LIVE | ...
गुरूवार, 30 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सुनीता केजरीवाल का बड़ा खुलासा, एनडीए सांसद मगुंटा रेड्डी ने अपने बेटे को बचाने के लिए..

सुनीता केजरीवाल का बड़ा खुलासा, एनडीए सांसद मगुंटा रेड्डी ने अपने बेटे को बचाने के लिए..

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिया झूठा बयान

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 6 जुलाई 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सीएम केजरीवाल

File Photo

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 06 जुलाई (The News Air): सीबीआई द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर उनकी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि एनडीए के सांसद मगुंटा रेड्डी ने जेल में बंद अपने बेटे राघव मगुंटा रेड्डी को बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक झूठा बयान दिया। इससे पहले मगुंटा रेड्डी ने ईडी को दो बयान दिए, जिसमें उन्होंने कहा कि वो एक चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए जमीन के संबंध में अरविंद केजरीवाल से मिले थे। लेकिन ईडी को ये बयान पसंद नहीं आए और उनके बेटे को गिरफ्तार कर लिया। बेटे और परिवार की हालत देख मगुंटा रेड्डी टूट गए और अपना बयान बदल दिए। ईडी जो चाहती थी, वो अपने बयान में बोल दिए और इसके बदले में उनके बेटे को जमानत दे दी गई। उन्होंने कहा कि मगुंटा रेड्डी ने खुद ही कहा है कि 16 मार्च 2021 को उनकी केजरीवाल से पहली और आखिरी मुलाकात हुई थी, तो क्या कोई पहली बार में ही कई लोगों के सामने पैसे मांग लेगा? दिल्लीवालों से अपील है कि आपके बेटे अरविंद केजरीवाल को राजनैतिक षड़यंत्र का शिकार बनाया गया है। हमें उनके साथ खड़े होने की जरूर है।

सीएम अरविंद केजरीवाल की धर्म पत्नी सुनीता केजरीवाल ने दिल्लीवालों को संबोधित एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि आपके चहेते मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को एनडीए के एक सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी के झूठे बयान पर गिरफ्तार किया गया है। मगुंटा रेड्डी आंध्र प्रदेश से एनडीए के सांसद हैं। 17 सितंबर 2022 को ईडी ने मगुंटा रेड्डी के ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने उनसे पूछा कि क्या वो कभी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मिले हैं? इस पर मगुंटा रेड्डी ने कहा कि मैं 16 मार्च 2021 को अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में उनके दफ्तर में मिला था। मैं दिल्ली में एक फैमिली चैरिटेबल ट्रस्ट खोलना चाहता था और मैं मुख्यमंत्री से ट्रस्ट के लिए जमीन के बारे में बात करने गया था। उस दौरान अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि दिल्ली में जमीन से जुड़े मामले एलजी के अधीन आते हैं और आप हमें अपना आवेदन पत्र दे दो, हम देखते हैं। इतनी बात कहकर केजरीवाल चले गए।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि ईडी को मगुंटा रेड्डी का जवाब पसंद ही नहीं आया। कुछ दिनों बाद ईडी ने मगुंटा रेड्डी के बेटे राघव मगुंटा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मगुंटा रेड्डी से कई और बयान लिए गए। हर बयान में मगुंटा रेड्डी अपना पहले वाला बयान ही दोहराते रहे, क्योंकि वही सच था और उनके बेटे राघव मगंुटा रेड्डी की बेल खारिज होती रही। इस दौरान राघव मगुंटा की पत्नी ने आत्महत्या करने की कोशिश की और उनकी बूढ़ी मां की तबियत खराब हो गई। यह सब देखकर मगुंटा रेड्डी अपने बेटे राघव मगुंटा के लिए टूट गए और 17 जुलाई 2023 को मगुंटा रेड्डी ने ईडी में अपना बयान बदल दिया। अपने नए बयान में मगुंटा रेड्डी ने कहा कि 16 मार्च 2021 को मैं केजरीवाल से मिलने गया था। मेरी और अरविंद केजरीवाल की मुकाकात मुश्किल से 4-5 मिनट की हुई। उस दौरान अरविंद केजरीवाल के पास 10-12 लोग बैठे हुए थे। दफ्तर में घुसते ही मुझसे केजरीवाल ने कहा कि आप दिल्ली में शराब का काम शुरू करो और बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपए दे दीजिए। अरविंद केजरीवाल से मेरी यह पहली और आखिरी मुलाकात थी।

यह भी पढे़ं 👇

Ration Card Update Bihar 2026

Ration Card Update Bihar 2026: बंद राशन कार्ड होगा चालू, नए कार्ड के लिए आवेदन शुरू

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
WhatsApp Web Calling Feature 2026

