Manipur: मणिपुर के पूर्वी इंफाल जिले के सेकता अवांग लेईकाई इलाके में तलाश अभियान के दौरान हथियार और गोला-बारूद का जखीरा बरामद किया गया है। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
बयान में बताया गया कि इलाके में तलाश अभियान के दौरान तीन इन्सास राइफल, दो एके-56 राइफल, मैगजीन, गोला-बारूद और सैन्य वर्दी सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि इस वारदात के संबंध में चार पुलिसकर्मियों और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उन्हें दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
बयान में कहा गया है, ”तलाश अभियान के दौरान पांच बंदूकें, 10 ग्रेनेड, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और एक वायरलेस सेट बरामद किया गया है।’








