LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखतें हुए भाजपा का लगातार मंथन जारी, खोज निकालीं ये 7 वजहें

लोकसभा चुनाव के नतीजों को देखतें हुए भाजपा का लगातार मंथन जारी, खोज निकालीं ये 7 वजहें

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
लोकसभा चुनाव
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली,16 जुलाई (The News Air): लोकसभा चुनाव के नतीजे भाजपा की उम्मीदों से कमतर रहे हैं और उसके बाद से ही पार्टी में मंथन का दौर जारी है। राज्यों में पार्टी कार्यसमिति की बैठकें कर रही है, जिनमें चुनाव नतीजों की समीक्षा की जा रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान जैसे राज्यों में अब तक मीटिंग्स हो चुकी हैं। इन बैठकों में कुछ दिलचस्प सवाल भी उठे हैं कि आखिर भाजपा को चुनाव में ऐसे नतीजे क्यों देखने पड़े। इन बैठकों में राज्य के नेताओं के अलावा केंद्रीय स्तर से भी नेताओं को पर्यवेक्षक के तौर पर भेजा जा रहा है। यूपी में तो पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा खुद मौजूद थे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इन समीक्षा बैठकों में 7 बातें प्रमुखता से कही जा रही हैं।

एनडीए विपक्ष की ओर से फैलाई गई इन अफवाहों की काट नहीं कर सका।

इन मीटिंगों में एक बात यह सभी ने कही कि विपक्ष की ओर से संविधान बदलने और उसके आधार पर आरक्षण खत्म करने की अफवाह फैलाई गई। इसका असर यूपी, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में देखने को मिला, जहां ओबीसी और दलित वर्ग की अच्छी खासी आबादी है। उत्तर प्रदेश की मीटिंग में यह बात कही गई। इसके अलावा महाराष्ट्र में भी ऐसी ही चर्चा हुई। वहां तो सीएम एकनाथ शिंदे ने भी कहा कि इन अफवाहों के चलते नतीजे खराब आए हैं। उन्होंने माना कि एनडीए विपक्ष की ओर से फैलाई गई इन अफवाहों की काट नहीं कर सका।

आमतौर पर ऐसा आरोप कम ही मिलता है, लेकिन भाजपा की मीटिंग्स में कहा जा रहा है कि इस लोकसभा चुनाव में विदेशी ताकतों का दखल था। राजस्थान में हुई समीक्षा बैठक में यह सवाल उठा था। वहां शिवराज सिंह चौहान और विनय सहस्रबुद्धे की मौजूदगी में हुई मीटिंग में कहा गया कि इन चुनावों में विदेशी हाथ था। विदेशी ताकतें चाहती हैं कि भारत से भाजपा और मोदी के शासन को खत्म कर दिया जाए। बता दें कि रविवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ऐसा ही संकेत दिया।

यह भी पढे़ं 👇

Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Dig harcharan singh bhullar bribery case

DIG Bhullar Bribery Case: विचोले कृष्णू शारदा से ED करेगी पूछगिछ, 5 लाख की रिश्वत मामला

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
भाजपा को नुकसान हुआ और कांग्रेस फायदा ले गई।

चुनाव नतीजे आने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को परजीवी कहा था। उनका कहना था कि कांग्रेस के पास कोई ताकत नहीं है, लेकिन साथी दलों की मदद से वह बढ़ी है। यही बात पार्टी के नेता अब हर राज्य में दोहरा रहे हैं। सभी समीक्षा बैठकों में एकसुर से कहा गया कि कांग्रेस के 99 तक पहुंचने की वजह गठबंधन है। यूपी, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में उसे गठबंधन का फायदा मिला है और सरकार के खिलाफ जाने वाला वोट जब एकजुट हुआ तो भाजपा को नुकसान हुआ और कांग्रेस फायदा ले गई।

भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार कितने दिन चलेगी? यह सवाल विपक्ष अकसर उठाता है, लेकिन भाजपा लगातार बोल रही है कि सहयोगी दल मजबूती से उसके साथ खड़े हैं। टीडीपी और जेडीयू की मांगों पर बजट में जोर भी दिया जा सकता है।

क्या ब्रांड मोदी पर असर पड़ा है, क्या कहते हैं नेता

क्या इन चुनाव नतीजों ने ब्रांड मोदी पर सवाल खड़े किए हैं? भाजपा में सभी नेता एकजुटता के साथ पीएम नरेंद्र मोदी का जलवा कायम रहने की बात कर रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि पार्टी ने आत्मविश्वास, आपसी कलह की वजह से नुकसान उठाया है, लेकिन नरेंद्र मोदी का जलवा जनता के बीच पहले की तरह कायम है। महाराष्ट्र में तो देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम के पद से इस्तीफा तक देने को कह दिया था और खराब नतीजों की जिम्मदारी भी ली थी।

योगी बोले- अतिआत्मविश्वास में आ गए हमारे लोग

अतिआत्मविश्वास के चलते हार की बात भाजपा में लगातार कही जा रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि हम लोग अतिआत्मविश्वास में आ गए। इसी का नतीजा है कि चुनाव नतीजों के बाद अब जो विपक्ष कहीं कोने में बैठा था, वह अब उछल रहा है।

आपसी कलह का भी जिक्र, मुजफ्फरनगर का उदाहरण

भाजपा में आपसी कलह की बातें खूब कही जा रही हैं। समीक्षा बैठकों में भी इसका जिक्र हुआ। इसके अलावा यूपी में पिछले दिनों संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी आए थे। इस दौरान कई नेताओं ने कहा कि हमने आपसी कलह के चलते तमाम सीटें गंवा दीं। मुजफ्फरगर जैसी हाईप्रोफाइल सीट की तो खूब चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि यहां संगीत सोम और संजीव बालियान के बीच आपसी कलह के चलते नतीजा खिलाफ आया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

IAS पूजा खेडकर ने खेला गजब का खेल, दिसंबर 2020 से लेकर फरवरी 2023 के…

Next Post

आपके फोन की क्या है Expiry Date? बॉक्स पर लिखे इस सीक्रेट कोड के बारे में लोगों को नहीं पता

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Dig harcharan singh bhullar bribery case

DIG Bhullar Bribery Case: विचोले कृष्णू शारदा से ED करेगी पूछगिछ, 5 लाख की रिश्वत मामला

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
US Fed Interest Rate Hike

US Fed Interest Rate Hike: 3 साल बाद बड़ा फैसला, भारत पर क्या होगा असर?

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
17 September in History

17 September in History: इतिहास के पन्नों में 17 सितंबर, अमेरिकी संविधान से लेकर कैंप डेविड समझौते तक

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
Expiry Date

आपके फोन की क्या है Expiry Date? बॉक्स पर लिखे इस सीक्रेट कोड के बारे में लोगों को नहीं पता

मनीष सिसौदिया

Delhi Excise Case: मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका पर ईडी, सीबीआई को SC का...

मनीष सिसौदिया

BJP की गलत नीतियों का खामियाजा जवान भुगत रहे... डोडा एनकाउंटर पर राहुल ने...

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।