तिब्बत, 19 सितंबर,(The News Air): भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के पूर्व महानिदेशक गौतम कौल का 83 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थे। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1965 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी कौल ने 1998-2001 के दौरान आईटीबीपी के महानिदेशक के तौर पर सेवा दी।
अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को उनका निधन हुआ। कौल का बृहस्पतिवार को दिल्ली में लोधी श्मशानघाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। आईटीबीपी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उनके निधन पर शोक जताया है। आईटीबीपी मुख्य रूप से भारत-चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा देता है।








