अमृतसर, 19 अगस्त (The News Air) पंजाब के अमृतसर में एक रक्षाबंधन वाले दिन दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां, बाइक सवार एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अमृतसर से बाबा बकाला साहिब माथा टेकने जा रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सिर पर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद सूचना मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जिसके बाद परिजनों को घटना बारे सूचित किया। जिसके बाद सूचना पाकर तुरंत मौके पर पहुंचे। बेटे का शव देखकर मां-बाप दोनों रोने लगे। वहीं रोते-रोते मृतक की मां बेसुध हो गई।
10 दिन बाद जाना था न्यूजीलैंड
गोल्डन गेट के पास उसकी बुलेट मोटरसाइकिल का एक कार से एक्सीडेंट हो गया। इस दौरान मनप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मृतक युवक मनप्रीत सिंह को न्यूजीलैंड का वीजा मिला हुआ था और वह राखड़ पुन्निया मेले के मौके पर बाबा बकाला साहिब माथा टेककर भगवान का शुक्रिया अदा करने जा रहा था। फिलहाल मृतक युवक के परिजनों के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है और जल्द ही पुलिस कार चालक को भी गिरफ्तार कर लेगी।








