LIVE | ...
मंगलवार, 18 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सुनीता विलियम्स की घर वापसी का इंतजार अब ज्यादा नहीं…NASA से आई ‘गुड न्यूज़’

सुनीता विलियम्स की घर वापसी का इंतजार अब ज्यादा नहीं…NASA से आई ‘गुड न्यूज़’

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 31 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, टेक्नोलॉजी, राष्ट्रीय
A A
0
सुनीता विलियम्स
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को लेकर अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने एक बड़ी ‘गुड न्यूज़’ दी है. करीब 55 दिन से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की वापसी अब कुछ ही कदम दूर है.

5 जून को सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर स्टारलाइनर एयरक्राफ्ट से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पहुंचे थे, दोनों को 8 दिन में अपना मिशन पूरा कर 13 जून को धरती पर वापसी करनी थी. लेकिन स्टारलाइनर विमान में आई तकनीकी खामी के कारण दोनों की वापसी मुश्किल हो गई. मजबूरन NASA को उनकी वापसी का मिशन टालना पड़ा.

विलियम्स-विल्मोर पर NASA ने दी ‘गुड न्यूज़’

NASA ने 27 जुलाई को स्टारलाइनर एयरक्राफ्ट का डॉक्ड हॉट फायर टेस्ट किया गया था, इसके परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए नासा ने बताया है कि टेस्ट किए गए सभी थ्रस्टर्स थ्रस्ट और चैम्बर दबाव के आधार पर अपने प्रारंभिक स्तर पर वापस आ गए हैं. इसके अलावा इंजीनियर्स की टीम ने स्टारलाइनर एयरक्राफ्ट में हीलियम गैस की आपूर्ति और रिसाव की भी जांच की, इस दौरान वापसी यात्रा के लिए जरूरी मार्जिन की पुष्टी भी इंजीनियर्स की टीम ने की है.

यह भी पढे़ं 👇

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

Preliminary results from the July 27 #Starliner tests show all the tested thrusters are back to preflight levels based on thrust and chamber pressure.

For additional details about the test: https://t.co/HZLnNZ9gcE https://t.co/4pNhaLbiZx

— ARCHIVED: NASA Commercial Crew (@Commercial_Crew) July 30, 2024

इस टेस्टिंग के बाद हीलियम मैनिफोल्ड्स को बंद कर दिया गया है, अब स्टारलाइनर के अनडॉक होने से पहले इसका परीक्षण किया जाएगा. न्यू मेक्सिको में नासा की एक टीम हॉट फायर टेस्ट और थ्रस्टर के ग्राउंड टेस्टिंग डेटा की समीक्षा कर रही है. इस समीक्षा के बाद नासा और स्टारलाइनर की टीम दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को लेकर एक तारीख तय कर सकती है.

वापसी की तारीख का ऐलान जल्द!

एक ओर नासा की ग्राउंड टीमें स्टारलाइनर की धरती पर वापसी को लेकर काम कर रही हैं तो वहीं दूसरी ओर सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ISS में मौजूद अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ काम करना रहे हैं. इससे पहले 29 जुलाई को, विल्मोर और विलियम्स ने अपने अंतरिक्ष यान में प्रवेश किया था और इसके वॉटर सिस्टम की जांच की थी.

NASA से मिले इस ताजा अपडेट के बाद सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर सकुशल वापसी की उम्मीदें और बढ़ गई हैं. माना जा रहा है कि अब बस कुछ ही दिनों में नासा दोनों को वापस लाने के मिशन की संभावित तारीख बता सकता है. हालांकि इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) में सुनीता विलियम्स समेत कई अंतरिक्ष यात्री मौजूद हैं, हाल ही में नासा ने पेरिस ओलंपिक को लेकर इनका एक वीडियो संदेश भी जारी किया था जिसमें सभी अंतरिक्ष यात्री ओलंपिक की मशाल का इलेक्ट्रॉनिक वर्जन लिए दिखाई दे रहे थे.

8 दिन का मिशन…महीनों का इंतज़ार!

भारतवंशी सुनीता विलियम्स को 1998 में नासा ने एस्ट्रोनॉट चुना था. वर्ष 1965 में अमेरिका में जन्मी सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पांड्या भारतीय थे, जो कि 1958 में गुजरात के अहमदाबाद से अमेरिका जाकर बस गए. यह कोई पहला मौका नहीं है जब सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष मिशन पर गईं हों, वो पहले भी दो बार अंतरिक्ष की यात्रा कर चुकी हैं. सुनीता इससे पहले 2006 और 2012 में अंतरिक्ष जा चुकी हैं.

हालांकि इस बार उनका मिशन महज 8 दिनों का होना था लेकिन अब इसे करीब 55 दिन बीत चुके हैं. देखना होगा सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की घर वापसी के लिए अभी और कितने दिनों का इंतजार करना होगा?

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

UP : जबरन लोगों का धर्म परिवर्तन कराने वालों पर सख्त कार्रवाई करेंगे : मंत्री सुरेश खन्ना

Next Post

IAS Puja Khedkar पर UPSC का बड़ा एक्शन, CSE-2022 की उम्मीदवारी को किया रद्द,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Robert Redford Death

Robert Redford Death: हॉलीवुड के दिग्गज एक्टर का 18 अगस्त को निधन, 88 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 18

Breaking News Live Updates 18 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal

18 August 2026 | Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल | Today Horoscope

मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Vimal Elaichi Ad

SRK, Ajay Devgn को FDA Notice: Vimal Elaichi Ad पर बड़ी कार्रवाई

सोमवार, 17 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder: e-KYC की Deadline खत्म, सब्सिडी पर बड़ा असर

सोमवार, 17 अगस्त 2026
Next Post
सुनीता विलियम्स

IAS Puja Khedkar पर UPSC का बड़ा एक्शन, CSE-2022 की उम्मीदवारी को किया रद्द,

SC

सो जा बेटा नहीं तो गब्बर आ जाएगा... सुप्रीम कोर्ट ने जब ये डायलॉग बोल गवली को राहत नहीं दी

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Q1 Results: जून तिमाही में 47% बढ़ा नेट प्रॉफिट, अनुमान से बेहतर रहे नतीजे - maruti suzuki q1 results fy25 net profit jumps 47 percent to rs 3650 crore beats estimates

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।