए बारिश रुकी, लेकिन मैदान पर गड्ढों की वजह से पिच को इतनी आसानी से नहीं सुखाया जा सकता था। लगभग पूरे दिन पिच कवर्स के अंदर रहा। बुधवार को बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट था और स्कूल भी बंद कर दिए गए थे। मंगलवार से ही बेंगलुरु में बारिश हो रही है। बीसीसीआई ने अपडेट दिया था कि गुरुवार को टेस्ट के दूसरे दिन 98 ओवर गेंदबाजी होगी टॉस पौने नौ बजे होगा, जबकि पहली गेंद नौ बजकर 15 मिनट पर फेंकी जाएगी।

08:24 AM, 17-Oct-2024

IND vs NZ Test Live: नौ पर टीम इंडिया को पहला झटका, साउदी ने रोहित को क्लीन बोल्ड किया, दो रन बना सके

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में है। टेस्ट का पहला दिन बारिश से पूरी तरह धुल गया था। अब तक इस टेस्ट में टॉस भी नहीं हो सका है। गुरुवार को 98 ओवर का खेल होना है, लेकिन सवाल यह है कि क्या आज भी बारिश विलेन बनेगी? भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालिफाई करने के लिए यह सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है।

Previous Post

देवरिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, एक शख्स पर चाकू से हमला, आरोपी गिरफ्तार

Next Post

ग्रीन टी से पुदीने के पानी तक…इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 10 सीक्रेट ड्रिंक्स

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

UPI Digital Payment System

UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

बुधवार, 25 मार्च 2026
Breaking News Live Updates 25 March 2026

Breaking News Live Updates 25 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Today in History 25 March

Today in History 25 March: आज के दिन बदली थी दुनिया की तस्वीर

बुधवार, 25 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 25 March 2026

Aaj Ka Rashifal 25 March 2026: नवरात्रि में सिंह-धनु को 100% शुभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

बुधवार, 25 मार्च 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: दो पश्चिमी विक्षोभ से इस हफ्ते भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

बुधवार, 25 मार्च 2026
Pargat Singh

Sheesh Mahal CAG Report: केजरीवाल के शीश महल पर 342% ज्यादा खर्च, कैग ने खोली पोल

मंगलवार, 24 मार्च 2026
Next Post
ग्रीन टी से पुदीने के पानी तक…इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 10 सीक्रेट ड्रिंक्स

ग्रीन टी से पुदीने के पानी तक...इम्यूनिटी बढ़ाने वाले 10 सीक्रेट ड्रिंक्स

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे सुप्रीम कोर्ट अगले प्रधान न्यायाधीश

जस्टिस संजीव खन्ना होंगे सुप्रीम कोर्ट अगले प्रधान न्यायाधीश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।