शुक्रवार, 20 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - भगवंत मान, संजय सिंह और संदीप पाठक ने की संयुक्त प्रेसवार्ता

भगवंत मान, संजय सिंह और संदीप पाठक ने की संयुक्त प्रेसवार्ता

"20 जुलाई को होगा टाउन हॉल, हरियाणा के लिए अरविंद केजरीवाल की गारंटी को करेंगे लॉन्च

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 18 जुलाई 2024
A A
0
CM bhagwant Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 18 जुलाई (The News Air): हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कमर कस ली है। इसको लेकर गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह और राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने ने संयुक प्रेसवार्ता की। इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जब से गुजरात में 14% वोट लिए तब आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग द्वारा प्रमाणित राष्ट्रीय पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने सबसे तेज राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त किया है। दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है, 5 विधायक गुजरात और 2 विधायक गोवा में हैं। चंडीगढ़ और सिंगोली में हमारा मेयर है। आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ सभी 90 विधानसभा सीटों पर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब तो आधा दिल्ली से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया। लेकिन सबने हरियाणा को लूटा, इसलिए हरियाणा के लोग अब बदलाव चाहते हैं। हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने पूरे देश की राजनीति को बदला। इसलिए इस बार “बदलेंगे हरियाणा का हाल अब लाएंगे केजरीवाल”। उन्होंने कहा कि हरियाणा का दिल्ली और पंजाब से क्लचर मिलता है। अभी विधानसभा उप चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जालंधर सीट से एकतरफा जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में संगरूर, होशियारपुर और अनंतपुर सीट जीती। मुख्यमंत्री होने के नाते मेरा फर्ज बनता है कि जहां भी पूरे देश में मेरी ड्यूटी लगाई जाएगी मैं प्रचार करने जाऊंगा। हम पूरी ताकत के साथ एक टीम बनाकर लड़ेंगे।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अभी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। ये निर्णय हमने इसलिए किया क्योंकि क्योंकि हरियाणा की जनता ने सभी पार्टियों का शासन देखा। प्रधानमंत्री मोदी के अनुसार पिछले 10 साल से हरियाणा में डबल इंजन की सरकार चल रही है। लेकिन पिछले 10 साल में इस डबल इंजन की सरकार ने हरियाणा को क्या दिया है, ये बहुत महत्वपूर्ण सवाल है।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा फिरौती गैंग का गढ़ बन गया है। हमने हरियाणा की सड़कों पर लाठियां चलती देखी, आंदोलन में हरियाणा के किसानों को किस तरह कुचला गया और हरियाणा पंजाब के किसानों की मांगों को रौंदा गया ये भी हमने देखा। उन्होंने कहा कि बेरोज़गारी हरियाणा की सबसे बड़ी समस्या है। हरियाणा के हर गांव में शहीदों का परिवार और किसी शहीद के नाम पर गांव का गेट मिल जाता है और बीजेपी सरकार अग्निवीर जैसी योजना लेकर आ जाती है। हरियाणा और पंजाब के नौजवान सेना में भर्ती होकर गर्व महसूस करते हैं कि हम अपनी भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने के लिए तैयार हैं। लेकिन बीजेपी के भारत की सेना को ठेके पर पर कर दिया। क्या भारत की सेना 4 साल की ठेके की नौकरी पर चलेगी?

उन्होंने कहा कि ये भारत की सेना का अपमान है, हरियाणा के नौजवानों का भी अपमान है जो गर्व से सेना में भर्ती होते हैं और अपनी शहादत देते हैं। अग्निवीर योजना देश के साथ धोखा है ये वापस होनी चाहिए। इस चुनाव में ये भी हमारा मुद्दा होगा। किसानों की फसल के दाम का मुद्दा, जब भी किसान फसल के दाम की मांग करने जाता है तो उसको लाठियां मिलती हैं। बरोजगारी का मुद्दा, आज बीजेपी सरकार ने हरियाणा को किस हालत में पहुंचा दिया है, ये किसी से नहीं छिपा है। इसके अलावा हरियाणा में फिरौती उद्योग चल रहा है, एक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह भी पढे़ं 👇

SAD Leaders Join

SAD Leaders Join: पट्टी में सुखबीर बादल के सामने सैकड़ों सरपंच-पंच SAD में शामिल

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Punjab Water Royalty Rajasthan

Punjab Water Royalty Rajasthan: सुखबीर बादल ने CM Mann को लगाई फटकार, कहा- 2016 प्रस्ताव पर कार्रवाई करो

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Guru Ravidas Bani Study Center

Guru Ravidas Bani Study Center: Punjab में जल्द शुरू होगा 500 छात्रों वाला विश्व स्तरीय केंद्र

