गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ज्ञानवापी, मथुरा विवाद, वक्फ बिल…वीएचपी की बैठक में हुई चर्चा

ज्ञानवापी, मथुरा विवाद, वक्फ बिल…वीएचपी की बैठक में हुई चर्चा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 10 सितम्बर 2024
A A
0
ज्ञानवापी, मथुरा विवाद, वक्फ बिल…वीएचपी की बैठक में हुई चर्चा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

नई दिल्ली, 10 सितंबर (The News Air):  विश्व हिंदू परिषद ने रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। वीएचपी की बैठक हुई, ये उतना महत्वपूर्ण नहीं है जितना ये कि इसमें सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के 30 जज भी शामिल हुए। अजेंडा में मुख्य थे काशी के ज्ञानवापी और मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद, वक्फ संशोधन विधेयक, जबरन या लालच देकर धर्मपरिवर्तन, मंदिरों की सरकारी नियंत्रण से मुक्ति। वीएचपी के विधि प्रकोष्ठ की बैठक इस लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है कि संघ परिवार के कई वैचारिक मुद्दे चाहें मथुरा मंदिर विवाद हो या ज्ञानवापी-काशी विश्वनाथ विवाद, अभी अलग-अलग अदालतों में लंबित हैं। ऐसा लगता है कि अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद भव्य राममंदिर निर्माण के बाद संघ परिवार को महसूस हो रहा है कि ऐतिहासिक विवादों पर आंदोलन के बजाय कानूनी रास्ता ज्यादा कारगर साबित हो सकता है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वीएचपी की हालिया बैठक में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी शामिल हुए।

विश्व हिंदू परिषद की बैठक में सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के रिटायर्ड जजों का शामिल होना इस लिहाज से महत्वपूर्ण है कि संघ परिवार के कई वैचारिक मुद्दे अभी अदालतों में लंबित हैं। इनमें वाराणसी में काशी विश्वनाथ-ज्ञानवापी विवाद और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि-शाही मस्जिद ईदगाह विवाद शामिल हैं। वक्फ संशोधन विधेयक अभी चर्चा में है जो फिलहाल चर्चा के लिए संयुक्त संसदीय समिति को भेजा गया है। पिछले संसद सत्र में मोदी सरकार ने इस विधेयक को संसद में पेश किया था लेकिन विपक्ष के विरोध और एनडीए के कुछ सहयोगियों की तरफ से भी इस पर सवाल उठाए जाने के बाद बिल को जेपीसी को भेज दिया गया। इसके अलावा बीजेपी के शासन वाले अलग-अलग राज्यों में लाए गए कुछ धर्मपरिवर्तन-विरोधी कानून भी न्यायिक समीक्षा के दायरे में आ चुके हैं।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार के हवाले से बताया है कि इस बैठक का उद्देश्य समाज के सामने मौजूद मुद्दों पर सेवानिवृत्त जजों और वीएचपी के बीच विचारों का आदान-प्रदान करना था ताकि दोनों एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ सकें। इंडियन एक्सप्रेस ने वीएचपी चीफ को कोट किया है, ‘हमने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के रिटायर्ड जजों को आमंत्रित किया था। समाज के सामने सामूहिक मुद्दे – जैसे कि वक्फ (संशोधन) विधेयक, मंदिरों को वापस सौंपना, सरकार के नियंत्रण वाले मंदिरों को (समाज को) सौंपना, धर्मांतरण आदि पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य जजों और VHP के बीच विचारों का मुक्त आदान-प्रदान था ताकि दोनों एक-दूसरे की समझ विकसित कर सकें।’

यह भी पढे़ं 👇

Political Funding in India

Political Funding in India: चुनावी चंदे का खेल कैसे शुरू हुआ? जानें पूरी कहानी

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Air India Safety Crisis

Air India Safety Crisis: यूरोप ने दिखाई रेड फ्लैग, सेफ्टी रेश्यो 1.96 पर पहुंचा, बैन का खतरा मंडराया

गुरूवार, 19 मार्च 2026
NIA

NIA का बड़ा एक्शन: 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, भारत को बनाया था आतंक का ट्रांजिट रूट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: अखंड ज्योत जलाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगा अशुभ

गुरूवार, 19 मार्च 2026
बैठक को लेकर वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल ने अखबार को बताया कि यह विचारों के आदान-प्रदान का एक मंच था। उन्होंने कहा, ‘राष्ट्रवाद और हिंदुत्व पर चर्चा हुई। हिंदुओं को प्रभावित करने वाले कानून, मंदिरों की मुक्ति, धर्मपरिवर्तन, गो हत्या और वक्फ बोर्ड पर चर्चा हुई।’

रविवार देर रात केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीएचपी बैठक की तस्वीरें पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा,’आज विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित Judge’s Meet समारोह में सहभागिता करके विकसित भारत के निर्माण संबंधित न्यायिक सुधारो से जुड़े विषयों पर विस्तृत संवाद किया। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष श्री आलोक कुमार जी की गरिमामयी उपस्थित में सेवानिवृत्त न्यायाधीश, अन्य न्यायविद्, वरिष्ठ वकील व अन्य गणमान्य प्रबुद्धजन साथ उपस्थित रहे।’

Previous Post

ऑटोरिक्शा में विवाह पर सख्त पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट

Next Post

सरकार ने धान की कटाई से पहले पराली के उचित प्रबंधन के लिए किए अग्रिम इंतजाम: गुरमीत सिंह खुड़ियां

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Political Funding in India

Political Funding in India: चुनावी चंदे का खेल कैसे शुरू हुआ? जानें पूरी कहानी

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Air India Safety Crisis

Air India Safety Crisis: यूरोप ने दिखाई रेड फ्लैग, सेफ्टी रेश्यो 1.96 पर पहुंचा, बैन का खतरा मंडराया

गुरूवार, 19 मार्च 2026
NIA

NIA का बड़ा एक्शन: 6 यूक्रेनी और 1 अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार, भारत को बनाया था आतंक का ट्रांजिट रूट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: अखंड ज्योत जलाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम, वरना होगा अशुभ

गुरूवार, 19 मार्च 2026
RBSE 10th Result 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कभी भी होगा जारी, ऐसे करें चेक

गुरूवार, 19 मार्च 2026
LPG Crisis India

LPG Crisis India: ईरान युद्ध से गैस सप्लाई ठप, सरकार बोली: PNG पर करो स्विच

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
Gurmeet Singh Khudian

सरकार ने धान की कटाई से पहले पराली के उचित प्रबंधन के लिए किए अग्रिम इंतजाम: गुरमीत सिंह खुड़ियां

Kuldeep Dhaliwal

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री को मांग पत्र सौंपकर, रेल मार्ग द्वारा पूरे भारत से जोड़ने के लिए व्यक्तिगत हस्तक्षेप की मांग की

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।