LIVE | ...
रविवार, 16 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पंजाब पुलिस नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड रमनजीत रोमी को हांगकांग से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाई

पंजाब पुलिस नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड रमनजीत रोमी को हांगकांग से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाई

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 22 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
पंजाब पुलिस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 22 अगस्त (The News Air): मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार न्याय सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, पंजाब पुलिस ने 2016 के नाभा जेल ब्रेक कांड के मास्टरमाइंड रमनजीत सिंह उर्फ़ रोमी का हांगकांग से सुरक्षित प्रत्यर्पण प्राप्त कर लिया है और उसे पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की टीम द्वारा आज भारत वापस लाया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए, पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने अपने एक्स प्लेटफार्म (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के माध्यम से बताया, “पंजाब पुलिस के अथक प्रयासों के फलस्वरूप, न्याय सुनिश्चित करने के लिए आज मुख्य साजिशकर्ता रोमी को भारत वापस लाया जा रहा है। वह #ISI और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (#KLF) के अन्य फरार कैदियों सहित हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह गलवड्डी के संपर्क में था।”

डीजीपी ने ट्वीट में आगे लिखा, “हम इस अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए हांगकांग के अधिकारियों, सीबीआई, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और अन्य सभी केंद्रीय एजेंसियों का धन्यवाद करते हैं।”

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

उल्लेखनीय है कि भगोड़े रमनजीत सिंह उर्फ़ रोमी ने 27 नवंबर 2016 को सुबह 9 बजे के करीब हुए नाभा जेल ब्रेक में अहम भूमिका निभाई थी। इस कांड में, गैंगस्टरों ने पुलिस की वर्दी पहनकर उच्च सुरक्षा वाली जेल में घुसपैठ की थी और 6 खतरनाक कैदियों/गैंगस्टरों को फरार करवाया था। इन गैंगस्टरों में हरमिंदर सिंह उर्फ मिंटू, गुरप्रीत सिंह सेखों, अमनदीप सिंह ढोटियां, कुलप्रीत सिंह उर्फ नीटा दीओल, कश्मीर सिंह उर्फ गलवड्डी और गैंगस्टर हरजिंदर सिंह उर्फ विक्की गोंडर शामिल थे। उल्लेखनीय है कि इनमें से विक्की गोंडर को बाद में पंजाब पुलिस ने 26 जनवरी 2018 को राजस्थान में मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया था।

रोमी, जो शेरा खुब्बन/विक्की गोंडर गैंग का मुख्य सदस्य था, ने नाभा जेल ब्रेक को अंजाम देने के लिए गैंग के सदस्यों को वित्तीय सहायता, हथियार और जेल में प्रवेश के लिए नकली आईडी प्रदान की थी। इसके साथ ही, जेल से फरार हुए कैदियों को सुरक्षित घर और छुपने के ठिकाने भी उपलब्ध करवाए थे।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि लगातार जांच और ऑपरेशनों के माध्यम से नाभा जेल ब्रेक के कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार करके चार्जशीट किया गया था, जबकि रमनजीत सिंह उर्फ़ रोमी, जो कि विदेशी हैंडलर था, को भगोड़ा घोषित किया गया था। रमनजीत, जो कि आईएसआई और खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) के हरमिंदर सिंह मिंटू और कश्मीर सिंह गलवड्डी के संपर्क में भी था, जेल ब्रेक का मास्टरमाइंड था।

डीजीपी ने कहा कि न्याय सुनिश्चित करने की हमारी निरंतर कोशिश ने रोमी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर और रेड कार्नर नोटिस जारी करवाया। उसके प्रत्यर्पण की प्रक्रिया 2018 में
विशेष प्रशासनिक क्षेत्र हांगकांग के साथ आपसी कानूनी सहायता संधि के तहत की गई थी और इस मामले को न्याय विभाग और हांगकांग की माननीय अदालत में ठोस रूप से पेश किया गया था। इसके बाद हांगकांग के माननीय मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा 6 अगस्त 2024 को रोमी के आत्मसमर्पण के संबंध में आदेश जारी किया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने एडीजीपी प्रमोद बान के नेतृत्व वाली एजीटीएफ की समूची टीम के कठिन प्रयासों की प्रशंसा की, जिसके तहत भारत सरकार के विदेश मंत्रालय (एमईए) के सहयोग से एक बेहतरीन अंतरराष्ट्रीय ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर पंजाब पुलिस की दृढ़ता और योग्यता को साबित किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

 स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर परिषद/नगर पंचायतों और नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारियों को दिए निर्देश

Next Post

4100 करोड़ की डील और अडानी की झोली में आ गई एक और पावर कंपनी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
अडानी ग्रुप

4100 करोड़ की डील और अडानी की झोली में आ गई एक और पावर कंपनी

अडानी ग्रुप

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यह गेंदबाज़ है तेज़ गेंदबाज़ी के दावेदार

अडानी ग्रुप

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024....

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।