LIVE | ...
बुधवार, 26 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बजट 2024 में आयकर दरों में कटौती की उम्‍मीद

बजट 2024 में आयकर दरों में कटौती की उम्‍मीद

इनकम टैक्स चुकाने में भारतीय सबसे पीछे

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 17 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस, राष्ट्रीय
A A
0
cliQ India Hindi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली,17 जुलाई (The News Air): आजकल चर्चा है कि वित्त मंत्री बजट में आयकर दरों में कटौती या कर स्लैब बढ़ा सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो यह एक अच्छा कदम होगा। भारतीयों का बहुत छोटा हिस्सा ही वास्तव में टैक्स चुकाता है। तो क्या सरकार को उनका भी ख्याल रखना होगा? वास्तव में, यह आकलन गलत है कि भारतीयों का केवल एक छोटा-सा हिस्सा ही कर चुकाता है। सच्चाई यह है कि ज्यादातर लोगों को किसी न किसी प्रकार से टैक्स का भुगतान करना पड़ता है। महालेखा नियंत्रक के आंकड़ों से पता चलता है कि 2023-24 में केंद्र सरकार द्वारा अर्जित सकल कर राजस्व 34.6 ट्रिलियन रुपये था।

भारत में कुल मिलाकर, लगभग 62 लाख व्यक्तिगत करदाता ही बचते हैं, जिन्होंने 4.9 ट्रिलियन रुपये या व्यक्तियों द्वारा चुकाए गए इनकम टैक्स का 86 प्रतिशत से अधिक का भुगतान किया है। विश्व बैंक के आंकड़ों से भी यही पता चलता है कि साल 2022 में भारत की जनसंख्या 1.42 अरब थी, इनमें से केवल 62 लाख या कुल आबादी का लगभग 0.4 प्रतिशत लोगों ने ही इंडीविजुअल इनकम टैक्स का भुगतान किया था। इसका मतलब यह है कि 1,000 में से लगभग चार भारतीय ही आयकर का बड़ा हिस्सा चुकाते हैं। वैसे, भारत में बड़ी संख्या में ऐसे संपन्न लोग हैं, जिनके पास सारी सुविधाएं हैं, कार भी हैं, पर वे इनकम टैक्स नहीं चुकाते।

55 प्रतिशत रेवेन्यू देश को कंपनी और व्यक्तिगत आयकर से

डायरेक्ट या इनडायरेक्ट टैक्स सकल कर राजस्व का केवल 44.5 प्रतिशत हिस्सा हैं। व्यक्तिगत आयकर और कारपोरेट आयकर शेष 55 प्रतिशत से अधिक हिस्सा बनाते हैं। मतलब सरकार की कमाई का 55 प्रतिशत के करीब हिस्सा लोगों और कंपनियों की आय पर लगने वाले कर के माध्यम से आता है।ध्यान देने की बात है, साल 2023-24 में व्यक्तिगत आयकर ने सकल कर राजस्व का लगभग 29 प्रतिशत हिस्सा बनाया था, पर इसका मतलब यह नहीं है कि सरकार द्वारा एकत्र किए गए कर का एक बड़ा हिस्सा उन लोगों द्वारा भुगतान किया जाता है, जो व्यक्तिगत आयकर का भुगतान करते हैं। ज्यादा राजस्व कंपनियों पर लगने वाले आयकर से आता है।

सकल कर राजस्व क्या है?

यह मूल रूप से केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न करों के माध्यम से अर्जित धन है। इसमें व्यक्तिगत आयकर भी शामिल है, जिसका भुगतान मैं और तुम करते हैं। कारपोरेट या निगम भी आयकर चुकाते हैं। फिर वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) है, जिसका भुगतान कारपोरेट और व्यक्ति, दोनों करते हैं।सीमा शुल्क, जिसमें मुख्य रूप से आयात पर करों के माध्यम से अर्जित धन शामिल है। केंद्रीय उत्पाद शुल्क है, जो सरकार वस्तुओं के उत्पादन और कभी-कभी उनकी बिक्री पर भी कमाती है। इन करों के माध्यम से सकल कर राजस्व का एक बड़ा हिस्सा अर्जित किया जाता है।

यह भी पढे़ं 👇

Today in History August 26

Today in History August 26: 26 अगस्त का इतिहास में विशेष स्थान, जानें क्या हुआ था इस दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026
साल 2023-24 में केंद्र सरकार इनती आयकर अर्जित किए

साल 2023-24 में केंद्र सरकार ने विभिन्न करों के माध्यम से 34.6 ट्रिलियन रुपये कमाए, इसमें से 10.1 ट्रिलियन रुपये ही व्यक्तिगत आयकर से अर्जित किए गए थे। आयकर सकल कर राजस्व का 29 प्रतिशत से थोड़ा अधिक है। इसके अलावा, सरकार ने कारपोरेट्स द्वारा भुगतान किए गए आयकर से 9.1 ट्रिलियन रुपये या सकल कर राजस्व का 26 प्रतिशत से थोड़ा अधिक कमाया। शेष 15.4 ट्रिलियन रुपये या सकल कर राजस्व का 44.5 प्रतिशत, मुख्य रूप से जीएसटी, उत्पाद शुल्क और सीमा शुल्क के माध्यम से अर्जित किया गया।कुल मिलाकर, इन टैक्स को इनडायरेक्ट टैक्स कहा जाता है। ये किसी उत्पाद या बेची जा रही सेवा की कीमत पर वसूले जाते हैं, क्योंकि किसी भी व्यवसाय के पीछे का विचार लाभ कमाना होता है। अत किसी भी उत्पाद या सेवा को खरीदने वाला अंतिम ग्राहक अंतत इन इनडायरेक्ट टैक्स का भुगतान करता है, हालांकि, उसे इसका ज्यादा एहसास नहीं होता।

टैक्स का सबसे अधिक भुगतान कौन करता है?

सितंबर 2023 में जारी आयकर विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि मूल्यांकन वर्ष 2022-23, यानी वित्तीय वर्ष 2021-22 में, लगभग 685 लाख व्यक्तिगत आयकर रिटर्न दाखिल किए गए थे। इसमें से 421 लाख या 61.5 प्रतिशत रिटर्न दाखिल करने वालों ने कोई कर नहीं चुकाया था। अन्य 202 लाख या 29.5 प्रतिशत टैक्स रिटर्न दाखिल करने वालों ने 1,50,000 रुपये तक का आयकर चुकाया था। औसतन, उन्होंने टैक्स के रूप में 38,959 रुपये से थोड़ा अधिक का भुगतान किया। कुल मिलाकर, यह राशि लगभग 78,726 करोड़ रुपये या वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान अर्जित आय पर व्यक्तिगत आयकर दाताओं द्वारा दिए गए 5.7 ट्रिलियन रुपये आयकर का 13.8 प्रतिशत थी।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Budget 2024: 12 लाख रुपये तक की इनकम पर नहीं लगेगा टैक्स!

Next Post

PM मोदी ने वैश्विक मंच पर ‘Make In India’ की सफलता की सराहना की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Today in History August 26

Today in History August 26: 26 अगस्त का इतिहास में विशेष स्थान, जानें क्या हुआ था इस दिन

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post
मेक इन इंडिया

PM मोदी ने वैश्विक मंच पर ‘Make In India’ की सफलता की सराहना की

मेक इन इंडिया

चुनाव से पहले अजित पवार की पार्टी से पलायन,

cliQ India Hindi

हिसार : पुलिस मुठभेड़ के बाद जजपा नेता रविन्द्र सैनी के तीन हत्याराेपी गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।