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Manish Sisodiya

Manish Sisodia Anti-Drug Mission: “नशा माफिया से टक्कर नहीं ले सकते तो ‘आप’ छोड़ दो”: सिसोदिया

शुक्रवार, 20 मार्च 2026

उन्होंने कहा कि आज लोगों को आम आदमी पार्टी से उम्मीद है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री के तौर पर काम करके दिखाया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने महज दो साल के सफर में काम करके दिखाया। युवाओं को अब तक 43 हजार सरकारी नौकरियों दी जा चुकी हैं। जहां पर एक भी मामले रिश्वत और पेपर लीक का नहीं हुआ। दिल्ली का मॉडल आज पूरे देश में चर्चा का विषय बन रहा है। जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली-पानी का और बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा का माडल शामिल है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने अनुकरणीय काम करके दिखाया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी हिंदुस्तान आती है तो अरविंद केजरीवाल का स्कूल देखती है। इसलिए हरियाणा की जनता ने अपने लाल के लिए नारा दिया है कि “बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल”। इस नारे के साथ आम आदमी पार्टी पूरे जोर शोर से चुनाव में उतरेगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इस समय जो देश की हालत कर रखी है। खट्टर साहब का इंजन बदलकर सैनी साहब का इंजन लेकर आए हैं। लेकिन जनता सब जानती है वो से चुनाव में इनको जवाब देगी। आम आदमी पार्टी हरियाणा की सभी 90 सीटों पर मजबूती से से चुनाव लड़ेगी।

राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि यदि किसी के मन में भी ये संदेह है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में चुनाव कैसे लड़ेगी? तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी दुनिया देखेगी। आज से पहले ऐसा द्वंद्व ना पहले कभी हुआ होगा और ना ही कभी होगा। आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। हर सीट और हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। आम आदमी पार्टी 6500 गांवों में बदलाव जनसंवाद सभा कर चुकी है। इन सभाओं में एक ही चीज निकल कर सामने आ रही है कि इस बार बदलाव चाहिए। इस बार हरियाणा की जनता अपने लाल अरविंद केजरीवाल की तरफ एक उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ये चुनाव बहुत अद्भुत और अभूतपूर्व होने वाला है। आने वाली 20 जुलाई को एक टाउन हॉल होगा, जिसमें हरियाणा के लिए अरविंद केजरीवाल की गारंटी को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद आम आदमी पार्टी बहुत जल्द विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी और पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कुरुक्षेत्र में 4 विधानसभाओं में सीधे तौर पर जीत दर्ज की थी। कुछ मार्जिन से ही हम उस चुनाव में रह गए थे। जिस ताकत से कुरुक्षेत्र का चुनाव लड़ा गया था उसी ताकत के साथ आम आदमी पार्टी हर विधानसभा, हर गांव और हर बूथ पर चुनाव लड़ेगी।

Previous Post

ओला को टक्कर देने की तैयारी, गूगल मैप्स के इस्तेमाल पर डेवलपर्स को मिलेगा 90% तक डिस्काउंट

Next Post

बीकेआई-मॉड्यूल के संचालक को गिरफ्तार कर टारगेट किलिंग की संभावित घटनाओं को टाला

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

SAD Leaders Join

SAD Leaders Join: पट्टी में सुखबीर बादल के सामने सैकड़ों सरपंच-पंच SAD में शामिल

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Punjab Water Royalty Rajasthan

Punjab Water Royalty Rajasthan: सुखबीर बादल ने CM Mann को लगाई फटकार, कहा- 2016 प्रस्ताव पर कार्रवाई करो

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Guru Ravidas Bani Study Center

Guru Ravidas Bani Study Center: Punjab में जल्द शुरू होगा 500 छात्रों वाला विश्व स्तरीय केंद्र

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Manish Sisodiya

Manish Sisodia Anti-Drug Mission: “नशा माफिया से टक्कर नहीं ले सकते तो ‘आप’ छोड़ दो”: सिसोदिया

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Dhruv Rathee Video

Dhruv Rathee Video: ‘AAP’ ने पंजाब में स्क्रीन लगाकर दिखाया ‘फर्जी शराब घोटाले’ का सच

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Gangsters Te War

‘Gangsters Te War’: 2 महीनों में 15 हजार गिरफ्तार, 309 हथियार बरामद, पंजाब में बड़ा एक्शन

शुक्रवार, 20 मार्च 2026
Next Post
Punjab Police

बीकेआई-मॉड्यूल के संचालक को गिरफ्तार कर टारगेट किलिंग की संभावित घटनाओं को टाला

Kultar Singh Sandhwan

पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने जसपाल सिंह हेरां के देहांत पर दुख किया व्यक्त

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।