LIVE | ...
गुरूवार, 18 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - आप सरकार पंजाब की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित कर रही है: सांसद मीत हेयर

आप सरकार पंजाब की खेल संस्कृति को पुनर्जीवित कर रही है: सांसद मीत हेयर

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 30 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
PC-1
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 30 अगस्त (The News Air): आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद और वरिष्ठ प्रवक्ता गुरमीत सिंह मीत हेयर ने राज्य की खेल संस्कृति को सफलतापूर्वक पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से नई खेल नीति लागू करने के लिए मान सरकार की प्रशंसा की। मीत हेयर ने कहा कि नई खेल नीति और ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ जैसे टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य पंजाब को खेल के क्षेत्र में फिर से नंबर वन राज्य बनाना है।

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में वरिष्ठ प्रवक्ता नील गर्ग के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए हेयर ने कहा कि वर्तमान में तीसरा खेडां वतन पंजाब दियां चल रहा है। इस वर्ष तीन नए खेल- साइकिलिंग, बेसबॉल और तायक्वोंडो शुरू किए गए हैं। साथ ही पहली बार पैरा-एथलेटिक्स, पैरा-पावरलिफ्टिंग और पैरा-बैडमिंटन को भी शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि हर साल इस आयोजन का विस्तार हो रहा है, अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और अधिक खेल जुड़ रहे हैं। पहले, आठ आयु वर्ग थे, लेकिन इस बार, 70 की उम्र से ज्यादा आयु वर्ग को भी जोड़ा गया है, जिससे कुल मिलाकर नौ आयु वर्ग हो गए हैं।

हेयर ने बताया कि नकद पुरस्कार, जो पहले 40 वर्ष तक के आयु वर्ग को दिए जाते थे, अब 70 और 70 से ज्यादा आयु वर्ग के विजेताओं को भी दिए जाएंगे। 40 वर्ष की आयु तक के पदक विजेताओं को कुल लगभग 9 करोड़ रु का नकद पुरस्कार मिलेगा, जबकि 40 से ज्यादा उम्र के श्रेणियों में 1,221 पदक विजेता नकद पुरस्कार में कुछ 90 लाख रुपए वितरित होंगे।

आप नेता ने मीडिया को स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि पंजाब इस तरह का कैडर स्थापित करने वाला पहला राज्य बनने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कैडर में 113 सदस्य होंगे, जिसमें ग्रुप ए और बी प्रत्येक में 16 पद, ग्रुप सी में 80 पद और ग्रुप डी में एक पद होगा। हेयर ने कहा कि किसी अन्य राज्य के पास समर्पित खेल चिकित्सा कैडर नहीं है। वे आम तौर पर लोगों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त करते हैं या ऐसी सुविधाओं का पूरी तरह अभाव होता है। इसलिए पंजाब सरकार ने आधिकारिक तौर पर एक संगठित स्पोर्ट्स मेडिसिन कैडर के गठन की घोषणा की है।

हेयर ने आगे कहा कि नई खेल नीति पंजाब में लागू की जा रही है और जल्द ही इसकी सफलता दिखाई देगी। इस नीति के अनुसार पंजाब के सभी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को नौकरी की गारंटी दी जाएगी। जो खिलाड़ी 1 जनवरी 2016 से सक्रिय हैं, वे इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मान सरकार उन खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है जिनकी अकाली और कांग्रेस शासन के दौरान उपेक्षा की गई थी। इसके अतिरिक्त पंजाब में स्थानीय प्रतिभा और खेलों की लोकप्रियता के आधार पर खेल नर्सरियां विकसित की जा रही हैं। मालवा क्षेत्र में पहली बार एस्ट्रोटर्फ लगाए जा रहे हैं और इन नर्सरियों के लिए कोच और अन्य स्टाफ की भी भर्ती की जा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah ने भेजा Thank You Message, Imtiaz Ali की ‘Main Wapas Aaunga’ पर बरसे फूल

गुरूवार, 18 जून 2026
#BJP National Working President Nitin Nabin

बड़ी खबर! BJP President Nitin Nabin का Punjab दौरा, 20-22 जून तक रहेंगे प्रदेश में

गुरूवार, 18 जून 2026
Punjab Minister

Punjab Minister पर Business में हिस्सेदारी की जबरन मांग, High Court सख्त

गुरूवार, 18 जून 2026
Australia Population

हैरान करने वाला: Australia Population में 73% वृद्धि प्रवासियों से

गुरूवार, 18 जून 2026

आप सांसद ने कहा कि पंजाब की मान सरकार ने अप्रैल 2022 से लेकर अब तक 88 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया है। खिलाड़ियों को खेडां वतन पंजाब दियां में पुरस्कार राशि 2022 में 6.85 करोड़ था जो अब बढ़कर 8.87 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं पंजाब के पेरिस ओलंपियनों को 12.50 करोड़ रुपये का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा 2023 एशियाई खेलों, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रीय आयोजनों के खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कार मिले।

मीत हेयर ने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि पंजाब प्रतियोगिताओं से पहले खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में सबसे आगे है। इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए बेहतर तैयारी करने में मदद मिलती है। सरकार ने पंजाब के ओलंपिक एथलीटों और पैरा-ओलंपियनों को भी 25 लाख रुपये देकर सम्मानित किया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में महिलाओं के लिए लगाए जाएंगे हुनर विकास कैंप: डॉ. बलजीत कौर

Next Post

लुका-छिपी खेल रही थी 11 साल की मासूम, कमरे में छिपने गई…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Naseeruddin Shah

Naseeruddin Shah ने भेजा Thank You Message, Imtiaz Ali की ‘Main Wapas Aaunga’ पर बरसे फूल

गुरूवार, 18 जून 2026
#BJP National Working President Nitin Nabin

बड़ी खबर! BJP President Nitin Nabin का Punjab दौरा, 20-22 जून तक रहेंगे प्रदेश में

गुरूवार, 18 जून 2026
Punjab Minister

Punjab Minister पर Business में हिस्सेदारी की जबरन मांग, High Court सख्त

गुरूवार, 18 जून 2026
Australia Population

हैरान करने वाला: Australia Population में 73% वृद्धि प्रवासियों से

गुरूवार, 18 जून 2026
manitoba-hepatitis-outbreak

चौंकाने वाला: Manitoba Hepatitis A के केस तेजी से बढ़े

गुरूवार, 18 जून 2026
Punjab Kisan Andolan LIVE Video Update Jagjit Singh Dallewal

बड़ा आरोप: Dallewal ने जांच कमेटी पर लगाए गंभीर दोष

गुरूवार, 18 जून 2026
Next Post
रेप की वारदात

लुका-छिपी खेल रही थी 11 साल की मासूम, कमरे में छिपने गई...

रेप की वारदात

आंध्र प्रदेश गर्ल्स वॉशरूम हिडन कैमरा केस

रेप की वारदात

भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग ने जाल बिछाया, तलाशी अभियान जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।