शुक्रवार, 8 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री की कोशिशों से राज्य में बड़ी निवेश परियोजनाओं का रास्ता साफ

मुख्यमंत्री की कोशिशों से राज्य में बड़ी निवेश परियोजनाओं का रास्ता साफ

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 21 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, बिज़नेस
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

मुंबई,21 अगस्त (The News Air): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के लिए बड़े निवेश परियोजनाओं का मार्ग प्रशस्त किया, क्योंकि सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड, आर.पी.जी., सिफी टेक्नोलॉजीज और जे.एस.डब्ल्यू. ग्रुप जैसी प्रमुख कंपनियों ने राज्य में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है।

इन उद्योगों के प्रमुखों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब में निवेश के व्यापक अवसरों को उजागर किया और राज्य में निवेश करने का निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि देश के तेजी से उभरते औद्योगिक केंद्र के रूप में पंजाब में निवेश करने से उद्यमियों को काफी लाभ होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब में संपूर्ण सामुदायिक सौहार्द, शांति और सद्भाव है, जो राज्य के सर्वांगीण विकास और समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अच्छी तरह जानते हुए कि बिजली विकास के इंजन के रूप में काम करती है, पंजाब सरकार द्वारा आवासीय, वाणिज्यिक और कृषि सहित हर क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों से राज्य के इस उद्योग-हितैषी वातावरण का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की, जिसमें बुनियादी ढांचा, निर्बाध बिजली आपूर्ति, कुशल मानव संसाधन और बेहतर औद्योगिक और कार्यशील माहौल शामिल है। उद्योगपतियों को पंजाब में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों और नवाचारों के लिए हमेशा तैयार है।

मुख्यमंत्री के साथ बैठक के दौरान सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीईओ दामोदरन सतगोपन ने राज्य के उद्योग-हितैषी माहौल और बेहतर प्रशासन का हवाला देते हुए पंजाब में महत्वपूर्ण निवेश करने में अपनी कंपनी की गहरी रुचि व्यक्त की। उन्होंने पंजाब के रणनीतिक लाभ, कुशल मानव संसाधन, बुनियादी ढांचे और नौकरशाही के पेशेवर व्यवहार को उजागर किया, जो राज्य को फार्मास्युटिकल उद्योग के लिए एक प्रमुख स्थान बनाता है। उन्होंने कहा कि यह बैठक एक बड़े साझेदारी की शुरुआत है, जिससे पंजाब की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा और नए अवसर पैदा होंगे। कंपनी ने राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के कारण अपने मौजूदा टौंसा प्रोजेक्ट का विस्तार करने में रुचि दिखाई।

इससे पहले, दामोदरन सतगोपन ने मुख्यमंत्री को बताया कि फार्मा कंपनी का वार्षिक कारोबार 48,496 करोड़ रुपए है और वर्तमान में टौंसा, बलाचौर (एस.बी.एस. नगर) और मोहाली (एस.ए.एस. नगर) में परियोजनाएं क्रियाशील हैं। उन्होंने कहा कि सन फार्मा इन-लाइसेंसिंग, एम एंड ए और आउट-लाइसेंसिंग गतिविधियों के माध्यम से अपने कारोबार का विस्तार करने की इच्छुक है। उन्होंने यह भी कहा कि सन फार्मा विश्व प्रसिद्ध अकादमियों और संस्थानों के साथ संयुक्त उद्यम और अनुसंधान साझेदारी स्थापित करना चाहती है।

इस दौरान, आर.पी.जी. ग्रुप के वाइस चेयरमैन अनंत गोयनका ने राज्य में निवेश करने की इच्छा जताते हुए उद्योगपतियों को आने वाली चुनौतियों के समाधान के लिए पंजाब में बनाए गए सिंगल विंडो सिस्टम की प्रशंसा की। पंजाब में बड़े पैमाने पर निवेश करने की इच्छा जताते हुए उन्होंने कहा कि सीएट ने पंजाब में बड़े पैमाने पर विस्तार करने की योजनाएं बनाई हैं क्योंकि राज्य सीएट के विकास के लिए एक आदर्श स्थान है। उन्होंने बताया कि ग्रुप ने पहले ही दक्षिण और पश्चिम में बड़े पैमाने पर निवेश किया है और अब पंजाब की बारी है।

