शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भारत को भी मुश्किल में फंसाना चाहते हैं शेख हसीना के दुश्मन?

भारत को भी मुश्किल में फंसाना चाहते हैं शेख हसीना के दुश्मन?

बीएनपी ने कर दी प्रत्यर्पण की मांग

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 21 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
शेख हसीना
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 21 अगस्त (The News Air): बांग्लादेश की मुख्य विपक्षी बांग्लादेश नैशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने भारत से अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है। क्या यह बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती है? बीएनपी ने कहा है कि बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य अपराधों में मुकदमा दर्ज है। बीएनपी ने कहा, ‘हमारा आग्रह है कि आपको कानूनी तरीके से बंग्लादेश की सरकार को उन्हें (शेख हसीना को) सौंप देना चाहिए।’ हसीना ने छात्र आंदोलन की आड़ में अराजक हुई स्थिति के बीच 5 अगस्त को देश छोड़ दिया था। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री अब भारत में रह रही हैं।

भारत को असहज करना चाहती है बीएनपी?

अब शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग की मुख्य प्रतिद्वंद्वी बीएनपी ने भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की है। बीएनपी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने कहा कि बांग्लादेश के लोगों ने शेख हसीना के खिलाफ मुकदमा चलाने का फैसला दे दिया है। उन्हें अब मुकदमे का सामना करने दीजिए। उन्होंने पार्टी के संस्थापक जियाउर रहमान को ढाका में श्रद्धांजलि देने के बाद ये बातें कहीं। आलमगीर ने कहा कि शेख हसीना को शरण लेने की अनुमति देना लोकतांत्रिक सिद्धांतों की रक्षा के भारत के संकल्प के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा, ‘वहां रहकर उन्होंने (शेख हसीना ने) बांग्लादेश में हुई क्रांति को धता बताने की कई साजिशें शुरू की हैं।’ बीएनपी महासचिव ने कहा कि बांग्लादेश और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि है, इसलिए जिनके खिलाफ कोर्ट केस हो, उन्हें जरूर सौंपना चाहिए।

भारत-बांग्लादेश के बीच है प्रत्यर्पण संधि

यह भी पढे़ं 👇

One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026
May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026

शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद बीएनपी चीफ और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को हाउस अरेस्ट से मुक्त कर दिया गया है। पार्टी ने कहा कि शेख हसीना के खिलाफ हत्या और उगाही जैसे अपराधों में मुकदमा दर्ज है जो प्रत्यर्पण की शर्तों के अधीन आता है। सूत्र बताते हैं कि प्रत्यर्पण का द्विपक्षीय समझौता वैसे मामलों में लागू नहीं होता है जिनकी प्रकृत्ति राजनीतिक हो। यानी राजनीतिक हस्तियों का प्रत्यर्पण जरूरी नहीं होता, लेकिन हत्या जैसे गंभीर अपराध में मुकदमा दर्ज हो तो फिर नेताओं का भी प्रत्यर्पण हो सकता है।

भारत के पास है अनुच्छेद 8 का हथियार

सवाल फिर से वही है कि क्या बीएनपी की मांग ने भारत को मुश्किल में डाल दिया? दरअसल, भारत के पास बांग्लादेश के साथ प्रत्यर्पण होने के बावजूद शेख हसीना के संरक्षण का रास्ता है। भारत प्रत्यर्पण संधि के अनुच्छेद 8 का हवाला देकर शेख हसीना को प्रत्यर्पित करने से इनकार कर सकता है। अनुच्छेद 8 कहता है कि अगर प्रत्यर्पण की मांग के पीछे इरादा सही या न्याय के हक में नहीं हो तो प्रत्यर्पण से इनकार किया जा सकता है।

बीएनपी महासचिव ने कहा कि शेख हसीना अब भी दिल्ली से बांग्लादेश के छात्रों और अन्य नागरिकों के विजय के खिलाफ षडयंत्र रच रही हैं। आलमगीर ने कहा, ‘मैं यह पूरी मजबूती से कह रहा हूं और मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बांग्लादेश के लोगों के दुश्मन को शरण देकर भारत यहां के लोगों का प्यार नहीं पा सकता है।’ अवामी लीग ने शेख हसीना के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाने के लिए अंतरिम सरकार की आलोचना की है। उसने कहा कि हसीना के खिलाफ राजनीतिक दुर्भावना से झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

रिलीज से पहले ही विवादों में घिरी कंगना रनौट की इमरजेंसी

Next Post

शराब, कॉलगर्ल और पोर्न…दरिंदगी वाली रात रेडलाइट एरिया गया था आरोपी

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

One Gas Connection Per House

One Gas Connection Per House: एक घर एक गैस कनेक्शन! सरकार का नया नियम क्या है, किन पर पड़ेगा असर

शनिवार, 9 मई 2026
May 9 History

May 9 History: 9 मई को घटीं दुनिया बदल देने वाली ये बड़ी घटनाएं

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 9 मई 2026
Breaking News Live Updates 9 May 2026

Breaking News Live Updates 9 May 2026: Big Headlines, हर अपडेट सबसे पहले

शनिवार, 9 मई 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: आने वाले 2 हफ्तों में बदलेगा मौसम का मिजाज, जारी हुआ बड़ा अलर्ट

शनिवार, 9 मई 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानें आपका भाग्य

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
शराब, कॉलगर्ल और पोर्न…दरिंदगी वाली रात रेडलाइट एरिया गया था आरोपी

शराब, कॉलगर्ल और पोर्न...दरिंदगी वाली रात रेडलाइट एरिया गया था आरोपी

cliQ India Hindi

इराक जा रही 51 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 35 लोगों की मौत, कई गंभीर

कौन बनेगा करोड़पति 16: एक गलत जवाब के कारण 3 लाख से 10 हजार पर आ धमके डॉक्टर राघवेंद्र

कौन बनेगा करोड़पति 16: एक गलत जवाब के कारण 3 लाख से 10 हजार पर आ धमके डॉक्टर राघवेंद्र

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।