LIVE | ...
गुरूवार, 16 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया जा रहा है भारत बंद का आवाहन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ सोशल मीडिया पर किया जा रहा है भारत बंद का आवाहन

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 5 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
भारत बंद
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Quota within Quota: एक तरफ देश के संविधान और न्याय पालिका पर भरोसा करने का दावा करने वाले वर्ग के संगठन और नेता अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले को निशाना बनाए हुए हैं. ये फैसला आरक्षण से जुड़ा है, जिसके खिलाफ अब दलित संगठन और दलित नेता एकजुट हो रहे हैं. ये संगठन और नेता सुप्रीम कोर्ट के फैसले को भेदभावपूर्ण बता रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ दलित नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर इस फैसले के खिलाफ मुहीम भी छेड़ दी है और 21 अगस्त को भारत बंद का आवाहन किया है. इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ #21_अगस्त_भारत_बंद के नाम से अभियान चलाया जा रहा है. इसे ज्यादा से ज्यादा पोस्ट कर ट्रेंड कराने की कवायद की जा रही है.

बीते गुरुवार को दिए अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने एससी-एसटी में उपवर्ग बनाने का अधिकार राज्यों को दे दिया था. इसके अलावा अदालत ने एससी-एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने का आदेश भी दिया था.

भारत बंद के पीछे क्या है तर्क
ट्राइबल आर्मी के संस्थापक हंसराज मीणा ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा ” प्रिय बहुजन साथियों, सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाल ही में दिए गए एससी/एसटी आरक्षण में उपवर्गीकरण के फैसले ने देश में एक नई बहस को जन्म दिया है. ये फैसला संविधान विरोधी है और इसके पीछे की मानसिकता पर सवाल खड़े करता है. दुर्भाग्यवश, इस फैसले को मद्देनजर रखते हुए दलित आदिवासी वर्ग से नफरत करने वाले मनुवादी मानसिकता के लोग ट्विटर पर सक्रिय हो गए हैं. इन लोगों ने भील, वाल्मिकी, और अन्य कई जातियों के सरनेम का उपयोग करते हुए नए फर्जी हैंडल बनाए हैं. इनका एकमात्र उद्देश्य समाज में फूट डालना और अपनी सत्ता को कायम रखना है, जैसा कि सुप्रीम कोर्ट और सरकार भी कर रही है.

हमारा बहुजन समाज हमेशा से ही एकजुटता का प्रतीक रहा है. हमें इन विभाजनकारी तत्वों के प्रयासों को विफल करना होगा. सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी जानकारियों और नफरत भरे संदेशों से बचें. इनकी सच्चाई जानें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें. यह समय है कि हम सभी मिलकर इस मनुवादी विभाजनकारी मानसिकता का मुकाबला करें और अपने समाज की एकता और अखंडता को बनाए रखें. संविधान और हमारे अधिकारों की रक्षा के लिए हमें एकजुट होकर आवाज उठानी होगी. हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे समाज में कोई भी व्यक्ति विभाजनकारी नीतियों और फर्जी प्रचार का शिकार न बने। हमें सावधान रहना होगा और समाज में शांति और एकता बनाए रखने के लिए संगठित रहना होगा।

जय भीम। जय बिरसा। जय संविधान।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Ration Depot License

Punjab Ration Depot License: CM मान ने 2800 परिवारों को दी रोजगार की सौगात

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Old Pension Scheme Andhra Pradesh

Old Pension Scheme Andhra Pradesh: OPS में जाने का मौका, सरकार ने दिया आदेश

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Janmashtami 2026 Date

Janmashtami 2026 Date: 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में होगा पूजन

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
NPS vs UPS Pension

NPS vs UPS Pension: किसमें है असली फायदा? 8th Pay Commission से पहले जानें

गुरूवार, 16 जुलाई 2026

-हंसराज मीणा

(सामाजिक कार्यकर्ता)

#SaveReservation

#21_अगस्त_भारत_बंद

#21_अगस्त_भारत_बंद_रहेगा.”

बनवारी लाल बैरवा जो भीम आर्मी के सदस्य हैं ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि #21_अगस्त_भारत_बन्द, तैयारी कर लो इस बार मैदान में दुगनी ताकत से उतरेंगे. वक्त से छीन कर लाएंगे अपना हक फिर से. वो दौर ही क्या जो हमारा ना हुआ. एकता बनाये रखो साथियों अगर बिखरोगे तो टूट जाओगे. हौसला और हिम्मत बनाए रखो. कमजोरों को अक्सर दुनिया गुलाम बना लेती है.”

2018 में भी दलित संगठनों ने किया था भारत बंद

साल 2018 में भी दलित संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के ही एक फैसले के खिलाफ 2 अप्रैल 2018 को भारत बंद का आयोजन किया था, जो काफी सफल रहा था. दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक फैसले में अनुसूचित जाति/ जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम-1989 में किए कुछ परिवर्तन का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ इस बंद का आयोजन किया गया था. इस बंद में कई जगह हिंसक घटनाएँ भी सामने आयीं थी. जिसके बाद सरकार ने संविधान संशोधन कर सुप्रीम कोर्ट की ओर से किए गए बदलावों को निष्प्रभावी कर दिया था.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

INDvsSL वनडे सीरीज में अकेले रोहित शर्मा ढो रहे हैं भारतीय बल्लेबाजी का बोझ

Next Post

भारत के बाद अब यूरोपीय शेयर बाजारों में भूचाल! लंदन, पेरिस में रिकॉर्ड गिरावट,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Ration Depot License

Punjab Ration Depot License: CM मान ने 2800 परिवारों को दी रोजगार की सौगात

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Old Pension Scheme Andhra Pradesh

Old Pension Scheme Andhra Pradesh: OPS में जाने का मौका, सरकार ने दिया आदेश

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Janmashtami 2026 Date

Janmashtami 2026 Date: 4 सितंबर को मनेगी जन्माष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में होगा पूजन

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
NPS vs UPS Pension

NPS vs UPS Pension: किसमें है असली फायदा? 8th Pay Commission से पहले जानें

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Modi Cabinet Decisions July 2026

Modi Cabinet Decisions: 7 ऐतिहासिक फैसले, ₹2.19 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Cyber Fraud Basti

Cyber Fraud Basti: मोबाइल अपडेट के नाम पर खाते से उड़ाए ₹1 लाख

गुरूवार, 16 जुलाई 2026
Next Post
भारत बंद

भारत के बाद अब यूरोपीय शेयर बाजारों में भूचाल! लंदन, पेरिस में रिकॉर्ड गिरावट,

Share Market Crashes

Share Market Crashes Live Updates in Hindi: LIC से लेकर SBI तक सभी सरकारी शेयरों में बिकवाली,

भारत बंद

पटना में पंजाब नेशनल बैंक से अपराधियों ने दिन दहाड़े लूटे 21 लाख, मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।