यह भी पढे़ं 👇

Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब Tax विभाग ने पकड़ा ₹15.56 करोड़ का GST घोटाला, लुधियाना फर्म के डायरेक्टर गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 मई 2026
Bhagwant mann CM Punjab

पंजाब की जीवन रेखा हो रही पुनर्जीवित: 14,000 KM पाइपलाइन, 21,000 Cusecs पानी ने बदली तस्वीर – CM मान

शुक्रवार, 8 मई 2026

सिफी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के प्रमुख, दलीप कौल ने कहा कि सिफी टेक्नोलॉजीज ने पहले चरण में मोहाली में एक समर्पित/कैप्टिव डेटा सेंटर स्थापित करने और पंजाब में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) आधारित हॉरिजॉन्टल डेटा सेंटर में 1500 करोड़ रुपए का निवेश करने का निर्णय लिया है।

इस दौरान, जे.एस.डब्ल्यू. ग्रुप ने राज्य में जे.एस.डब्ल्यू. स्टील कोटिंग उत्पादों सहित 1600 करोड़ रुपए का और निवेश करने पर सहमति व्यक्त की। जे.एस.डब्ल्यू. स्टील कोटेड प्रोडक्ट्स लिमिटेड के बिजनेस हेड अमरजीत सिंह दहिया और अश्विनी कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को बताया कि जे.एस.डब्ल्यू. स्टील कोटिंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने विस्तार के लिए 1600 करोड़ रुपए की लागत से राजपुरा में मौजूदा प्लांट के पास 28.17 एकड़ जमीन खरीदी है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

नील गर्ग ने ओटीएस-3 की सफलता के लिए मान सरकार की सराहना की

Next Post

बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा ‘सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज’ में प्रेरणादायक भाषण

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Milk check

पंजाब में Milk की Quality Check: 2 दिन में 200 Samples लिए गए, मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

शुक्रवार, 8 मई 2026
E-Sanction System

पंजाब में लॉन्च हुआ डिजिटल E-Sanction System, दस्ती मंजूरी का युग खत्म, ₹50 करोड़ का प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद

शुक्रवार, 8 मई 2026
Harpal Singh Cheema

पंजाब Tax विभाग ने पकड़ा ₹15.56 करोड़ का GST घोटाला, लुधियाना फर्म के डायरेक्टर गिरफ्तार

शुक्रवार, 8 मई 2026
Bhagwant mann CM Punjab

पंजाब की जीवन रेखा हो रही पुनर्जीवित: 14,000 KM पाइपलाइन, 21,000 Cusecs पानी ने बदली तस्वीर – CM मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
CM भगवंत मान

BJP पंजाबियों को Anti-National बता रही है, Communal Forces की साजिश नाकाम होगी-भगवंत मान

शुक्रवार, 8 मई 2026
अमन अरोड़ा

अमन अरोड़ा ने ईडी के आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश, कहा – एक रुपया भी लिया तो छोड़ दूंगा राजनीति

शुक्रवार, 8 मई 2026
Next Post
Harbhajan ETO

बिजली और लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. द्वारा ‘सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स एंड ड्यूटीज’ में प्रेरणादायक भाषण

Anurag Verma

मुख्यमंत्री की स्वच्छ वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता के तहत सभी शहरों में सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा: अनुराग वर्मा

Harpal Singh Cheema

यूपीएससी लैटरल एंट्री पर 'आप' ने कहा - भाजपा बाबासाहेब का संविधान और आरक्षण खत्म करना चाहती है

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।