WhatsApp Web Calling Feature 2026: अब ब्राउजर से होगी WhatsApp कॉल, डाउनलोड की जरूरत नहीं

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
8th Pay Commission MACP Update

8th Pay Commission MACP Update: इन रिटायर्ड कर्मचारियों को नहीं मिलेगा MACP का लाभ, सरकार ने किया साफ

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Delhi Mahila Samman Yojana

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना में किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ? जानें पूरी डिटेल

गुरूवार, 30 जुलाई 2026

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि मगुंटा रेड्डी के इस बयान के बाद अगले ही दिन ईडी ने उसके बेटे राघव मगुंटा रेड्डी को जमानत दिलवा दी। जाहिर है कि मगुंटा रेड्डी का यह बयान झूठा है। मगुंटा रेड्डी ने खुद कहा है कि अरविंद केजरीवाल से यह उनकी पहली और आखिरी मुलाकात थी और वहां पर 10-12 लोग भी बैठे थे। अगर किसी को किसी से पैसे मांगने भी थे, तो वह क्या पहली मुलाकात में ही किसी अजनबी व्यक्ति से 10-12 लोगों के सामने इस तरह पैसे मांग लेगा? जाहिर है कि मगुंटा रेड्डी के बेटे और परिवार को पांच महीने तक बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया। इसीलिए मगुंटा रेड्डी ने अपने बेटे राघव मगुंटा को बचाने के लिए अरविंद केजरीवाल के खिलाफ झूठा बयान दिया। यह बयान देने के दो दिन में ही राघव मगुंटा को जमानत मिल गई।

सुनीता केजरीवाल ने कहा कि इन सब बयानों से एक बात तो साफ हो गई है कि अपने बेटे को जेल से निकलवाने के लिए मगुंटा रेड्डी ने झूठा बयान दिया। कोर्ट ने भी अरविंद केजरीवाल को बेल देते हुए यही माना कि ईडी ने बेल का लॉलीपॉप देकर बिना किसी सबूत के बयान लिया। उन्होंने दिल्लीवालों से कहा कि आपके बेटे अरविंद केजरीवाल को एक गहरे राजनीतिक षड़यंत्र का शिकार बनाया गया है। केजरीवाल एक सामान्य, पढ़े-लिखे, देशभक्त और कट्टर ईमानदार व्यक्ति हैं। यदि आज दिल्ली की जनता केजरीवाल के साथ खड़ी नहीं हुई तो इस देश में पढ़े-लिखे और ईमानदार लोग कभी राजनीति में नहीं आएंगे।

सुनीता केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपने संदेश को अधिक से अधिक लोगों में साझा करने की अपील करते हुए कहा कि क्या मोदी जी अरविंद केजरीवाल के साथ ठीक कर रहे हैं? यह बात देश के लोगों को पता चलनी चाहिए कि कैसे मोदी जी ईडी-सीबीआई के जरिए एक गहरे राजनैतिक षड़यंत्र के तहत आपके अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को खत्म करना चाह रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पूजा अहिरवार ने अपने 30वें जन्मदिन पर पद्मश्री जनक दीदी से प्रेरित होकर 130 पौधे लगाए

Next Post

जालंधर पश्चिम उपचुनाव से पहले लगातार बढ़ रहा आप का ग्राफ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ration Card Update Bihar 2026

Ration Card Update Bihar 2026: बंद राशन कार्ड होगा चालू, नए कार्ड के लिए आवेदन शुरू

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
WhatsApp Web Calling Feature 2026

WhatsApp Web Calling Feature 2026: अब ब्राउजर से होगी WhatsApp कॉल, डाउनलोड की जरूरत नहीं

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
8th Pay Commission MACP Update

8th Pay Commission MACP Update: इन रिटायर्ड कर्मचारियों को नहीं मिलेगा MACP का लाभ, सरकार ने किया साफ

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Delhi Mahila Samman Yojana

Delhi Mahila Samman Yojana: दिल्ली लक्ष्मी योजना में किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ? जानें पूरी डिटेल

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Rakesh Tikait CJP Alliance

Rakesh Tikait CJP Alliance: किसान नेता राकेश टिकैत से मिले CJP नेता, क्या बनेगा महामोर्चा?

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Harpal Singh Cheema

MGNREGA VB Gee Ram Ji Scheme: पंजाब सरकार ने सुलझाया मनरेगा कर्मचारियों का विवाद, 2000 कर्मियों को फायदा

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Next Post
aap

जालंधर पश्चिम उपचुनाव से पहले लगातार बढ़ रहा आप का ग्राफ

cm Mann

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर पश्चिम विधानसभा में की जनसभाएं

Pawan Kumar Tinu

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरिंदर कौर के बेटे पर लगाए जमीन घोटाले के आरोप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।